Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानें एक पर्यटक और पर्यटन की दृष्टि से क्यों ख़ास हैं भोपाल की ये खूबसूरत झीलें

जानें एक पर्यटक और पर्यटन की दृष्टि से क्यों ख़ास हैं भोपाल की ये खूबसूरत झीलें

By Syedbelal

देश के सबसे स्‍वच्‍छ और हरे - भरे स्‍थानों में से एक भोपाल शहर पर्यटन की दृष्टि से हमेशा ही ख़ास रहा है। परमार वंश से ताल्‍लुक रखने वाले राजा भोज द्वारा स्थापित इस शहर ने अपने शुरूआती दिनों से ही अपने दिलचस्‍प इतिहास और मार्डन आउटलुक के चलते आने वाले पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है।

यदि बात इस राज्य में पर्यटन के बिन्दुओं पर हो तो यहां ऐसा बहुत कुछ है जिसके चलते देश दुनिया के पर्यटक इस खूबसूरत राज्य की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। तो इसी क्रम में आज अपने इस लेख के जरिये हम आपको अवगत कराने वाले हैं भोपाल में स्थित कुछ चुनिंदा झीलों से।

तो अब देर किस बात की आइये जानें एक पर्यटक और पर्यटन की दृष्टि से क्यों ख़ास हैं भोपाल की ये झीलें।

अपर लेक

भोपाल में स्थित बड़ा तालाब या अपर लेक, देश की सबसे पुरानी मानव - निर्मित झील है। यह झील 11 वीं सदी की है और इसे स्‍थानीय स्‍तर पर बड़ा तालाब के नाम से पुकारा जाता है। यह झील, कोलन्‍स नदी पर बने एक विशाल बांध के पास में ही स्थित है और इसे भारत की सबसे सुंदर झीलों में से एक माना जाता है। आपको बताते चलें कि इस झील को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए यहां पर एक सुंदर सा उद्यान भी बनाया गया है जिसे कमला पार्क के नाम से जाना जाता है। यह पार्क इस जगह की सुंदरता को और ज्‍यादा बढ़ा देता है।

भोज वेटलैंड

आपको बता दें कि भोज वेटलैंड या भोजताल का निर्माण राजा भोज द्वारा कराया गया था। बताया जाता है कि इस झील का निर्माण कोलन नदी पर बांध बनाकर किया गया था। जहां कोलन हलाली नदी की एक सहायक नदी है। यदि आप भोपाल में हैं तो आपको इस झील की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। इस स्थान का शुमार भोपाल के सबसे सुन्दर स्थानों में है और ये जगह ऐसी है कि ये किसी का भी मन मोह सकती है। ये झील उनके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं जो पिकनिक या छोटे गेट टुगेदर का प्लान कर रहे हैं।

लोअर लेक

लोअर लेक, भोपाल में अपर लेक या बड़ा तालाब के पास में ही स्थित है और यहां बने हुए सुंदर कमला पार्क के काफी नजदीक स्थित है। इस झील का दृश्‍य सुंदर और रौबदार है। पर्यटक यहां आकर पैडल और मोटरबोट को चला सकते है। साहसी पर्यटक, झील के पानी में पानी आधारित गतिविधियों का मजा उठा सकते है। लोअर झील भी पर्यटकों के बीच उतनी ही विख्‍यात है जितनी अपर लेक।

 जानें आखिर क्यों ख़ास हैं भोपाल की झीलें

लोअर लेक और अपर लेक जैसी दो सुंदर झीलों के कारण ही भोपाल को झीलों का शहर कहा जाता है। हालांकि, वर्तमान में मानव बस्तियों के कारण अब यह झील अपना आकर्षण खोती जा रही है। मध्‍य प्रदेश की सरकार झील को सुंदरता को बनाए रखने का प्रयास करती रहती है लेकिन ऐसा करने के लिए स्‍थानीय लोगों का सहयोग आवश्‍यक है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+