Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बिहार के इन चार शहरों में भी दौड़ेगी मेट्रो, कहां तक पहुंचा पटना मेट्रो का काम?

बिहार के इन चार शहरों में भी दौड़ेगी मेट्रो, कहां तक पहुंचा पटना मेट्रो का काम?

बिहार के लिए खुशखबरी। सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि जल्द ही बिहार के 4 अन्य शहरों में भी मेट्रो रेल की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के 4 शहरों में मेट्रो सेवा को शुरू करने का प्रस्ताव को पारित कर दिया गया है।

इससे एक तरह राज्य के लोगों में जहां खुशी की लहर दौड़ गयी है वहीं दूसरी ओर एक सवाल यह भी उठ रहा है कि पटना मेट्रो का काम कितना आगे बढ़ा? कब तक पटना में मेट्रो सेवा की शुरुआत होने की संभावना है?

bihar 4 new cities will get metro

बता दें, साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना में मेट्रो सेवा का शिलान्यास किया था। उसके बाद से अब तक पटना मेट्रो का काम जारी है। लेकिन पटना में मेट्रो सेवा शुरू करने की दिशा में कितनी प्रगति हुई है?

कौन से शहरों में मिलेगी मेट्रो सेवा?

  • मुजफ्फरपुर
  • गया
  • दरभंगा
  • भागलपुर

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इन चार शहरों में मेट्रो परियोजना को शुरू करने के बारे में फैसला लिया गया। Hindustan Times की एक रिपोर्ट में बैठक के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव (कैबिनेट सचिवालय) ए सिद्धार्थ के हवाले से बताया कि राज्य के मंत्रिमंडल ने मुजफ्फरपुर, गया, दरभंगा और भागलपुर में मेट्रो परियोजना को शुरू करने की शहरी विकास और हाउसिंग विभाग के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। अब जमीनी स्तर पर इसका रिपोर्ट ( feasibility reports) तैयार किया जाएगा जिसके बाद DPR फाइनल होगा।

कौन करेगा खर्च?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इन चारों शहरों में मेट्रो परियोजना शुरू करने के लिए कुल लागत का 20-20 प्रतिशत के हिसाब से खर्च राज्य व केंद्र सरकार करेगी। वहीं बाकी का 60 फीसदी खर्च वित्तीय संस्थानों से लिया जाएगा।

patna metro construction work

कहां तक पहुंचा पटना मेट्रो का काम?

पटना मेट्रो परियोजना की प्रगति और इसकी काम का जायजा लेने के लिए हाल ही में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के सलाहकार दलजीत सिंह (स्पेशल वर्क) ने पटना मेट्रो साइट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ काम में तेजी लाने बल्कि मानसून से पहले सभी मेट्रो स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।

जांच के दौरान उन्होंने मलहीपकड़ी, भूतनाथ रोड, आईएसबीटी डिपो, बिहार म्यूजियम, आकाशवाणी, गांधी मैदान, पीएमसीएच, पटना यूनिवर्सिटी और मोइनुलहक स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों के कंस्ट्रक्शन साइट का दौरा किया। मानसून की बारिश के शुरू होने से पहले उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी के TBM-1 सेटअप साइट का दौरा किया और TBM -2 को रिलॉन्च करने का निर्देश दिया।

कब से शुरू हो सकता है पटना मेट्रो?

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पटना मेट्रो परियोजना को कई चरणों में पूरा किया जा रहा है। पटना मेट्रो के पहले चरण में कुल 5 स्टेशनों के बीच मेट्रो संचालन को शुरू किया जाएगा। संभावना है कि अगले साल मार्च तक 5 स्टेशनों तक मेट्रो का संचालन शुरू किया जा सकता है। बताया जाता है कि पहले चरण में मेट्रो सेवा को जितनी दूरी में शुरू किया जाएगा, उसमें से 15.36 किमी का रास्ता एलिवेटेड और 16.30 किमी का रास्ता भूमिगत होने वाला है।

More News

    Read more about: bihar metro patna
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+