Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जंगल सफारी से हो गये हैं बोर तो बिहार में करिए वाईल्ड River सफारी

जंगल सफारी से हो गये हैं बोर तो बिहार में करिए वाईल्ड River सफारी

देश ही नहीं विदेशों में भी आपने जंगलों में सफारी के बारे में जरूर सुना होगा। सिर्फ सुना ही क्यों, कई राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों में आपने जंगल सफारी का लुत्फ भी उठाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी River सफारी किया है? जी हां, बिहार में होती है River सफारी जिसमें नाव पर सफर तो शुरू होता है एक जिले से लेकिन सफर खत्म होता है दूसरे जिले में जाकर।

Kaimur

इस पूरे सफर के दौरान सिर्फ नदी या जलाशय ही नहीं बल्कि जंगल के भी दिलकश नजारे दिखते हैं। मानसून के समय तो जंगलों की खूबसूरती के कहने ही क्या...। तो फिर देर ना करते हुए जल्द ही बिहार के पहले River सफारी का लुत्फ उठाने के लिए तैयार हो जाइए।

कहां होती है River सफारी?

Durgawati

यह वाईल्ड River सफारी बिहार के कैमुर जिले में होती है। कैमुर और रोहतास जिले के बीच स्थित दुर्गावती जलाशय में यह River सफारी करवायी जाती है। इस जलाशय पर बने करमचत डैम पर लोग पहले सिर्फ अपनी हसीन शामों को बिताने अपने परिवार और दोस्तों के साथ आते थे। लेकिन हाल ही में इस जलाशय में वाटर एडवेंचर की शुरुआत हुई है। इनमें वाईल्ड River सफारी भी शामिल है। नाव से दुर्गावती जलाशय में दूर तक घूमाया जाता है और बारिश के मौसम में यह नजारा कुछ ज्यादा ही दिलकश नजर आता है।

क्या-क्या दिखेगा?

karamchat dam

किसी जंगल सफारी में आपको सिर्फ जंगल और जंगली जानवर ही नजर आते होंगे लेकिन कैमुर में होने वाले वाईल्ड River सफारी में आपको जंगल, पहाड़ और नदी तीनों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। सैलानियों को दुर्गावती जलाशय में बोटिंग के साथ-साथ प्रकृति के मनोरम दृश्यों को करीब से अनुभव करने का मौका मिलेगा। बताया जाता है कि इस रिवर सफारी में बोटिंग के लिए 3 बोट को शुरू किया गया है। बोटिंग के दौरान कैमुर पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दिखेगा जो पर्यटकों के लिए काफी आकर्षक होगा। इसके साथ ही जलाशय के दोनों तरफ जंगल है जिसके पास से होकर गुजरना पर्यटकों को खूब पसंद आने वाला है।

कहां से शुरू होती है River सफारी?

कैमुर व रोहतास जिले के बॉर्डर पर स्थित दुर्गावती जलाशय में होने वाली वाईल्ड River सफारी का सफर कैमुर जिले से शुरू होता है और यह रोहतास जिले में खत्म होता है। यह रिवर सफारी फिलहाल 3 बोटों पर होती है। इनमें से एक बोट 25 सीटों वाली, दूसरी 12 और तीसरी बोट 6 सीटों वाली होती है। कैमुर जिले में स्थित टिकट काउंटर से टिकट लेने के बाद आपको कैमुर जिले में करमचंद डैम के पास बोटिंग शुरू होने वाले प्वाएंट पर आना पड़ेगा, जहां से आपको बोट में चढ़ाया जाएगा।

durgawati

इसके बाद करीब 6 किमी दूर तक बोट पर रिवर सफारी के लिए ले जाया जाता है जो लगभग 15 से 20 मिनट का होता है। रिवर सफारी के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी यात्री को बिना लाइफ जैकेट पहने बोट पर सवार होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

टिकट का दाम और कैसे पहुंचे कैमुर?

कैमुर जिले के दुर्गावती जलाशय में होने वाली रिवर सफारी के लिए प्रत्येक व्यक्ति को ₹50 का टिकट खरीदना पड़ेगा। दुर्गावती जलाशय पहुंचने के लिए आपको पटना से पहले सासाराम और वहां से चेनारी गांव जाना होगा। चेनारी से करमचत डैम आना होगा। पटना से सासाराम के लिए आपको ट्रेन आराम से मिल जाएगी।

सासाराम से चेनारी और चेनारी से करमचत डैम तक के लिए आपको लोकल ट्रांसपोर्ट यानी स्थानीय गाड़ियां लेनी होंगी। बिहार के छोटे-छोटे कस्बों और गांवों में आपको एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ये गाड़ियां आसानी से निर्धारित स्टैंड पर खड़ी मिल जाएंगी। हां, यहां किराए को लेकर मोलभाव करते समय आपकी Bargaining की स्कील जरूर काम आने वाली है।

FAQs
रिवर सफारी के लिए टिकट मूल्य क्या है?

कैमुर जिले में होने वाली रिवर सफारी के लिए 50 रुपये का टिकट खरीदना पड़ता है। एक बोट में अधिकतम 25 लोगों को सवार किया जाता है।

कैमुर में कैसे पहुंचे?

पटना से कैमुर पहुंचने के लिए पहले सासाराम पहुंचना होगा। सासाराम के लिए पटना से ट्रेन मिल जाएगी और सासाराम से चेनारी गांव जाना पड़ेगा। चेनारी गांव से लोकल गाड़ियों से दुर्गावती जलाशय या करमचत डैम जाना होगा।

कहां होती है रिवर सफारी?

बिहार के कैमुर जिले में दुर्गावती जलाशय में रिवर सफारी की शुरुआत की गयी है। यह रिवर सफारी बिहार का पहला रिवर सफारी है जिसमें नदी/जलाशय के साथ-साथ पहाड़ और जंगल का लुत्फ उठाने का मौका भी पर्यटकों को मिलेगा।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: bihar kaimur patna
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+