Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना का हॉट डेस्टिनेशन : एंजेलिना जोली से लेकर आर्यभट्ट तक, बिहार वैक्स म्यूजियम में मिलेंगे सब

पटना का हॉट डेस्टिनेशन : एंजेलिना जोली से लेकर आर्यभट्ट तक, बिहार वैक्स म्यूजियम में मिलेंगे सब

अब एंजेलिना जोली या फिर सचिन तेंदुलकर से मिलने के लिए आपको किसी दूसरे शहर या देश जाने की जरूरत नहीं है। पटना के सिटी सेंटर में ही आप इनसे मिल सकेंगे। जी नहीं, सचिन या एंजेलिना किसी कार्यक्रम में शिरकत करने पटना नहीं आ रहे हैं बल्कि सिटी सेंटर में खुले बिहार म्यूजियम ऑफ वैक्स (BMW) में आपको इनकी आदमकद मोम की मूर्तियां देखने को मिलेंगी।

आइए आपको पटना के BMW के बारे में बताते हैं :

पटना में घूमने का परफेक्ट लोकेशन

पटना के सिटी सेंटर मॉल में मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम के तर्ज पर बिहार म्यूजियम ऑफ वैक्स (BMW) बनाया गया है। परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह एक परफेक्ट लोकेशन है। खासतौर पर यह म्यूजियम बच्चों, खेल प्रेमियों और सिनेप्रेमियों को काफी पसंद आएगा।

तीन मंजीला इस म्यूजियम में खेल, राजनीति, शिक्षा, बॉलीवुड, हॉलीवुड और बिहार से जुड़ी शख्सियतों की आदमकद मोम से बनी मूर्तियां रखी गयी हैं। खास बात यह है कि इन मूर्तियों की लंबाई उतनी ही है, जितनी इनकी वास्तविक लंबाई है। हर स्टैच्यू के साथ एक बोर्ड रखा गया है जिसमें उस व्यक्ति से संबंधित संक्षिप्त जानकारियां दी गयी है।

वैक्स म्यूजियम में दिखेंगी इनकी मूर्तियां

बिहार वैक्स म्यूजियम सिटी सेंटर मॉल में बनायी गयी है। तीन मंजीला इस म्यूजियम में युवा पीढ़ी को बिहार से जुड़ी दिग्गज हस्तियों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। सभी मूर्तियों को इतनी बारीकी से बनाया गया है कि देखकर लगता है मानों मूर्तियां अभी बोल पड़ेंगी।

तीसरी मंजील

वैक्स म्यूजियम में तीन मंजील हैं। तीसरी मंजील पर धर्म और इतिहास से जुड़े उन लोगों की मोम से बनी मूर्तियां हैं जो बिहार से जुड़े हुए हैं। यहां आपको आर्यभट्ट, गौतम बुद्ध, महावीर, वीर कुंवर सिंह, आम्रपाली और भी कई मूर्तियां देखने को मिलेंगी।

दूसरी मंजील

यहां पर राजनीतिक व्यक्तित्व, शिक्षा से जुड़े लोग, बिहार के कलाकारों की मूर्तियां रखी गयी हैं। यहां आपको डॉ. राजेंद्र प्रसाद, रामधारी सिंह दिनकर, बिरसा मुंडा, वशिष्ठ नारायण सिंह, आनंद कुमार और भी कई लोगों की मूर्तियां देखने को मिलेंगी।

पहली मंजील

वैक्स म्यूजियम की पहली मंजील बॉलीवुड, हॉलीवुड और खेल जगत से जुड़े लोगों के वैक्स स्टैच्यू से सजा है। यहां दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, स्वर कोकिला लता मंगेश्कर, बिस्मिल्लाह खान, सचिन तेंदुलकर, टॉम क्रुज, एंजेलिना जोली, स्पाईडर मैन, महेंद्र सिंह धोनी, माइकल जैक्सन, दलेर मेंहदी समेत और भी कई वैक्स मूर्तियां रखी गयी हैं।

प्रवेश शुल्क और अन्य सुविधाएं

बिहार म्यूजियम ऑफ वैक्स में प्रत्येक व्यक्ति का प्रवेश शुल्क 150 रुपये है। 3 साल से छोटे बच्चों का प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा। यहां किसी भी मूर्ति को छुने की अनुमति नहीं है। अन्यथा आपको 500 रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। आप चाहे को मूर्तियों के पास निर्धारित दूरी तक जाकर उनके साथ फोटो खींचवा सकते हैं। इस म्यूजियम में व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

म्यूजियम सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहती है। यहां प्रत्येक दिन 17 शो होते हैं और हर शो के लिए 15 सीटें निर्धारित होती हैं। रविवार को म्यूजियम बंद रहता है। म्यूजियम में घूमने का टिकट सिर्फ ऑनलाइन ही खरीदा जा सकता है और आप अपनी पसंदीदा शो टाइम के स्लॉट का चुनाव कर भी सकते हैं।

FAQs
म्यूजियम सिटी किसे कहा जाता है?

कोलकाता को म्यूजियम सिटी कहा जाता है। यहां भारतीय संग्रहालय को एशियाई सोसायटी ने 1814 में स्थापित किया था।

पटना वैक्स म्यूजियम में किसकी मूर्तियां हैं?

पटना वैक्स म्यूजियम में आर्यभट्ट, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सुशांत सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह धोनी, लता मंगेश्कर, सचिन तेंदुलकर, एंजेलिना जोली, आनंद कुमार, गौतम बुद्ध, आम्रपाली समेत तमाम हस्तियों की मोम की बनी मूर्तियां रखी गयी हैं।

पटना में वैक्स म्यूजियम कहां है?

पटना में वैक्स म्यूजियम सिटी सेंटर मॉल में खोला गया है। यह बिहार का पहला वैक्स म्यूजियम है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: patna bihar museum
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+