Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद के बाद मुंबई से 3 और शहरों के लिए शुरू होगी बुलेट ट्रेन, जानिए कौन-कौन सी?

अहमदाबाद के बाद मुंबई से 3 और शहरों के लिए शुरू होगी बुलेट ट्रेन, जानिए कौन-कौन सी?

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर या जिसे हम सरल शब्दों में कह सकते हैं, बुलेट ट्रेन परियोजना का काम बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह देश की पहली हाई स्पीड रेल परियोजना है, जिस वजह से इसे लेकर लोगों के मन में उत्सुकता भी काफी ज्यादा है। विशेष रूप से बुलेट ट्रेन के लिए डिजाइन किये गये रेलवे ट्रैक पर मुंबई से अहमदाबाद के बीच की लगभग 508 किमी की दूरी को तय करने में बुलेट ट्रेन को मात्र 2 से 2.30 घंटे का वक्त लगेगा।

यानी सुबह के नाश्ते में अगर आप मुंबई का वडा पाव खाते हैं, तो दोपहर को लंच में अमदावादी उंध्यू का स्वाद भी चख सकते हैं। ठीक उसी तरह से अगर आप सुबह नाश्ते में जलेबी-फाफड़ा और ढोकला खाते हैं तो शाम को मुंबई के मरीन ड्राइव में बैठकर भुने हुए चने चबाते हुए समुद्र को निहार सकते हैं, मिसल पाव ट्राई कर सकते हैं। कहने का मतलब है कि इन दोनों शहरों के बीच बुलेट ट्रेन के शुरू होने का मतलब, दोनों शहरों का और भी करीब आ जाना होगा।

bullet train from mumbai

मायानगरी मुंबई सिर्फ फिल्मी सितारों या फिल्म इंडस्ट्री के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि यह देश की आर्थिक राजधानी भी कहलाती है। कामकाज हो या व्यापार, अक्सर लोगों को मुंबई आना जाना ही पड़ता है। ऐसे में अगर मुंबई के लिए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का भी विकल्प मिल जाए, तो लोगों का जीवन काफी आसान बन जाएगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ही केंद्र सरकार ने मुंबई को देश के 3 और शहरों से जोड़ते हुए बुलेट ट्रेन चलाने की योजनाएं बना रही हैं।

जी हां, अहमदाबाद के बाद देश के और 3 शहरों या रूट्स पर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है। इस बात की जानकारी हाल ही में राज्यसभा में पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। उन्होंने उन सभी रूट्स के बारे में जानकारी दी, जिनपर मुंबई-अहमदाबाद के बाद बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है।

अहमदाबाद के बाद मुंबई से जिन 3 शहरों के लिए बुलेट ट्रेन को शुरू किया जा सकता है, उनमें शामिल है -

  • नागपुर
  • पुणे
  • हैदराबाद

लेकिन इसमें एक छोटा सा Twist है। दरअसल, इन 3 शहरों को मुंबई से जोड़ने के लिए 3 नहीं बल्कि 2 बुलेट ट्रेन चलायी जाएगी। इसमें से एक बुलेट ट्रेन चलेगी मुंबई-नागपुर रूट पर और दूसरी बुलेट ट्रेन चलेगी मुंबई-पुणे-हैदराबाद रूट पर। बताया जाता है कि रेल मंत्री वैष्णव ने नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) को इन रूट्स पर बुलेट ट्रेन चलाने के बारे में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की जिम्मेदारी भी सौंप दी है।

mumbai-pune hyderabad nagpur bullet train

कितना बचेगा समय?

इन नए रूट्स की जानकारी मिलने के साथ ही लोगों के मन में यह उत्सुकता भी जरूर बन रही है कि 3 शहरों के लिए बुलेट ट्रेन शुरू होने से उनका कितना समय बच सकेगा।

  • इंटरनेट व विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारियों की मानें तो मुंबई से पुणे तक किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन से आने-जाने में लगभग 3 से 4 घंटे का समय लगता है। जानकारों ने संभावना जतायी है कि इस रूट (मुंबई-पुणे-हैदराबाद) पर बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद मुंबई से पुणे आने-जाने में 1 से डेढ़ घंटे का ही समय लगेगा।
  • मुंबई से हैदराबाद ट्रेन द्वारा जाने में कम से कम 13 से 15 घंटे का वक्त लगता है। ऐसे में संभावना है कि मुंबई से हैदराबाद रूट पर बुलेट ट्रेन यात्रियों को आराम से अधिकतम 6 से 7 घंटे में ही पहुंचा देगी।
  • उसी तरह से मुंबई स नागपुर ट्रेन द्वारा जाने में लगभग 11-12 घंटों का समय लग जाता है। इस रूट पर बुलेट ट्रेन शुरू होने का मतलब है कि इन दोनों शहरों के बीच आने-जाने में यात्रियों को अधिक से अधिक 5 से 6 घंटे का समय लग सकता है।

इन दोनों शहरों के अलावा रेल मंत्रालय जिन रूट्स पर भविष्य में बुलेट ट्रेन चलाने की योजना बना रही है, उनमें शामिल है -

  • दिल्ली-वाराणसी
  • दिल्ली-अहमदाबाद
  • दिल्ली-अमृतसर
  • चेन्नई-बैंगलोर-मैसूर
  • वाराणसी-हावड़ा

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि देशभर में फिलहाल 8 रूट्स पर बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है। इन सभी बुलेट ट्रेन योजनाओं के कारण उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बुलेट ट्रेन का रेलवे नेटवर्क फैलाया जाएगा, जिससे भविष्य का भारत एक हाई स्पीड देश बन सकेगा।

More News

    Read more about: bullet train mumbai hyderabad
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+