Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चंडीगढ़ का कैपिटॉल कॉम्प्लेक्स: वैश्विक धरोहर की सूची में जोड़ा गया नया नाम!

चंडीगढ़ का कैपिटॉल कॉम्प्लेक्स: वैश्विक धरोहर की सूची में जोड़ा गया नया नाम!

सत्ता की सीट, चंडीगढ़ के कैपिटॉल कॉम्प्लेक्स ने वैश्विक धरोहर की सूची में अपनी जगह बना ली है। इसे इस सूची में रविवार को वैश्विक धरोहर समिति, युनेस्को द्वारा जोड़ा गया। कैपिटॉल कॉम्प्लेक्स, हाल ही में जुड़े 21 नये वैश्विक धरोहरों में से एक है।

चंडीगढ़ के इस मुख्य लैंडमार्क में तीन इमारते हैं: सचिवालय, विधानसभा महल और उच्च न्यायालय। यह कॉम्प्लेक्स लगभग 100 एकड़ की ज़मीन में फैला हुआ है और यह चंडीगढ़ आर्किटेक्चरल की निपुणता का एक उत्कृष्ट नमूना है।

Capitol Complex Chandigarh

सचिवालय इमारत
Image Courtesy:
Sanyam Bahga

कैपिटॉल कॉम्प्लेक्स के कुछ मुख्य तथ्य:

द ओपन हैंड मॉन्युमेंट

द ओपन हैंड मॉन्युमेंट कैपिटॉल कॉम्प्लेक्स का मुख्य आकर्षण है। आर्किटेक्ट(वास्तुकार) ली कॉर्ब्यूसियर द्वारा डिज़ाइन किया गया यह चिन्ह, चंडीगढ़ सरकार का प्रतीक है। इस मॉन्युमेंट का उद्देश्य है 'हाथ लेने और देने के लिए है;सुख-शांति, समृद्धि और मानव जाती की एकता'।

धातु का यह स्मारक 46 फीट उँचा और 50 टन भारी है और इसे इस तरीके से बनाया गया है जिससे कि यह हवा की प्रवाह के साथ घूमता है। शिवालिक पर्वतमला पर स्थित ओपन हैंड मॉन्युमेंट किसी चमत्कार से कम नहीं है।

Capitol Complex Chandigarh

द ओपन हैंड मॉन्युमेंट
Image Courtesy: Ravjot Singh

विधानसभा महल

यह विधानसभा, सभा का महल के नाम से जाना जाता है। इसे भी ली कॉर्ब्यूसियर द्वारा ही डिज़ाइन किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि ली कॉर्ब्यूसियर ने चंडीगढ़ की कई उल्लेखित इमारतें डिज़ाइन की हैं। उन्हें भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाला नेहरू द्वारा नियुक्त किया गया था, जब पंजाब का विभाजन हुआ और चंडीगढ़ उसकी नयी राजधानी बनी थी।

Capitol Complex Chandigarh

विधानसभा महल
Image Courtesy: duncid

उच्च न्यायालय

कैपिटॉल कॉम्प्लेक्स का उच्च न्यायालय, पंजाब और हरयाणा दोनों राज्यों के उच्च न्यायालय के तौर पर कार्य करता है। यह ली कॉर्ब्यूसियर द्वारा बनाए गये मुख्य इमारतों में से एक प्रमुख रचना है। न्यायालय की यह इमारत न्याय के महल के नाम से भी प्रसिद्ध है।

कैपिटॉल कॉम्प्लेक्स में ज्यामितीय पहाड़ और छाया की मीनार भी मुख्य आकर्षण के केंद्र हैं।

Capitol Complex Chandigarh

उच्च न्यायालय
Image Courtesy: Sanyam Bahga

कैपिटॉल कॉम्प्लेक्स अब भारत की और भी वैश्विक धरोहरों की तरह इस सूची में जुड़ गया है। भारत की अन्य वैश्विक धरोहर हैं: ताज महल, हम्पी के स्मारक, सांची का बौद्ध स्तूप, दिल्ली का लाल किला, खजुराहो के स्मारक, अजंता एलोरा की गुफ़ाएँ, आदि।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Click here to follow us on facebook.

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+