Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ठाणे, बैंगलोर और पुणे में मेट्रो परियोजना समेत 2 शहरों में एयरपोर्ट के लिए केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, Details

ठाणे, बैंगलोर और पुणे में मेट्रो परियोजना समेत 2 शहरों में एयरपोर्ट के लिए केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, Details

भारत में इस समय अलग-अलग सेक्टर में जितना विकासकार्य हो रहा है, शायद ही किसी और देश में इस वक्त इतनी तेजी से विकास कार्य हो रहे होंगे। बुलेट ट्रेन, एक्सप्रेसवे और हाईवे की कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तीन प्रमुख शहरों में मेट्रो परियोजनाओं और दो एयरपोर्ट को मंजूरी दे रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जिन 3 शहरों में मेट्रो परियोजनाओं को मंजूरी दी है, उनमें पुणे, ठाणे और बैंगलोर शामिल हैं। लेकिन किन दो जगहों पर नये एयरपोर्ट को मंजूरी मिली है?

metro

आइए इन परियोजनाओं के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं -

पुणे मेट्रो के फेज 1 का विस्तार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पुणे में स्वरगेट से कटराज भूमिगत मेट्रो लाइन के विस्तार को मंजूरी दी है। यह विस्तार पुणे मेट्रो के फेज-1 में PCMC-स्वरगेट मेट्रो लाइन परियोजना का एक हिस्सा होगा। नया विस्तार लाइन-I बी के नाम से जाना जाएगा, जो करीब 5.46 किमी लंबा होने वाला है। इसमें 3 भूमिगत मेट्रो स्टेशन होंगे जो पुणे के प्रमुख जगहों, मार्केट यार्ड, बीबवेवाड़ी, बालाजी नगर और कटराज उपनगरीय क्षेत्र को जोड़ेगा।

जानकारी के अनुसार यह मेट्रो परियोजना फरवरी 2029 तक पूरे होने की संभावना है। इस परियोजना की आनुमानिक लागत लगभग ₹2954.53 करोड़ होगी। बताया जाता है कि इस परियोजना के लिए फंडिंग महाराष्ट्र सरकार के साथ-साथ भारत सरकार भी समान रूप से करेगी और द्विपक्षीय एजेंसी का भी इसमें योगदान होगा।

flight and metro approval

ठाणे इंटिग्रल रिंग मेट्रो रेल परियोजना

केंद्र सरकार ने ठाणे में इंटिग्रल रिंग मेट्रो रेल परियोजना को भी मंजूरी दे दी है। यह कॉरिडोर करीब 29 किमी लंबा होगा, जो ठाणे शहर के पश्चिमी हिस्से की परिधि पर चलेगा। इस परियोजना में 22 स्टेशन होंगे। इस मेट्रो रेल नेटवर्क के एक तरफ उल्हास नदी बहेगी और दूसरी ओर संजय गांधी नेशनल पार्क होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परियोजना की आनुमानिक लागत ₹12,200.10 करोड़ होगी, जिसमें केंद्र सरकार और महाराष्ट्र राज्य सरकार की बराबरी की हिस्सेदारी के साथ-साथ द्विपक्षीय एजेंसी का भी योगदान होगा।

बैंगलोर मेट्रो रेल परियोजना फेज -3 को मंजूरी

बैंगलोर में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फेज -3 मेट्रो परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना की लंबाई 44.65 किमी होगी, जिसमें 2 एलीवेटेड कॉरिडोर समेत कुल 31 स्टेशन होंगे। इसमें पहला कॉरिडोर (1) जेपी नगर चौथा फेज से केम्पापुरा (आउटर रिंग रोड पश्चिम) होगा, जिसकी लंबाई 32.15 किमी होगी और 22 स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर (2) होसहल्ली से कदबगेरे (मगडी रोड) तक होगी जिसकी लंबाई 12.50 किमी होगी और इसमें 9 स्टेशन होंगे। इस मेट्रो परियोजना को तैयार करने की आनुमानिक लागत लगभग ₹15,611 करोड़ होगी।

2 New Civil Enclave

2 नये एयरपोर्ट को मिली मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में जिन दो नये एयरपोर्ट (Civil Enclave) को मंजूरी मिली है, उसमें से एक पश्चिम बंगाल का बागडोगरा और दूसरा बिहार का बिहटा है, जो राजधानी पटना से करीब 20 किमी की दूरी पर मौजूद है। इन दोनों Civil Enclave की कुल आनुमानिक लागत ₹2,962 करोड़ हो सकती है। इसमें से बागडोगरा एयरपोर्ट पर Civil Enclave बनाने की आनुमानिक लागत करीब ₹1,549 होगी।

More News

Read more about: pune bangalore travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+