Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आज से शुरू हुआ चंडीगढ़ कार्निवल, कौन-कौन होने वाले हैं Events जिन्हें नहीं किया जा सकता Miss

आज से शुरू हुआ चंडीगढ़ कार्निवल, कौन-कौन होने वाले हैं Events जिन्हें नहीं किया जा सकता Miss

चंडीगढ़ का वार्षिक कार्निवल का आगाज आज से हो गया है। यह साल में एक बार आयोजित होने वाला एक शानदार समारोह है, जिसका आयोजन हर साल अक्तूबर या फिर नवंबर के महीने में किया जाता है। चंडीगढ़ कार्निवल के तहत केंद्र शासित प्रदेश का टूरिज्म विभाग कई तरह के बेहतरीन Events का आयोजन किया जाता है, जो त्योहारों के सीजन और साल के अंत को बड़ा ही शानदार बना देता है।

कार्निवल में आर्ट एग्जिबिशन, डांस परफॉर्मेंस, फन फेयर राइड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन तो किया ही जाता है इसके साथ होंगे फूड स्टॉल जहां आप विभिन्न तरह से लजीज व्यंजनों का स्वाद अपने परिवार और दोस्तों के साथ चख सकते हैं। मगर सबसे मजेदार होगा CII चंडीगढ़ फेयर, जहां विभिन्न राज्यों के पवेलियन से वहां की बनी ऑथेंटिक वस्तुएं आप बड़ी ही किफायती कीमतों पर खरीद सकेंगे।

chandigarh carnival

कब से कब तक चलेगा चंडीगढ़ कार्निवल?

चंडीगढ़ कार्निवल का आयोजन 3 दिनों के लिए किया जाएगा, जो 25 से 27 अक्तूबर तक चलेगा। कार्निवल चंडीगढ़ के लेजर वैली के सेक्टर 10 में आयोजित किया जा रहा है। हर दिन अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिन्हें आप मिस करना बिल्कुल भी नहीं चाहेंगे।

कौन-कौन से कार्यक्रम होंगे आयोजित?

25 अक्तूबर 2024

पंजाबी गायक सतींद्र सरताज का लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट
जगह - ओपन ग्राउंड, म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी के विपरित, सेक्टर 10, चंडीगढ़
समय - शाम 7 बजे से

chandigarh carnival food

26 अक्तूबर 2024

फेरो-फ्लूइड लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस
जगह - ओपन ग्राउंड, म्यूजिक आर्ट गैलरी के विपरित, सेक्टर 10, चंडीगढ़

27 अक्तूबर 2024
बॉलीवुड सिंगर मो. इरफान का लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस
जगह - ओपन ग्राउंड, म्यूजिक आर्ट गैलरी के विपरित, सेक्टर 10, चंडीगढ़

करें ढेर सारी शॉपिंग

chandigarh carnival 2024

चंडीगढ़ कार्निवल के साथ ही CII चंडीगढ़ फेयर का आयोजन भी आज यानी 25 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक किया जाएगा। इसका आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में परेड ग्राउंड में किया जा रहा है। यहां 280 से ज्यादा पैविलियन में विभिन्न राज्यों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं जहां आपको गुजरात, गोवा, जम्मू और कश्मीर, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के सामान बड़ी ही किफायती कीमतों पर उपलब्ध होंगे। जिन लोगों को शॉपिंग करना पसंद होता है उनके लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं साबित होने वाला है। यह मेला हर दिन सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुला रहेगा।

More News

    Read more about: chandigarh travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+