Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चंडीगढ़ मेट्रो : कितनी लंबाई, कितने फेज और कौन से इलाकों में दौड़ेगी मेट्रो? जानिए हर Detail

चंडीगढ़ मेट्रो : कितनी लंबाई, कितने फेज और कौन से इलाकों में दौड़ेगी मेट्रो? जानिए हर Detail

पिछले दिनों चंडीगढ़ मेट्रो को लेकर एक बड़ी खबर आयी, जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ शहर के हेरिटेज सेक्टर वाले हिस्से से गुजरने वाली मेट्रो अंडरग्राउंड होगी। इससे बिना शहर की धरोहर को कोई नुकसान पहुंचाए चंडीगढ़ में यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवा को शुरू किया जा सकेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंडीगढ़ मेट्रो की कुल लंबाई कितनी होगी?

क्या चंडीगढ़ मेट्रो को एक ही फेज में बना लिया जाएगा या फिर अलग-अलग फेज में बनेगी? और कौन-कौन से रूट्स पर मेट्रो का संचालन चंडीगढ़ में किया जाएगा? क्या आपको यह पता है कि शुरुआत में चंडीगढ़ मेट्रो के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने पूरी तरह से खारिज कर दिया था!

chandigarh metro all details

आइए आपको चंडीगढ़ मेट्रो के बारे में सारी जानकारियां आज देते हैं :

कितनी होगी कुल लंबाई और लागत?

साल 2023 में चंडीगढ़ मेट्रो परियोजना 'चंडीगढ़ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन' को मंजूरी दी गयी थी। चंडीगढ़ मेट्रो की कुल लंबाई 114 किमी की होगी, जिसके लिए उस समय की आनुमानिक लागत 11,000 करोड़ रुपए निर्धारित की गयी थी। इसमें से 20% लागत हरियाणा और पंजाब व 20% लागत केंद्र सरकार देगी। बाकी की 60% लागत निजी कंपनी से लिया जाएगा। इस मेट्रो परियोजना को ट्राइसिटी मेट्रो परियोजना के नाम से भी जाना जाता है। ट्राइसिटी यानी चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली शहरों के बीच इस मेट्रो का संचालन किया जाएगा।

दो फेज में होगा निर्माण

चंडीगढ़ मेट्रो का निर्माण 2 फेज में किया जाएगा। कुल लंबाई (114 किमी) में से 89 किमी हिस्से का निर्माण पहले फेज में और बाकी बचे 25 किमी का निर्माण फेज 2 में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शुरुआत में भले ही 11,000 करोड़ रुपए की लागत से चंडीगढ़ मेट्रो का निर्माण करने का फैसला लिया गया था लेकिन जुलाई 2024 में जब केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ मेट्रो के हेरिटेज सेक्टर को पूरी तरह से अंडरग्राउंड बनाने का फैसला लिया, उसके बाद मेट्रो निर्माण की लागत में 8,000 करोड़ रुपए का इजाफा किया गया है।

5 कॉरिडोर और उनकी लंबाई

चंडीगढ़ मेट्रो के 5 कॉरिडोर होंगे जिनका निर्माण 2 फेज में किया जाएगा, जिसकी विस्तृत जानकारी निम्न है :

कॉरिडोर लंबाई (लगभग) फेज
पारुल (न्यू चंडीगढ़)-सारंगपुर-ISBT पंचकुला से पंचकुला एक्सटेंशन 34 किमी 1
रॉक गार्डन से जिरकपुर ISBT वाया इंडस्ट्रियल एरिया और एयरपोर्ट 42 किमी 1
ग्रेन मार्केट चौक, सेक्टर 39 से ट्रांसपोर्ट चौक, सेक्टर 26 13 किमी 1
एयरपोर्ट चौक से मनकापुर कल्लर 05 किमी 2
ISBT जिरकपुरसे पिंजोर 20 किमी 2
chandigarh metro all details

कब तक काम पूरा होने की संभावना?

चंडीगढ़ मेट्रो का काम कई वजहों से काफी देर से शुरू हो रहा है। इस वजह से इसके खत्म होने में थोड़ा विलंब होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो चंडीगढ़ मेट्रो के पहले फेज का काम वर्ष 2034 तक पूरा होने की संभावना है। इस फेज में 3 रूट में मेट्रो का संचालन होगा, जिसमें पारुल (न्यू चंडीगढ़)-सारंगपुर-ISBT पंचकुला से पंचकुला एक्सटेंशन (34 किमी), रॉक गार्डन से जिरकपुर ISBT वाया इंडस्ट्रियल एरिया और एयरपोर्ट (42 किमी) और ग्रेन मार्केट चौक, सेक्टर 39 से ट्रांसपोर्ट चौक, सेक्टर 26 (13 किमी) शामिल है।

फेज 2, जो 25 किमी लंबी होने वाली है का निर्माण 2034 के बाद शुरू किया जाएगा। यानी पहले फेज का निर्माण पूरा होने के बाद ही दूसरे फेज का निर्माण शुरू होगा।

पहले केंद्र ने किया था रिजेक्ट

क्या आपको पता है चंडीगढ़ मेट्रो का सबसे पहले प्रस्ताव वर्ष 2009 में केंद्र सरकार के सामने रखा गया था, जिसका DPR वर्ष 2012 में तैयार किया गया था। Hindustantimes की एक रिपोर्ट के अनुसार इसे बनाने में करीब 1.5 करोड़ का खर्च हुआ था। इसके अनुसार चंडीगढ़ मेट्रो के पहले फेज का काम वर्ष 2013 में ही शुरू होने वाला था।

लेकिन साल 2014 में सांसद किरण खेर ने इसका विरोध करते हुए कहा कि इससे चंडीगढ़ शहर को नुकसान पहुंचने वाला है, गृह मंत्रालय ने मेट्रो परियोजना का प्रस्ताव वर्ष 2017 में पूरी तरह से रद्द कर दिया था। कई सालों तक ठंडे बस्ते में पड़े रहने के बाद आखिरकार अगस्त 2021 में फिर से इस परियोजना के बारे में सोच-विचार किया गया और 2023 में मंजूरी मिली।

More News

    Read more about: chandigarh metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+