Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन हो चुका है शुरू, जाने पूरी प्रक्रिया और क्या है जरूरी Documents

चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन हो चुका है शुरू, जाने पूरी प्रक्रिया और क्या है जरूरी Documents

चार धाम की यात्रा को भारत के सबसे अधिक पवित्र और सबसे अधिक महत्वपूर्ण तीर्थयात्राओं में से एक माना जाता है। हर साल निर्धारित समय पर केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू होती है। ये सभी धाम उत्तराखंड राज्य में मौजूद है।

यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने चार धाम की यात्रा पर आने वाले हर यात्री के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य किया है। इस साल की चार धाम यात्रा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। सिर्फ चार धाम ही नहीं, अगर कोई तीर्थ यात्री किसी एक धाम यानी केदारनाथ, बद्रीनाथ अथवा गंगोत्री-यमुनोत्री में से किसी एक धाम की यात्रा पर भी जाना चाहता है तो उसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होता है।

kedarnath dham registration

आइए जानते हैं चार धाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन के लिए कौन से कागजातों की आवश्यकता होगी -

कब से शुरू हो रहा है चार धाम की यात्रा

धाम यात्रा शुरू
यमुनोत्री 10 मई 2024 (आधिकारिक रूप से अभी तक घोषणा नहीं हुई है)
गंगोत्री 10 मई 2024
केदारनाथ 10 मई 2024
बद्रीनाथ 12 मई 2024

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

चार धाम की यात्रा के रजिस्ट्रेशन करने की कई पद्धतियां हैं। चार धाम की यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए तीर्थ यात्रियों को सबसे पहले उत्तराखंड सरकार के आधिकारिक वेबसाइट https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/ पर जाना होगा। होम स्क्रीन पर ही Register/Login टैब दिखाई देगा, जिसपर क्लीक करने पर एक नया पेज खुल जाएगा।


Read Also :


यहां भारतीय और विदेशी तीर्थ यात्रियों के लिए अलग-अलग बुकिंग टैब मिलेंगे। नये पेज पर दो अलग-अलग पेज दिखाई देंगे, जिसमें से एक पर क्लीक नये तीर्थ यात्री रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे और दूसरे पर क्लीक कर वर्तमान यात्री Login कर सकेंगे।

badrinath dham registration

नये तीर्थ यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की आगे की पद्धति नीचे दी जा रही है -

  • रजिस्ट्रेशन के लिए दिये गये बॉक्स में सबसे पहले अपना नाम और मोबाइल नंबर देना पड़ेगा।
  • इसके बाद तीन विकल्पों, टूर ऑपरेटर, व्यक्तिगत (Individual) और परिवार में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा।
  • फिर पासवर्ड सेट करने पर रजिस्ट्रेशन का पहला पड़ाव पूरा हो जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन के पहले पड़ाव में आपका लॉगइन आईडी बन हो जाएगा, जिसके माध्यम से यात्री चार धाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए अगली बार लॉगइन कर सकेगा।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए लॉगइन करने पर टूर प्लान, यात्रा की तारीख, धाम का नाम, व्यक्ति का पता आदि जानकारियां मांगी जाएंगी।
  • इसके बाद वैध पहचान पत्र की स्कैन कॉपी को अपलोड करने के लिए कहा जाएगा।
  • ऐसा करने के बाद तीर्थ यात्री को URN (Unique Registration Number) SMS के माध्यम से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिल जाएगा।
  • URN के साथ ही तीर्थ यात्रियों के लिए चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन पत्र भी मिलेगा, जिसे डाउनलोड करके उन्हें अपने पास सुरक्षित रखना होगा। यात्रा के दौरान जांच के लिए इसे दिखाने की मांग की जा सकती है।

चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

चार धाम की यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का काउंटर यात्रा के दौरान विभिन्न जगहों पर भी लगाया जाएगा। अगर किसी तीर्थ यात्री ने किसी कारणवश पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, तो वह इन ऑफलाइन काउंटर्स पर आईडी कार्ड का फोटोकॉपी जमा करके भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। हां, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करने पर काउंटर से रजिस्ट्रेशन स्लीप या कार्ड को प्रमाण के तौर पर लेना बिल्कुल मत भूलें।

चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन के अन्य माध्यम

चार धाम की यात्रा के रजिस्ट्रेशन की कुछ अन्य पद्धतियां भी हैं, जिनकी सहायता से तीर्थ यात्री बड़ी ही आसानी से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इनमें से पहली पद्धति है, उत्तराखंड टूरिस्ट केयर मोबाइल ऐप के माध्यम से। गूगल प्ले स्टोर से इसे आसानी से डाउनलोड करके रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

इसके अलावा व्हाट्स ऐप के चैटबोट की मदद से भी तीर्थ यात्री चार धाम की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने मोबाइल नंबर +91 8394833833 नंबर पर 'Yatra' लिखना होगा। इसके बाद आगे दिये जाने वाले विकल्पों को भरकर तीर्थ याक्री अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+