Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »चपताल कश्मीर का अनदेखा स्वर्ग

चपताल कश्मीर का अनदेखा स्वर्ग

अगर आप इन छुट्टियों में कश्मीर जाने का प्लान कर रहें है तो चपताल जाना बिल्कुल भी ना भूले...जाने क्या है ख़ास है कश्मीर के चपताल में..

By Goldi

कश्मीर भारत का स्वर्ग है इसमें कोई दो राय नहीं है... कश्मीर में अनेकों ऐसे स्थान हैं, जिनका चक्कर लगाए बगैर कश्मीर की यात्रा पूरी नहीं हो सकती। इसी बीच कश्मीर में कुछ ऐसी जगहें भी मौजूद है जिनके बारे में पर्यटकों को खास जानकरी नहीं है..लेकिन यकीन मानिए इन छुपी हुई जगहों की सैर कर आप असल में कश्मीर की खूबसूरती का दीदार कर सकेंगे।

chatpal-and-thimran-unexplored-kashmir

जी हां आज मै आपको अपने आर्टिकल के जरिये कश्मीर की उस जगह के बारे में रूबरू कराने जा रही हूं जो पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय नहीं है। यह जगह सिर्फ रोमंचाकरी ही नहीं बल्कि सुकून के पलों का भी एहसास कराती है।
इस जगह का नाम है चपताल..यकीनन आपने भी यह नाम मेरी तरह पहली बार ही सुना होगा...कश्मीर की वादियों में बसा चपताल सैलानियों के बीच लोकप्रिय नहीं है इसलिए यहां और जगहों के मुकाबले भीड़भाड़ काफी कम है।

चपताल कश्मीर की वादियों में अंनतनाग के पास ही स्थित है...यहाँ का प्रकृतिक सौन्दर्य मन को भा जाने वाला है। अगर आपको कश्मीरियों को करीब से जानना है तो चपताल बेस्ट आप्शन है...चपताल एक ऑफ बीट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां के बर्फ से ढके पहाड़ो में ट्रैकिंग करने का अनोखा मजा है। यहां आने वाले पर्यटक यहां हार्स राइडिंग आदि का भी मजा ले सकते हैं।

chatpal-and-thimran-unexplored-kashmir

चपताल के पास ही पहाड़ियों से ही घिरा आखिरी गांव थिमरण है...जो वाकई में बेहद खूबसूरत है। सिर्फ वह जगह ही खूबसूरत नहीं है बल्कि वहां के लोग भी उतने ही अच्छे हैं जितना वहां का प्रकृतिक सौन्दर्य।

कैसे पहुंचे चपताल
श्रीनगर से 3 घंटे की दूरी पर और अनंतनाग से करीबन 35 किमी की दूरी स्थित है। चपताल जाने के लिए पर्यटक यहां का लोकल ट्रांसपोर्ट और किराये की जीप की मदद ले सकते हैं।

कहां रुके
जिस कारण यहां पर कोई होटल मौजूद नहीं है...लेकिन जम्मू सरकार द्वारा यहां दो गेस्ट हाउस मौजूद है...जहां पर्यटक आसानी से रुक सकते हैं।

क्या करें- चपताल आने वाले पर्यटक यहां खूबसूरत घाटियों के बीच ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+