Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »देश के सबसे महंगे शहर मुंबई में घूमने का सबसे सस्ता तरीका, आपने आजमाया क्या!

देश के सबसे महंगे शहर मुंबई में घूमने का सबसे सस्ता तरीका, आपने आजमाया क्या!

सपनों की नगरी मुंबई में घूमने के लिए कहा जाता है कि यहां नोटों को आग लगाये बिना नहीं घूमा जा सकता है। हाल ही में आयी एक रिपोर्ट में मुंबई को देश के सबसे महंगा शहर बताया गया है। लेकिन एक महंगे शहर में घूमने के सस्ते रास्ते उपलब्ध ही ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। बस इस महंगे शहर में घूमने के सस्ते तरीके ढूंढने की जरूरत है।

mumbai

चलिए मुंबई दर्शन के लिए कुछ ऐसे रास्ते ढूंढ निकालते हैं जो आपकी जेब का बोझ ज्यादा नहीं बढ़ाएंगे।

मुंबई जाने से पहले लोकल लोगों से बात करें

Mumbai

मुंबई में घूमने के सस्ते तरीकों के बारे में लोकल लोगों को जितना पता होगा, उतना बाहर से जाने वाले लोगों को नहीं हो सकता है। इसलिए मुंबई घूमने की योजना बनाते समय सबसे पहले लोकल लोगों की मदद लें। अगर आपके जान-पहचान का कोई व्यक्ति मुंबई में नहीं रहता है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। आजकल सोशल मीडिया में ट्रैवलिंग से जुड़े ढेर सारे ग्रुप्स सक्रिय हैं। इन ग्रुप्स में आपको कोई ना कोई मुंबई का रहने वाला व्यक्ति जरूर मिल जाएगा।

ऐसी जगहों को चुने जहां मुफ्त में कर सकते हैं प्रवेश

Gateway of India

कम खर्च में मुंबई दर्शन की योजना बनानी है तो सबसे पहले उन जगहों या टूरिस्ट डेस्टिनेशंस की लिस्ट बना लें, जहां प्रवेश करने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। मुंबई में ऐसी जगहों की भरमार हैं, जहां निःशुल्क प्रवेश किया जा सकता है। गेटवे ऑफ इंडिया, जुहू बीच, बैंडस्टैंड, मरीन ड्राईव, वर्ली सी लिंक जैसी जगहों में प्रवेश करने का कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। इन जगहों पर काफी संख्या में स्थानीय लोग भी आते हैं जिससे आपको मुंबई या यूं कहे महाराष्ट्र की संस्कृति को समझने में काफी मदद मिलेगी।

लोकल फूड को दें प्राथमिकता

मुंबई में सिर्फ महंगे रेस्तरां में ही अच्छा खाना नहीं मिलता है, बल्कि मुंबई का स्ट्रीट फूड भी काफी लाजवाब होता हैं। वडा पाव, पाव भाजी, भेल पुरी, रगड़ा पैटिस, पुरन पोली, कांदा पोहा और भी ना जाने कितनी तरह के स्ट्रीट फूड हैं, जिनका असली स्वाद आपको किसी छोटे होटल या रेस्तरां में भी मिल सकता है।

mumbai food

अगर आप नॉन वेज के शौकिन हैं तो यकिन मानिए मुंबई में आपको नॉन वेज खानों की एक विशाल रेंज भी मिल जाएगी। इसके अलावा मुंबई में कई पुराने और छोटे रेस्तरां भी हैं, जहां किफायती दाम पर शानदार लोकल फूड मिलता है। बस जरूरत है थोड़ा एक्सप्लोर करने की।

यातायात के सार्वजनिक साधनों को चुने

घूमने के लिए हमेशा यातायात के सार्वजनिक साधनों को ही चुनिए। हम दावे से कह सकते हैं लोकल गाड़ियों में घूमने का आपका एक्सपीरियंस शानदार ही होगा।
मुंबई में यातायात के लोकल साधन :

mumbai local

लोकल ट्रेन : मुंबई नगरी में लोकल ट्रेन को लाइफ लाइन कहा जाता है। दौड़ती-भागती मुंबई की जड़ों से अगर जुड़ना है तो आपको लोकल ट्रेन में जरूर घूमना चाहिए। आपको मुंबई के लोकल ट्रेन की यह यात्रा हमेशा याद रहेगी। लोकल ट्रेन मुंबई में मुख्य तौर पर तीन इलाकों, वेस्टर्न, सेंट्रल और तटवर्तीय क्षेत्रों को जोड़ती है।

Tip : ऑफिस के पिक ऑवर के दौरान मुंबई के लोकल ट्रेनों में चढ़ने से बचे। और हां, ट्रेन में अपनी जेब चोरों से जरूर संभाल कर रखें।

बस : कहा भी जाता है, किसी शहर को जानने-समझने के लिए लोकल बस की यात्रा बेस्ट होती है। मुंबई में बस आपको अपनी मंजील पर पहुंचने का सबसे सस्ता और तेज साधन है। मुंबई की रोजमर्रा की जिंदगी को अगर अनुभव करना चाहते हैं तो मुंबई में बस से जरूर घूमें।

मेट्रो : किसी भी दूसरी मेट्रो सिटी की तरह ही मुंबई में भी घूमने का एक प्रमुख साधन मेट्रो बनता जा रहा है। हालांकि मुंबई के कई इलाकों में यह अभी निर्माणाधीन है। लेकिन जिन इलाकों में मुंबई मेट्रो शुरू हो चुकी है, आप उन इलाकों में मेट्रो से आसानी से घूम सकते हैं।

mumbai auto

शेयर्ड ऑटो : मुंबई में ऑटो शेयर पर भी चलती है। हालांकि इसके लिए निर्धारित रुट बंधा होता है। इसके लिए आपको 2-3 बार ऑटो बदलना भी पड़ सकता है लेकिन यकिन मानिए इस तरह शेयर्ड ऑटो में आप जल्दी और कम खर्च में ही अपने डेस्टिनेशन पर पहुंच सकेंगे।

More News

    Read more about: mumbai maharashtra tourism
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+