Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत में बसा 'छोटा स्विट्ज़रलैंड'- चोपता!

भारत में बसा 'छोटा स्विट्ज़रलैंड'- चोपता!

चलिए आपको लिए चलते हैं हम 'छोटे स्विट्ज़रलैंड' की ओर!

जब भी आप या कोई भी किसी छुट्टी की योजना बनाता है तो सबसे पहले उन्हें हिल स्टेशनों की ही याद आती है, ऐसे में हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की भीड़ हो जाती है। और कभी-कभी यह आपके शांति और दुनिया से दूर प्रकृति के बीच मनाये जाने वाली छुट्टी में खलल भी डालता है। आपको नहीं लगता ऐसा? कोई बात नहीं अगर आपको कोई अलग ऐसे हिल स्टेशन की सैर पर जाना है जहाँ आप भीड़-भाड़ से दूर बस प्रकृति की गोद में अकेले समा जाना चाहते हों तो हमारे पास आपके लिए उसका भी हल है। जी हाँ, यहाँ हम बात करने वाले हैं उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में बसे छोटे से हिल स्टेशन चोपता की।

चोपता ऐसी अनछुई और अनजान हिल स्टेशन है जिसकी प्राकृतिक खूबसूरती और हरियाली आपको अंदर तक आनंदित कर देगी। यहाँ की नम हवा में बसी और दरख्तों से लिपटी सौंधी-सी खुशबू आपके तन-मन को तरोताजा कर देंगी। यहाँ पहुँच आपकी आत्मा उत्साह और संतुष्टि से भर जाएगी। यहाँ की पर्वतों में अलग ही जादू है। यहाँ हर दम चलती ठंडी-ठंडी हवाएं, मिटटी की वह मनमोहक खुशबु,घने जंगल हमें दूसरी ही दुनिया में ले जायेंगे। चोपता उत्तराखंड के आकर्षक हिल स्टेशनों में से एक है। यह उत्तराखंड में उकीमठ के रास्ते पर गढ़वाल क्षेत्र में बसा हुआ है।

हिमालय पर्वत की तलहटी पर बसे, इस छोटे से हिल स्टेशन को 'छोटा स्विट्ज़रलैंड' भी कहा जाता है। तो चलिए आज हम आपको लिए चलते हैं इस छोटे स्विट्ज़रलैंड की सैर पर, वहां की मंत्रमुग्ध कर देने वाली कुछ तस्वीरों के साथ।

चोपता पहुँचें कैसे?

चोपता

चोपता

कम भीड़-भाड़ पसंद वालों के लिए चोपता किसी जन्नत से कम नहीं। यहाँ का प्राचीन पर्यावरण ट्रेकर्स और पर्यटकों दोनों को ही एक अलग और सुखद अनुभव का एहसास करता है। यहाँ का चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रेक मार्ग, काफी लोकप्रिय है।

Image Courtesy:Deepak malik

चोपता

चोपता

इस खूबसूरत स्थल से हिमालय की नंदादेवी, त्रिशूल एवं चौखम्बा पर्वत श्रृंखला के विहंगम दृश्य दिखते हैं।

Image Courtesy:Gaurav Kapatia

चोपता

चोपता

जब सूर्य की किरणें हिमालय की चोटियों पर पड़ती हैं तो यहां की सुबह काफी मनोरम लगती है।

Image Courtesy:Sorabhsolanki

चोपता

चोपता

रुद्रप्रयाग जिले में समुद्र तल से 9,515 फुट की ऊंचाई पर बसे चोपता को गांव और कस्बे में से किसी भी खांचे में नहीं डाल सकते।

Image Courtesy:Stephenekka

चोपता

चोपता

चोपता बुग्यालों की पृष्ठभूमि को दर्शाता है। बुग्याल दूर-दूर तक फैले मखमली हरे-हरे घास के मैदान होते हैं।

Image Courtesy:Deepak malik

चोपता

चोपता

भारत का यह छोटा स्विट्ज़रलैंड हर साल कई क्रियाओं और साहसिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करता है, जैसे; ट्रेकिंग, कैंपिंग, स्नो स्कीइंग, रॉक क्लाइम्बिंग आदि।

Image Courtesy:Rajborah123

चोपता

चोपता

चोपता तुंगनाथ ट्रेक का प्रारंभिक केंद्र है। इस क्षेत्र में जंगलों और घास के मैदानों को पार करते हुए कई अन्य ट्रेकिंग के भी रास्ते हैं।

Image Courtesy:Travelling Slacker

चोपता

चोपता

चंद्रशिला तुंगनाथ का शिखर सम्मलेन है और चोपता से प्रारम्भ होने वाली ट्रेक यात्रा यहीं पर आकर ख़त्म होती है।

Image Courtesy:Alok

चोपता

चोपता

चोपता उत्तराखंड में बसा एक सुदूर इलाका है। इसलिए आपको यहाँ पहुँचने के लिए सबसे पहले देहरादून और ऋषिकेश से होकर ही आना होगा जो आपके लिए आसान होगा।

Image Courtesy:Alok

चोपता

चोपता

देहरादून से यह लगभग 246 किलोमीटर और ऋषिकेश से लगभग 211 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और दोनों ही जगहों से चोपता पहुँचने के लिए आप नेशनल हाईवे 58 द्वारा पहुँच सकते हैं।

Image Courtesy:Ssteaj

चोपता

चोपता

हालाँकि यह सुदूर इलाका है पर फिर भी यहाँ की यात्रा आप ज़रूर करें जो आपको एक अलग ही दुनिया का एहसास कराएगी।

Image Courtesy:Travelling Slacker

चोपता

चोपता

आप यहाँ बिना किसी बाधा या रोक-टोक के पर्वतों और प्रकृति के बीच एक खास शांति और सुख का अनुभव करेंगे।

Image Courtesy:Abhishek Roy

चोपता

चोपता

चोपता के नज़दीक स्थित अन्य आकर्षक केंद्र हैं, केदारनाथ वन्यजीव अभ्यारण्य, चंद्रशिला चोटी, देवरिया ताल, अत्रिमुनि जलप्रपात अदि, जिन्हें आप यहाँ की ट्रेक के दौरान देख सकते हैं।

Image Courtesy:Virag Sharma

चोपता

चोपता

मई से जुलाई और सितम्बर से नवम्बर के महीनों के दौरान यहाँ का वातावरण बड़ा ही शानदार और शांत सुखमय होता है।

Image Courtesy:Travelling Slacker

चोपता

चोपता

चोपता,जिसे छोटे स्विट्ज़रलैंड के नाम से जाना जाता है, की प्राकृतिक खूबसूरती को देखना किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं है।

Image Courtesy:Travelling Slacker

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+