Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गोवा में क्रिसमस पर पूरे हफ्ते चलता है सेलिब्रेशन, कार्निवल में हिस्सा लेने पहुंचते हैं देसी-विदेशी पर्यटक

गोवा में क्रिसमस पर पूरे हफ्ते चलता है सेलिब्रेशन, कार्निवल में हिस्सा लेने पहुंचते हैं देसी-विदेशी पर्यटक

गुलाबी सर्दियों के आने का संदेश लाने के साथ-साथ क्रिसमस सांता क्लाज के ढेर सारे गिफ्ट्स भी लेकर आता है। इस फेस्टिवल की धूम देश के हर एक कोने में मचती है। यीशु मसीह के जन्मोत्सव को मनाने के लिए सभी शहरों का अलग अंदाज होता है। लेकिन जो बात गोवा के क्रिसमस सेलिब्रेशन की होती है, वह किसी भी और जगह में देखने को नहीं मिलता है। क्रिसमस की पूर्व संध्या (Christmas Eve) से शुरू हुआ सेलिब्रेशन नववर्ष तक चलता है।

goa

पूरे सप्ताह गोवा में लोग कई तरह के डांस, सिंगिंग और जायकेदार व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं। इस साल क्रिसमस की छुट्टियों में दोस्तों के साथ गोवा जाने का प्लान बना सकते हैं, क्योंकि यहां होने वाला कार्निवल वाकई एक शानदार रंगारंग कार्यक्रम होता है।

500 से अधिक साल पुराना है कार्निवल

गोवा में क्रिसमस के मौके पर होने वाले कार्निवल की शुरुआत 500 से अधिक साल पहले हुई थी, जब गोवा पर पुर्तगालियों का कब्जा हुआ करता था। दरअसल, उस समय गुलाम और मालिक सभी के मिलकर आनंद उठाने के लिए ही गोवा में कार्निवल की शुरुआत की गयी थी। उस समय की परंपरा के अनुसार कार्निवल में पुर्तगाली मालिक गुलामों के रूप में तैयार होते थे और अफ्रिकी देशों से लाये गये उनके असली गुलाम नये कपड़े, मुखौटे में सजकर मालिक बन जाते थे।

christmas 2023

इस तरह उस समय नौकर-मालिक मिलकर क्रिसमस पर खुशियां मनाते थे। आज भी गोवा में आयोजित होने वाले कार्निवल में पुर्तगाली शैली की झलक दिखाई देती है लेकिन अब इस कार्निवल में गोवा का अपना फ्लेवर मिक्स हो चुका है।

पणजी से होती है शुरुआत

गोवा का क्रिसमस कार्निवल किसी एक शहर में ना होकर यह कार्निवल पूरे गोवा के हर छोटे-बड़े गांवों से होकर गुजरता है। कार्निवल की शुरुआत राजधानी पणजी से होती है। पूरे गोवा के विभिन्न छोटे-बड़े गांवों से गुजरते हुए यह कार्निवल फिर से पणजी पहुंच जाता है। कार्निवल के चौथे दिन रेड एंड ब्लैक डांस नाइट का आयोजन किया जाता है जिसमें युवक-युवतियां काले और लाल रंग के परिधान पहनकर डांस परफॉर्म करते हैं। लेकिन...

goa carnival

इस दौरान शालिनता का पूरा ख्याल रखा जाता है। यह डांस नाइट इस कार्निवल के ग्रैंड फिनाले के तौर पर मनाया जाता है, जिसमें बड़े ही उत्साह से गांवों और शहरों के लोग भाग लेते हैं। इस कार्निवल में हिस्सा लेने के लिए सिर्फ गोवा या देश भर के दूसरे राज्यों से ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में विदेशी भी इस समय गोवा पहुंचते हैं।

नोट :- अगर आप क्रिसमस कार्निवल या नववर्ष के समय गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी से ही होटल जरूर बुक कर लें। वर्ना क्रिसमस और नववर्ष के समय होटलों में कमरे मिलना मुश्किल हो जाता है और अगर किस्मत से कमरे मिल भी जाएं तो उनका किराया सुनकर आपको वहां जाने का प्लान कैंसिल करने का दिल करने लगेगा।

हर कोई बनता है इसका हिस्सा

क्रिसमस की शाम में चार चांद लगाता है गोवा के क्रिसमस कार्निवल। इस कार्निवल में कोंकणी फूड, म्यूजिक और डांस से सिर्फ क्रिसमस ही नहीं बल्कि नववर्ष का जश्न भी दोगुना हो जाता है। पणजी की सड़कों पर इस कार्निवल के दौरान खास परेड निकाला जाता है जो देखते ही बनता है।

christmas 23

गोवा के आम नागरिकों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले सैलानी भी इस परेड का हिस्सा बनते हैं और म्यूजिक की धुन पर जमकर थिरकते हैं। रंग-बिरंगे कपड़े, चमकिले मास्क और टोपियां आदि पहने युवक, बच्चे या बुढ़े सभी गोवन संस्कृति के रंग में पूरी तरह से रंग जाते हैं। गोवा का क्रिसमस कार्निवल पूरी दुनिया में फेमस है और अगर आपको भी मौका मिलता है तो इस कार्निवल का जरूर हिस्सा बनें।

खास नोट :- गोवा में क्रिसमस कार्निवल के समय अगर आपको होटल महंगे मिल रहे हैं तो आप कोंकण पर्यटन विभाग द्वारा समुद्र के किनारे बनाए गये छोटे-छोटे Hut बनाए हुए हैं, जहां आप काफी किफायती कीमतों पर रुम बुक कर सकते हैं।

More News

    Read more about: christmas goa
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+