Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई में पड़ रही है बर्फ : क्रिसमस पर बच्चों संग घुमने की Cool जगह है 'स्नो किंगडम-स्नो वर्ल्ड'

मुंबई में पड़ रही है बर्फ : क्रिसमस पर बच्चों संग घुमने की Cool जगह है 'स्नो किंगडम-स्नो वर्ल्ड'

क्रिसमस पर ताजी पड़ी बर्फ पर स्लेज गाड़ी में भरकर सांता क्लाज गिफ्ट्स लेकर आते हैं। क्रिसमस को लेकर सालों से यहीं तस्वीर हर किसी के मन में बसी होती है। ताजी सफेद बर्फ में खेलना किसे पसंद नहीं आता होगा। लेकिन बर्फ में खेलने के लिए हजारों रूपए खर्च कर शिमला-मनाली या हिमाचल-कश्मीर जाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। क्रिसमस के समय तो इन शहरों की ट्रिप पर महंगाई कुंडली मार कर बैठी होती है। लेकिन...

snow world

कैसा रहेगा अगर हम आपसे कहें कि मुंबई महानगर में ही आप बस थोड़े से रूपए खर्च कर बर्फ से खेलने, स्लेजींग, आइस स्केटिंग का लुत्फ जमकर उठा सकते हैं। अगर आप बच्चों के साथ क्रिसमस के खास दिन को सेलिब्रेट करने की कोई यूनिक जगह तलाश रहे हैं तो एक बार मुंबई के 'स्नो किंगडम' और 'स्नो वर्ल्ड' में जरूर आइए।

Snow Kingdom में होगी एडवेंचर के साथ फुल मस्ती

मुंबई के घाटकोपर वेस्ट में मौजूद आर सिटी मॉल में है, Snow Kingdom. सप्ताह के सभी दिन सुबह 11 से रात 9 बजे तक Snow Kingdom खुला रहता है। अगर क्रिसमस का पूरा दिन बच्चों या फिर पार्टनर के साथ घुमने का प्लान बना रहे हैं तो सुबह ब्रेकफास्ट करने के बाद सीधे पहुंच जाइए आर सिटी मॉल में। यहां स्नो स्लाइड में स्लेज गाड़ी की सवारी का अनुभव कर सकते हैं। अगर आपको ट्रेकिंग करने का शौक है लेकिन कभी इसका कोई अनुभव नहीं किया तो Snow Kingdom में स्नो ट्रेकिंग में अपना हाथ जरूर आजमा सकते हैं।

snow kingdom mumbai

लेकिन Snow Kingdom का सबसे बड़ा आकर्षण स्नो डिस्को होता है। जरा सोचिए, चारों तरफ बर्फ के बीच अपनों के साथ नाचना-गाना, कितना मजेदार अनुभव होता होगा न। अगर आप अपना या अपने दोस्तों का बर्थडे, एनीवर्सरी जैसे खास दिनों को Snow Kingdom में अनोखे अंदाज से सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो यहां आप वह भी कर सकते हैं। इसके अलावा फोटोशूट का विकल्प भी आपको यहां मिल जाएगा।

पता और टिकट का मूल्य

मनाली-कश्मीर में बर्फबारी एंजॉय करने जाने के लिए जहां आपको हजारों रूपए खर्च करने पड़ जाएंगे वहीं स्नो किंगडम में बच्चों के लिए ₹650 और वयस्कों के लिए ₹750 का टिकट लेना पड़ता है। है ना...सस्ती डील।

पता :- आर सिटी मॉल, एलबीएस मार्ग, अमृत नगर, घाटकोपर वेस्ट, मुंबई

-10° C में Snow World में बर्फ और ढेर सारा गेम

मुंबई के कुर्ला (प.) में स्थित फिनिक्स मॉल और नवी मुंबई के सीवुड ग्रैंड सेंट्रल मॉल में मौजूद है Snow World. साल के 365 दिन ही Snow World खुला रहता है जहां बच्चे से लेकर बड़े तक, हर कोई ढेर सारी मस्ती और खुराफाती कर सकते हैं। Snow World में 1 घंटे के लिए सेशन बुक किया जा सकता है और हर सेशन में बर्फबारी जरूर करवायी जाती है। पहाड़ी शहरों में जब तापमान शून्य से नीचे चला जाता है, तब कैसा महसूस होता है, इसका अनुभव करना चाहते हैं तो Snow World जरूर आइए।

snow world mumbai

यहां तापमान -10 डिग्री सेल्सियस पर आपको बर्फीली दुनिया का अनुभव करवाया जाता है। स्नो मेकिंग गन से जब स्नो फॉल करवायी जाती है, तब बिल्कुल असली वाला ही लगता है। यहां के खास एक्टिविटिज में आइस स्लाइड, स्नो प्ले एरिया, स्नो स्लेजिंग, स्नो बोर्डिंग, आइस स्केटिंग आदि शामिल हैं। क्रिसमस या न्यू ईयर के समय यहां स्नो डांस करने के लिए जरूर आएं। आप चाहे तो यहां बर्थडे पार्टी भी आयोजित कर सकते हैं।

पता और टिकट का मूल्य

स्नो वर्ल्ड का रेगुलर चार्ज ₹600 है। ₹600 में एक घंटे के लिए एक व्यक्ति को स्नो प्ले, स्नो फॉल, आइस स्केटिंग, स्नो बोर्डिंग, स्नो स्लेजिंग, आइस स्लाइडिंग जैसी एक्टिविटी में हिस्सा लेने का मौका मिल जाएगा। इस चार्ज में बर्फ में जाने के लिए सभी जरूरी सामान जैसे जूतें, ग्लब्स, जैकेट आदि रेंट पर मिल जाएंगे। हां, मोजे आपको खुद का लेकर आना पड़ेगा।

पता :- फिनीक्स मार्केट सिटी, लोअर ग्राउंड, लेवल 58-61, 15 एलबीएस मार्ग, कमानी जं., कुर्ला (प.), मुंबई
सीवुड्स ग्रैंड सेंट्रल मॉल, लेवल 2, सेक्टर 30, नेरुल नवी मुंबई

More News

    Read more about: maharashtra mumbai christmas
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+