Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए Perfect हैं ये 5 शहर, कहां जाना पसंद करेंगे आप!

क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए Perfect हैं ये 5 शहर, कहां जाना पसंद करेंगे आप!

हवा में जब केक की खुशबू घुलने लगती है तो समझ लेना चाहिए कि क्रिसमस नजदीक ही है। लाल रंग के कपड़ों और सफेद लंबी दाढ़ी वाले सांता क्लॉज, लाइट्स और ढेर सारे गिफ्ट्स के बीच में सबकी निगाहें क्रिसमस स्पेशल केक और पेस्ट्री को ही ढूंढती हैं। अगर आप अपने शहर में हर साल होने वाले क्रिसमस सेलिब्रेशन को देखकर बोर हो चुके हैं, तो चलिए हम आपको सैर करवाते हैं भारत के उन शहरों की, जहां क्रिसमस पर बहुत बड़ा जश्न मनाया जाता है।

christmas celebration

क्रिसमस पर अगर छुट्टियां मिल पाती हैं, तो एक बार इन शहरों में क्रिसमस के मौके पर मचने वाली धूम में आप भी शामिल होकर देखें, इस जश्न को पूरी जिंदगी याद रखेंगे।

गोवा

गोवा को पार्टी हब माना जाता है। तो फिर क्रिसमस भला पीछे कैसे रह सकती है। दिसंबर का महीना शुरू होते ही गोवा में रौनक सी छा जाती है। क्लब्स और बीच साइड रेस्तरां में लोगों की भीड़ जमा होने लगती है। गोवा में क्रिसमस बहुत बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट किया जाता है।

christmas party

यहां क्रिसमस एक दिन नहीं बल्कि पूरे 1 हफ्ते तक चलने वाला सेलिब्रेशन होता है, जिसमें कार्निवल, परेड, नाचना-गाना, खाना-पीना सब शामिल होता है। क्रिसमस के समय गोवा में बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भी पहुंचते हैं, जो स्थानिय लोगों के साथ इस सेलिब्रेशन में शामिल हो जाते हैं। क्रिसमस के समय अगर आप गोवा की सोलो ट्रिप पर भी जाते हैं, तो हम दावे के साथ कह सकते हैं कि आप बोर नहीं होंगे।

कोलकाता

कोलकाता की दुर्गापूजा को Unesco ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी है, लेकिन कोलकाता के क्रिसमस सेलिब्रेशन को यहां आने वाले विदेशी सैलानियों ने दूर देशों में फैलाया है। दरअसल, एक जमाने में कोलकाता (तत्कालिन कलकत्ता) ब्रिटिश सरकार की राजधानी थी। इसलिए कोलकाता पर अंग्रेजी संस्कृति का काफी अधिक प्रभाव है। क्रिसमस से पहले कई जगहों पर केक मिक्सिंग सेरीमनी भी मनायी जाती है, जो देखने लायक होता है।

kolkata park street

क्रिसमस के दिन कोलकाता में आकर्षण का केंद्र पार्क स्ट्रीट बन जाता है। पूरे पार्क स्ट्रीट इलाके को लाइट्स से इस तरह सजा दिया जाता है कि कहीं भी अंधेरा ना दिखे। लाखों की तादाद में लोग (खासकर युवा वर्ग) पार्क स्ट्रीट में घूमते और क्रिसमस की पूर्व संध्या (24 दिसंबर) पर जश्न मनाते हैं। रात को 12 बजते ही पास में ही मौजूद सेंट पॉल कैथिड्रल में मास प्रेयर में लोग शामिल होते हैं और इस दिन खास तौर पर फ्रुटकेक जरूर खाते हैं।

शिमला

अगर क्रिसमस की ट्रिप पर बहुत ज्यादा खर्च ना करते हुए बजट ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो शिमला आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बन सकता है। दिसंबर में शिमला में भरपूर बर्फबारी भी होती है। इसलिए यह आपके लिए 2 In 1 ट्रिप साबित होगा। शिमला एक रोमांटिक डेस्टिनेशन के तौर पर मशहूर है। इसलिए सोलो ट्रिप के बजाए क्रिसमस पर आप पार्टनर के साथ शिमला जा सकते हैं।

shimla mall road christmas

यहां ब्रिटिशकालिन कई इमारतें हैं, जिन्हें क्रिसमस के मौके पर बहुत सुन्दर तरीके से सजाया जाता है। इसके अलावा बर्फीली पहाड़ी नजारों का लुत्फ उठाते हुए कालका-शिमला टॉय ट्रेन का सफर भी बहुत पसंद आएगा। क्रिसमस के समय सफेद बर्फ से ढकी शिमला मे लाइट्स से की गयी सजावट इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।

पुडुचेरी

क्रिसमस वेकेशन के सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशंस में पुडुचेरी भी शामिल है। इस जगह को लिटिल फ्रांस के नाम से भी जाना जाता है। तमिलनाडू से समुद्रतट से थोड़ी दूरी पर स्थित यह केंद्रशासित प्रदेश अपने शानदार वास्तुकला के कारण सैलानियों को आकर्षित करता है।

christmas

यहां के व्यंजनों में आपको फ्रांसिसी व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका भी मिल जाएगा। क्रिसमस के दिन पुडुचेरी में कई पारंपरिक अनुष्ठान जैसे मेरी-मेकिंग और मास कैरोल का आयोजन किया जाता है। खासतौर पर क्रिसमस के लिए पूरे शहर को इतने शानदार तरीके से सजाया जाता है कि सैलानी बस मंत्रमुग्ध रह जाते हैं।

शिलॉन्ग

शिलॉन्ग को क्रिसमस पर भारत का गेटवे माना जाता है। उत्तर-पूर्वी राज्यों में घूमने का बेस्ट समय क्रिसमस के अलावा और कुछ नहीं हो सकता है। मेघालय में कैथलिक आबादी काफी ज्यादा है। इस वजह से यहां भारत के दूसरे शहरों की तुलना में कहीं अधिक जोश के साथ क्रिसमस को सेलिब्रेट किया जाता है।

christmas fair

क्रिसमस Eve (24 दिसंबर) से ही शिलॉन्ग की गलियों, घरों और चर्च को लाइट्स और रंग-बिरंगी झांकियों से सजा दिया जाता है। शिलॉन्ग के रहने वाले लोग इस दिन अपने घरों में होने वाली क्रिसमस पार्टियों में सैलानियों का दिल खोलकर स्वागत भी करते हैं।

More News

Read more about: kolkata delhi goa himachal pradesh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+