Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : जानिए कब कौन से तीर्थ स्थल के लिए बुजूर्ग भर सकेंगे उड़ान

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : जानिए कब कौन से तीर्थ स्थल के लिए बुजूर्ग भर सकेंगे उड़ान

तीर्थ यात्रियों को मुफ्त में विमान से घुमाने वाला देश का पहला राज्य मध्यप्रदेश बन चुका है। देश के विभिन्न इलाकों में फैले तीर्थ स्थलों पर विमान से यात्रियों को मुफ्त में घुमाने का काम मध्य प्रदेश सरकार ने शुरू किया है।

flight

21 मई को भोपाल से तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था प्रयागराज के लिए इंडिगो की विमान से रवाना हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार तीर्थ यात्रियों को मुफ्त में देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर विमान से भेज रही है। 21 मई से शुरू हुई यह योजना 19 जुलाई तक चलेगी।

आइए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के बारे में और इसका पूरा शेड्यूल बताते हैं

कैसे करें आवेदन

airport

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए 'धार्मिक न्यास व धर्मस्व मध्य प्रदेश' के आधिकारिक वेबसाइट https://dharmasva.mp.gov.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा। वेबसाइट पर आपको राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्य कई धार्मिक यात्राओं के बारे में भी जानकारी मिलेगी। वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसे जमा कर सकते हैं। यहां आपको यात्रा से जुड़ी जानकारियां भी हिंदी में मिल जाएंगी।

कौन कर सकता है आवेदन

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत केवल वहीं लोग आवेदन कर सकते हैं जो मध्य प्रदेश के रहने वाले हो और जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो। आयकर नहीं देने वाले लोग ही सिर्फ इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। महिलाओं को 2 साल की छुट यानी 58 साल या उससे अधिक आयु की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।

airport passanger

60% दिव्यांग व्यक्ति भी इस योजना के तहत तीर्थ दर्शन के लिए आवेदन कर सकता है। उसके लिए कोई आयुसीमा का कोई बंधन नहीं है। आप चाहे तो समुह में भी यात्रा के लिए आवेदन कर सकते हैं लेकिन 25 लोगों से ज्यादा व्यक्ति एक बार में आवेदन नहीं कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का शेड्यूल

21 मई को भोपाल से प्रयागराज के लिए पहला जत्था रवाना हो चुका है। इसमें 32 बुजूर्ग शामिल थे। इन सभी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आधुनिक युग का श्रवण कुमार करार दिया है। योजना के तहत आगे का शेड्यूल इस प्रकार है :

  • 23 मई को आगर-मालवा जिले के तीर्थयात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिरडी के लिए रवाना होंगे।
  • 25 मई को बैतूल के तीर्थयात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट, मथुरा-वृंदावन जाएंगे।
  • 26 मई को देवास के तीर्थयात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिरडी रवाना होंगे।
  • 3 जून को खंडवा के तीर्थयात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर जाएंगे।
  • 4 जून को हरदा के तीर्थयात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।
  • 6 जून को मंदसौर के तीर्थयात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिरडी जाएंगे।
  • 8 जून को नर्मदापुरम के तीर्थयात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट, मथुरा-वृंदावन जाएंगे।
  • 9 जून को नीमच के तीर्थयात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिरडी के लिए निकलेंगे।
  • 15 जून को बड़वानी के तीर्थयात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर जाएंगे।
  • 16 जून को इंदौर के तीर्थयात्री भी इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर जाएंगे।
  • 18 जून को दमोह के तीर्थयात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।
  • 19 जून को बुरहानपुर के तीर्थ यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर जाएंगे।
  • 19 जून को रतलाम के तीर्थ यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिरडी दर्शन के लिए जाएंगे।
  • 20 जून को शाजापुर के तीर्थ यात्री भी इंदौर एयरपोर्ट से शिरडी दर्शन के लिए जाएंगे।
  • 22 जून को सागर के तीर्थ यात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना होंगे।
  • 23 जून को खरगोन के तीर्थ यात्री इंदौर एयरपोर्ट से वाया कोलकाता गंगासागर के लिए उड़ान भरेंगे।
  • 23 जून को उज्जैन के तीर्थ यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिरडी के लिए रवाना होंगे।
  • 2 जुलाई को विदिशा के तीर्थ यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज जाएंगे।
  • 3 जुलाई को अलीराजपुर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिरडी जाएंगे।
  • 4 जुलाई को राजगढ़ के तीर्थयात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन के लिए निकलेंगे।
  • 6 जुलाई को सीहोर के तीर्थयात्री भोपाल एयरपोर्ट से वाया आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन जाएंगे।
  • 7 जुलाई को धार के तीर्थयात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिरडी जाएंगे।
  • 16 जुलाई को रायसेन के तीर्थयात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज जाएंगे।
  • 19 जुलाई को झाबुआ के तीर्थयात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिरडी के लिए उड़ान भरेंगे।
FAQs
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में कौन आवेदन कर सकता है?

इस योजना में सिर्फ वहीं व्यक्ति आवेदन कर सकता है जिसकी आयु 60 वर्ष (पुरुष) या 58 वर्ष (महिला) से अधिक हो तथा जो व्यक्ति आयकर नहीं भरता हो। इसके साथ ही 60 प्रतिशत दिव्यांगता वाले व्यक्ति भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

इसके लिए आवेदन करा हो तो आपको 'धार्मिक न्यास व धर्मस्व मध्य प्रदेश' के आधिकारिक वेबसाइट https://dharmasva.mp.gov.in/ पर जाना होगा। वहां आवेदन पर क्लिक करके आवेदन भर को डाउनलोड करना होगा। फिर इसे अच्छी तरह से भरकर जमा करना होगा।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना क्या है?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुजूर्गों को तीर्थ स्थलों पर घूमाने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बुजूर्गों को विमान से देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर भेजा जाता है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: madhya pradesh bhopal indore
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+