Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दार्जिलिंग की खूबसूरती को करीब से महसूस करने के लिए यहाँ ज़रूर जाएँ

दार्जिलिंग की खूबसूरती को करीब से महसूस करने के लिए यहाँ ज़रूर जाएँ

By Khushnuma

पश्चिम बंगाल का बेहद खूबसूरत आकर्षित नगर दार्जिलिंग न सिर्फ अपनी मनमोहक वादियों के लिए पर्यटकों के बीच खासा मशहूर है बल्कि इसमें अनेक ऐसे पर्यटक स्थल हैं जो इसे ख़ास बनाते हैं। दार्जिलिंग तिब्बती भाषा के दो शब्दों से मिलकर बना है पहला दोर्जे यानि 'ब्रज' और दूसरा लिंग यानी 'स्थान' इस तरह दार्जिलिंग का अर्थ है 'ब्रज का स्थान'। यूँ तो दार्जिलिंग अपनी चाय के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है परन्तु इसका हिमालयन रेलवे इसे यूनेस्को विश्व धरोहर में सम्मिलित करता है।

अगर आप भी दार्जिलिंग के हसीन मौसम का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो यहाँ आप अप्रैल से जून के महीने में आ सकते हैं क्यूंकि इस दरमियान यहाँ का मौसम बेहद खुशनुमा होता है। इस बार दार्जिलिंग में इन पर्यटन स्थल पर ज़रूर जाएँ यहाँ का मनमोहक दृश्य आपके मन को मोह लेगा जहाँ से आप वापस बहुत सी यादें साथ लेकर आएंगे।
मेक माई ट्रिप की और से कूपन्स मुफ्त

सिंगला

सिंगला

दार्जिलिंग के पर्यटन स्थलों में सिंगला एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहाँ का मौसम और उस मौसम की हसीन वादियां पर्यटकों को सम्मोहित कर देती हैं।
ऐतिहासिक विरासत वाले 10 शानदार होटल

Image Courtesy:Aranya449

मजितार

मजितार


अगर आप प्राकृतिक प्रेमी हैं तो यह स्थल आपको बेहद पसंद आएगा। क्यूंकि यहाँ का वातावरण बेहद शांत और सुकून भरा होता है। चारों और प्राकृतिक के सौंदर्य नज़ारे होते हैं।

Image Courtesy: Ankit Agarwal

जापानी मंदिर

जापानी मंदिर

दार्जिलिंग के प्रसिद्ध मंदिरों में जापानी मंदिर है जिसका असली नाम 'निपों मीहोजी' है। इस मंदिर स्थापना फूजी गुरु ने की थी जो कि महात्मा गांधी के मित्र थे। इस मंदिर से आप हिमालय की कंचनजंघा हिमालय का आकर्षक नज़ारा देख सकते हैं।

Image Courtesy:shankar s.

लायड वनस्पति उधान

लायड वनस्पति उधान


40 एकड़ में फैले इस वनस्पति उधान को दुनिया के मशहूर उधानों में शामिल किया गया है। इस उधान में देशी विदेशी वनस्पतियों का अच्छा संग्रह है। इस उधान से आप दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों को जी भर कर देख सकते हैं।

Image Courtesy:Magnus Manske

नेचुरल हिस्ट्री संग्राहलय

नेचुरल हिस्ट्री संग्राहलय


इस संग्राहलय में आप हिमालय के पशु-पक्षी, वनस्पतियां और चट्टानों को देख सकते हैं। यहाँ हिमालय के कई तरह के पशु-पक्षी हैं जो देखने में बेहद अद्भुत लगते हैं।

Image Courtesy:Soumyadeep Chatterjee

हिमालय पर्वतारोहण

हिमालय पर्वतारोहण


हिमालय पर्वतारोहण एक संस्था है जिसमे पर्वतारोहण (ट्रेकिंग) की ट्रेनिंग दी जाती है। इसी संस्था में एक संग्राहलय भी है। जिसमे हिमालय पर्वतारोहियों के वस्त्र और उनसे जुडी कई सामग्रियाँ मौजूद हैं।

Image Courtesy:flowcomm

रोपवे

रोपवे


अगर आप दार्जिलिंग की सैर करने को सोच रहे हैं तो आपको बतादें की दार्जिलिंग में आप रोपवे का भी लुफ्त उठा सकते हैं। यह भारत की सबसे पहली और सबसे लंबी रोपवे है।

Image Courtesy:Andrew Rocks

श्रवरि

श्रवरि


श्रवरि से आप कंचनजंघा और सिंघला घाटी के अद्भुत नज़ारों को बेहद करीब महसूस करके इनका लुफ्त उठा सकते हैं। यहाँ से इन घाटियों के दिलकश नज़ारे आपका मनमोह लेंगे।

Image Courtesy:Jbarta (talk | contribs)

गर्ग वर्ल्ड एम्यूज़मेंट पार्क

गर्ग वर्ल्ड एम्यूज़मेंट पार्क


गर्ग वर्ल्ड एम्यूज़मेंट पार्क न सिर्फ बच्चों को बल्कि बड़े बूढ़ों को भी अपने आकर्षक नज़ारों से लुभाता है। इस पार्क में बहुत कुछ ख़ास है जिसकी सुंदरता देख आप दंग रह जायेंगे।

Image Courtesy:Abhijit Kar Gupta

सुखिया पोखरी

सुखिया पोखरी


दार्जिलिंग के खूबसूरत दर्शनीय स्थलों में से एक है सुखिया पोखरी जिसकी दिलकश वादियां आसपास का आकर्षक वातावरण आपको बेहद पसंद आएगा।

Image Courtesy: rob

तादाख

तादाख


तादाख दार्जिलिंग के पिकनिक स्थलों में से एक है यहाँ आप आर्किड के खूबसूरत आकर्षक फूलों को देख कर आश्चर्यचकित रह जाएंगे।

Image Courtesy:Adam Jones

घूम मठ

घूम मठ

घूम मठ बौध्दों का 'इगा चोलिंग' मैथ है जो एक रमणीक स्थल है। हालंकि यह मठ किसी धार्मिक क्रियाकलाओं की वजह से नहीं बना था। इस मठ में 15 की ऊँची बुध्द की प्रतिमा दर्शनीय है।
Image Courtesy:Baer Tierkel

घूम मठ

घूम मठ

बुध्द की प्रतिमा सोने का काम किया गया है। जो इस मठ की शोभा को और बढाती है। इस मठ में कई प्रमुख ग्रन्थ भी हैं। जिन्हें आप देख सकते हैं।
Image Courtesy:Peter Broster

शाक्‍या मठ

शाक्‍या मठ


शाक्‍या मठ शाक्य संप्रदाय का ऐतिहासिक मठ है जिसमे एक प्राथना कक्ष भी है। यह दार्जिलिंग के दर्शनीय स्थलों में से एक है।

Image Courtesy:Anja Disseldorp

हवाई यात्रा द्वारा

हवाई यात्रा द्वारा


दार्जिलिंग पहुंचने के लिए सिलीगुड़ी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सहारा लेना पड़ेगा। यह एयरपोर्ट देश के कुछ शहरों के अलावा विदेशों से भी जुड़ा हुआ है।

Image Courtesy:shankar s.

रेल यात्रा द्वारा

रेल यात्रा द्वारा


दार्जिलिंग में रेलवे स्टेशन भी है। हालांकि बड़ा रेलवे स्टेशन सिलीगुड़ी के पास जलपाईगुड़ी में है, जो इसे राज्य और देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है।

Image Courtesy:shankar s.

सड़क मार्ग द्वारा

सड़क मार्ग द्वारा


नेशनल हाइवे 31 और नेशनल हाइवे 55 के जरिए दार्जिलिंग आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह सिलीगुड़ी और कलिम्पोंग से काफी नजदीक है।

Image Courtesy:Vikramdeep Sidhu

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+