Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत में जोख़िम भरे जगहों की यात्रा!

भारत में जोख़िम भरे जगहों की यात्रा!

भारत एक ऐसा देश है, जहाँ एक यात्री के लिए सब कुछ अनुभव करने को है। चाहे वह आकर्षक जल के प्रवाह हों या सुरम्य परिदृश्य, चाहे वे उँचे-उँचे पर्वत हों या सुंदर झरने, सब कुछ है भारत में। और जब बात आती है, संस्कृति और परंपरा की, इतिहास और धरोहरों की, तो इसमें भी भारत दुनिया के कई देशों से बहुत आगे है।

यहाँ कुछ ऐसी जगह हैं जहाँ आप अपने परिवार या अपने करीबी लोगों के साथ जाना पसंद करेंगे, तो कुछ ऐसी रोमांचक और जोख़िम भरी जगह हैं जहाँ आप अकेले ही जाना पसंद करेंगे। इन जगहों में कुछ जगह आपके लिए सुरक्षित हैं तो कुछ ख़तरनाक। चलिए आज हम ऐसे ही कुछ ख़तरनाक जगहों की सैर पर चलते हैं।

Khardung La Pass

खारडुंग ला पास
Image Courtesy:
kamaljith

खारडुंग ला पास

जम्मू-कश्मीर के नुब्रा घाटी तक पहुँचने के लिए खारडुंग ला पास इकलौता मार्ग है। खारडुंग ला पास का मार्ग दुनिया का सबसे उँचा, मोटर गाड़ियों के लिए सुलभ मार्ग है और इस रास्ते पे आपके राइड का अनुभव अत्यंत ही रोमांचकारी होगा।

Pamban Bridge

पम्बन ब्रिड्ज
Image Courtesy: S N Barid

पम्बन ब्रिड्ज

रामेश्वरम का पम्बन ब्रिड्ज भारत का सबसे बड़ा समुद्री पुल है, जो रामेश्वरम को भारत के बाकी क्षेत्रों से जोड़ता है। लगभग 2.3 किलोमीटर के इस पुल के नीचे से समुद्री जहाज़ भी गुज़रते हैं। समुद्री जहाज़ को गुज़रने के लिए इस पुल को खोला जाता है। जहाज़ के गुज़रने से पहले उस पुल को खोलने के लिए 12 लोगों की ज़रूरत पड़ती है, जो उस पुल के लीवर को खींचते हैं उसे खोलने के लिए। यह पुल सबसे रोमांचकारी और ख़तरनाक पुल है, ख़ासकर तूफ़ानी मौसम में।

Thar Dessert

थार मरुस्थल
Image Courtesy: Honza Soukup

थार मरुस्थल

हालाँकि कई यात्री इस जगह की यात्रा करना पसंद करते हैं, पर हम आपको बता दें कि यह भारत के ख़तरनाक पर्यटक स्थलों में से एक है। यहाँ के सूखे और बंजर मौसम में यात्रियों के लिए मरुस्थल में यात्रा करना मुश्किल भरा होता है। इस मरुस्थल में कई ख़तरनाक जीव भी विचरण करते फिरते हैं, जैसे विषैले साँप और जंगली बिल्लियाँ।

Roopkund Lake

रूपकुंड झील
Image Courtesy: Schwiki

रूपकुंड झील

उत्तराखंड के रूपकुंड झील को वहाँ पाए जाने वाले कंकालों के लिए जाना जाता है। रूपकुंड ट्रेक भारत का सबसे ख़तरनाक ट्रेक के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ के उतार चढ़ाव में अनुभवी ट्रेकर्स भी चक्कर खा जाते हैं।

Dumas Beach

दुमस बीच
Image Courtesy: Rahul Bhadane

दुमस बीच

सूरत का दुमस बीच भी भारत के ख़तरनाक जगहों में से एक है। इस बीच का एक रहस्य यह है कि यह कई यात्रियों के लिए भूतहा बीच भी है। यहाँ कई लोगों के खो जाने की रिपोर्ट दर्ज की गयी है, इसलिए लोग यहाँ सूरज ढल जाने के बाद जाने से डरते हैं।

यद्यपि ये पर्यटक स्थल ख़तरनाक होने के बावजूद भी कई सारे पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। कई पर्यटक ऐसे हैं जो इन जगहों की यात्रा करने के लिए उत्सुक रहते हैं और उन जगहों को अच्छे से खुद से अनुभव करना चाहते हैं। तो, आप कहाँ सफ़र करना चाहेंगे?

अपने अनुभव और सुझाव नीचे व्यक्त करें।

Read in English: Deadliest Places to Visit in India!

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+