Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »यात्रा गाइड: दिल्ली से मेहंदीपुर अब सिफ 4 घंटे में

यात्रा गाइड: दिल्ली से मेहंदीपुर अब सिफ 4 घंटे में

अगर अप दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी जाने की प्लानिंग कर रहें हैं तो पढ़े हमारा ये लेख जिसमे हमने आपको बताये है दिल्ली से मेहंदीपुर जाने का रूट.

By Goldi

मेहंदीपुर बालाजी उत्तर भारत में एक बहुत बड़ा तीर्थ स्थान है, जहां दूर दूर से लोग हनुमान जी की पूजा करने आते हैं। यह स्थान प्रेत बाधा से पीड़ित लोगो के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। बालाजी की कृपा से यहां लोगों को प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है। यह मंदिर और इससे जुड़े चमत्कार देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। शाम के समय जब बालाजी की आरती होती है तो भूतप्रेत से पीड़ित लोगों को जूझते देखा जाता है।

यह मंदिर राजस्थान के दौसा जिले के पास दो पहाडिय़ों के बीच बसा हुआ है। यह मंदिर जयपुर-बांदीकुई- बस मार्ग पर जयपुर से लगभग 65 किलोमीटर दूर है। दो पहाडिय़ों के बीच की घाटी में स्थित होने के कारण इसे घाटा मेहंदीपुर भी कहते हैं । बताया जाता है कि, यह मंदिर करीब 1 हजार साल पुराना है। यहां पर एक बहुत विशाल चट्टान में हनुमान जी की आकृति स्वयं ही उभर आई थी। इसे ही श्री हनुमान जी का स्वरूप माना जाता है। इनके चरणों में छोटी सी
कुण्डी है, जिसका जल कभी समाप्त नहीं होता। यह मंदिर तथा यहाँ के हनुमान जी का विग्रह काफी शक्तिशाली एवं चमत्कारिक माना जाता है तथा इसी वजह से यह स्थान न केवल राजस्थान में बल्कि पूरे देश में विख्यात है।

delhi mehandipur balaji route map guide

मेहंदीपुर बालाजी में रोज ही हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते हैं, अगर आप भी मेहंदीपुर बालाजी जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम बताने जा रहें है दिल्ली,जयपुर और आगरा से पहुँचने का रूट।

अगर आप दिल्ली से होकर मेहंदीपुर बालाजी जा रहे हैं तो पढ़े ये

दिल्ली-,मेहंदीपुर बालाजी वाया अलवर
धौलाकुआं-जयपुर नेशनल हाईवे 8-भिवाड़ी पहुंचेगे-अलवर-सिकंदरा-आगरा-मेहंदीपुर बालाजी...इस रूट से आप दिल्ली से मेहंदीपुर4 घंटे 11 मिनट में पहुंच जायेंगे।

delhi mehandipur balaji route map guide

दिल्ली-मेहंदीपुर-बालाजी वाया जयपुर
धौलाकुआं-दिल्ली-जयपुर हाइवे-बायपास नेशनल हायवे 8-नेशनल हाइवे 11 जयपुर-आगरा हाइवे-दौसा-मेहंदीपुर बालाजी..इस रूट से आप दिल्ली से मेहंदीपुर 5 घंटे 37 मिनट में पहुंच जायेंगे।

delhi mehandipur balaji route map guide

दिल्ली-मेहंदीपुर बालाजी वाया आगरा
धौलाकुआं-मथुरा रोड-नेशनल हाइवे 2-आगरा-भरतपुर-दौसा-मेहंदीपुरपुर बालाजी..इस रूट से आप दिल्ली से मेहंदीपुर 4 घंटे 58 मिनट में पहुंच जायेंगे।

delhi mehandipur balaji route map guide

दिल्ली-मेहंदीपुर-वाया मथुरा
धौलाकुआं-मथुरा रोड--नेशनल हाइवे 2-मथुरा-भरतपुर-दौसा-मेहंदीपुरपुर बालाजी..इस रूट से आप दिल्ली से मेहंदीपुर 5 घंटे में पहुंच जायेंगे।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+