Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केदारनाथ यात्रा : हेलीकॉप्टर की बुकिंग 38 मिनट में फुल, किराया कम या लोगों के पास पैसा ज्यादा?

केदारनाथ यात्रा : हेलीकॉप्टर की बुकिंग 38 मिनट में फुल, किराया कम या लोगों के पास पैसा ज्यादा?

चारधाम यात्रा में केदारनाथ के लिए 8 से 10 मई तक की हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग को खोला गया था। चौंकाने वाली बात रही कि यह बुकिंग मात्र 38 मिनट फुल हो गयी। ऐसे में आप इस सोच में जरूर पड़ गये होंगे कि क्या केदारनाथ की हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग सस्ती है या फिर लोगों के पास पैसे ज्यादा हैं?

Kedarnath helicopter

जिस वजह से हेलीकॉप्टर की बुकिंग इतनी धड़ाधड़ हो रही है। 8 से 10 मई तक मात्र 38 मिनट में 663 टिकटों पर 1738 सीटों की बुकिंग की गयी। चलिए हम आपको केदारनाथ की हेलीकॉप्टर सेवा के बारे में पूरी डिटेल्स में जानकारी दे देते हैं। उसके बाद आप खुद ही निर्णय लीजिएगा कि हेलीकॉप्टर सेवा की इतनी फास्ट बुकिंग की असली वजह आखिरकार क्या है?

हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग सिर्फ IRCTC की वेबसाइट से ही हो रही है। इसके लिए आपको https://heliyatra.irctc.co.in/ पर जाना होगा। आमतौर पर हेलीकॉप्टर यात्रा से 7 दिन पहले एडवांस बुकिंग के लिए साइट को खोला जाता है।

Helicopter

लेकिन चारधाम यात्रा में बढ़ी हुई मांग को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर सेवा के लिए बुकिंग को 4-5 दिनों पहले खोला दिया जा रहा है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि केदारनाथ में मौसम के बिगड़े हालातों की वजह से हेलीकॉप्टर सेवा भी बाधित हो रही है। इसके बावजूद हेलीकॉप्टर सेवा के लिए बुकिंग में कोई कमी नहीं आयी है।

कैसे करें बुकिंग

kedarnath helicopter ride

हेलीकॉप्टर सेवा के लिए बुकिंग करने के लिए चारधाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। IRCTC की वेबसाइट पर जाकर चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन नंबर या ग्रुप आईडी की मदद से अपना प्रोफाइल बनाना होगा। आप जिस स्लॉट में और जिस हेलीपैड से यात्रा करना चाहते हैं, उसे चुनकर ऑनलाइन पेमेंट कर देना होगा। जिस दिन की आप केदारनाथ के लिए बुकिंग की है, उस दिन निर्धारित हेलीपैड पर अपनी हेलीकॉप्टर सर्विस का टिकट साथ में लेकर जरूर जाएं। बता दें, यह बुकिंग हमेशा राउंड ट्रिप यानी जाने और वापस आने के लिए होती है।

किराया सस्ता या लोगों के पास...

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 3 जगहों, गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से उपलब्ध है। केदारनाथ मंदिर तक के लिए सबसे कम किराया सिरसी से होता है। सिरसी से केदारनाथ के राउंड ट्रिप के लिए 5498 रुपये देने पड़ते हैं। वहीं सबसे ज्यादा किराया गुप्तकाशी से केदारनाथ मंदिर का होता है।

chardham helicopter ride

इस राउंड ट्रिप का किराया 7740 रुपये होता है। फाटा हेलीपैड से केदारनाथ धाम मंदिर तक का राउंड ट्रिप का किराया होता है। ध्यान रहे हेलीपैड पर आपको उड़ान की निर्धारित समय से 1 घंटा पहले रिपोर्ट करना जरूरी होता है, वर्ना आपका टिकट कैंसिल हो सकता है जो नॉन-रिफंडेबल हो जाएगा।

FAQs
केदारनाथ के लिए सबसे अच्छा हेलीपैड कौन सा है?

गुप्तकाशी से कुछ आगे फाटा हेलीपैड को केदारनाथ के लिए सबसे अच्छा हेलीपैड माना जाता है। यह हेलीपैड पक्की सड़क से जुड़ा हुआ है।

हेलीकॉप्टर का कितना किराया है?

केदारनाथ के लिए सिरसी से हेलीकॉप्टर के राउंड ट्रिप का किराया 5498 रुपये, गुप्तकाशी से केदारनाथ का राउंड ट्रिप का किराया 7740 रुपये और फाटा से केदारनाथ मंदिर के राउंड ट्रिप का किराया 5500 रुपये है।

हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग कैसे करें?

इसके लिए सबसे पहले तीर्थ यात्रियों को चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद IRCTC की वेबसाइट पर जाकर अपना प्रोफाइल बनाना है। इसके बाद अपनी यात्रा का स्लॉट चुनकर ऑनलाइन पेमेंट कर देने से ही केदारनाथ की हेली सेवा के लिए टिकट बुकिंग हो जाएगी।

केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग कब खुलेगी?

केदारनाथ की हेलीकॉप्टर सेवा के लिए यात्रा से 7 दिन पहले एडवांस बुकिंग के लिए साइट को खोला जाता है। लेकिन बढ़ी हुई मांग को ध्यान में रखते हुए हेलीकॉप्टर सेवा के लिए बुकिंग को 4-5 दिनों पहले खोला दिया जा रहा है। अपनी यात्रा से 5 दिन पहले से IRCTC की वेबसाइट देखना शुरू कर दें।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: kedarnath uttarakhand
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+