Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के पहले धार्मिक थीम पार्क में एक साथ होते हैं 10 मंदिरों के दर्शन, जानिए कहां!

भारत के पहले धार्मिक थीम पार्क में एक साथ होते हैं 10 मंदिरों के दर्शन, जानिए कहां!

एक थीम पार्क जहां आप अकेले, परिवार और दोस्तों के साथ सिर्फ घूमेंगे ही नहीं बल्कि अध्यात्म की डूबकी भी लगाएंगे। भारत के पहले Devotional थीम पार्क साईं तीर्थ में आप देश के अलग-अलग कोने में मौजूद 10 मंदिरों के दर्शन एक ही जगह पर कर सकेंगे।

sai teerth

इसके अलावा द्वारका माई में जाकर आप साईं बाबा से अपनी गुहार भी लगा सकेंगे।

आइए देश के पहले Devotional थीम पार्क साईं तीर्थ के बारे में बताते हैं :

साईं तीर्थ के मुख्य तौर पर 4 आकर्षण हैं, द्वारका माई, लंका दहन, तीर्थ यात्रा और सबका मालिक एक।

तीर्थ यात्रा

teerth yatra

साईं तीर्थ थीम पार्क की तीर्थ यात्रा में आपको एक ट्रेन में बैठाकर देश के हर कोने में मौजूद 10 मंदिरों के दर्शन करवाएं जाते हैं। यहां असली मंदिर नहीं बल्कि इन मंदिरों की प्रतिकृति तैयार की गयी है, जो हुबहू असली मंदिर जैसी ही दिखती है। करीब 40,000 वर्ग फीट में फैले इस तीर्थ यात्रा के दौरान पूर्व से जगन्नाथ पुरी, पश्चिम से द्वारका, उत्तर से केदारनाथ, बद्रीनाथ, दक्षिण से तिरुपति और मिनाक्षी मंदिर व मध्य से पंढरपुर के दर्शन होंगे।

द्वारका माई

dwarka mai

यह 10 मिनट का एनीमेट्रोनीक्स और रोबोटिक्स शो है, जहां दर्शनार्थी साईं बाबा को जीवंत होते हुए देखेंगे। इस शो में एक बार में 250 लोगों के बैठने की व्यवस्था हो सकती है। इस शो में साईं बाबा को अपने भक्तों के लिए चावल और दाल पकाते हुए, द्वारका माई में आराम करते हुए, पवित्र हवन करते हुए और अपने हाथों से भक्तों के लिए भोजन पकाने के लिए आटा तैयार करते हुए देख सकेंगे।

लंका दहन

lanka dahan

यह 5D मूवी शो है। इस शो में माता सीता की खोज में लंका पहुंचे पवनपुत्र हनुमान द्वारा लंका दहन के शो को तकनीकी रूप से काफी जीवंत बनाकर दिखाया जाता है। लंका कांड के दौरान ही भगवान हनुमान ने माता सीता को श्रीराम की अंगुठी दी थी और लंकापति रावण को भगवान राम की शक्ति का अहसास करवाने के लिए पूरी लंका में आग लगा दी थी।

सबका मालिक एक

sabka malik ek

यह एक जाइंट सिनेमा स्क्रिन है जहां साईं बाबा के जीवन पर आधारित 1 घंटे की फिल्म दिखायी जाती है। इस सिनेमा हॉल में कई शो टाइम हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद के अनुसार किसी भी शो में टिकट बुक कर सकते हैं। यहां 1 घंटे में साईं बाबा के बचपन से लेकर उनकी समाधी तक के समय को दिखाया जाता है।

साईं बाबा मोसाइक

Mosaik

साईं तीर्थ थीम पार्क में देश का सबसे बड़ा साईबाबा मोसाइक मौजूद है। इस मोसाइक को बनाने के लिए रुबिक्स क्यूब का इस्तेमाल किया गया है। इस मोसाइक को बनाने में 4 दिनों यानी 65 घंटों का समय लगा था। पूरे साईबाबा मोसाइक को बनाने में 4,212 रुबिक्स क्यूब का इस्तेमाल किया गया है। इन रुबिक्स क्यूब्स का इस्तेमाल कर 15 फीट ऊंची साईं बाबा की तस्वीर तैयार की गयी है। इसे एक युवा कलाकार चिन्मय प्रभु ने बनाया है।

कैसे पहुंचे और टिकट

how to reach

साईं तीर्थ थीम पार्क शिरडी, महाराष्ट्र में स्थित है। यह शिरडी साईं बाबा के मंदिर से 5 मिनट की दूरी पर ही बना है। यह पार्क सुबह 10 बजे से शाम को 6 बजे तक खुला रहता है। लोगों की भीड़ पर शो का समय निर्भर करता है। इसलिए साईं तीर्थ थीम पार्क पहुंचकर शो के समय के बारे में जरूर पता कर लें। सभी शो के लिए आपको प्रति वयस्क 449 रुपये (बिना खाना) और 501 रुपये (खाना समेत) चुकाना होगा। 3 फीट से छोटी हाईट के बच्चों का प्रवेश निःशुल्क है। इसके अलावा वीआईपी रेट भी है, जिसके लिए आपको प्रति व्यक्ति 950 रुपये (बिना खाना) और 1002 रुपये (खाना समेत) देने पड़ेंगे।

FAQs
साई तीर्थ थीम पार्क किस समय खुलता है?

देश का पहला डिवोशनल थीम पार्क साई तीर्थ थीम पार्क सुबह 10 बजे से शाम को 6 बजे तक खुला रहता है। यह शिरडी साई बाबा के मंदिर से महज 5 मिनट की दूरी पर स्थित है।

साई तीर्थ थीम पार्क में प्रवेश शुल्क कितना है?

साई तीर्थ थीम पार्क के 4 प्रमुख शो हैं, द्वारका माई, लंका दहन, तीर्थ यात्रा और सबका मालिक एक। इन चारों शो के लिए प्रति वयस्क व्यक्ति 449 रुपये (बिना खाना) और 501 रुपये (खाना समेत) देना पड़ता है।

साई तीर्थ थीम पार्क क्या है?

साई तीर्थ थीम पार्क एक डिवोशनल थीम पार्क है जहां आपको देश भर के अलग-अलग जगहों पर मौजूद मंदिरों की प्रतिकृतियां देखने को मिलेगी। इसके अलावा यहां आप यहां साई बाबा के जीवन पर बनी फिल्म का 1 घंटे का शो और लंका दहन का शो भी देख सकेंगे।

साई तीर्थ थीम पार्क कहां है?

साई तीर्थ डिवोशनल थीम पार्क महाराष्ट्र के शिरडी में स्थित है। यह थीम पार्क शिरडी के साई बाबा मंदिर से महज 5 मिनट की दूरी पर ही है तैयार किया गया है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: shirdi maharashtra mumbai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+