Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुजरात का धोर्दो गांव बना UNWTO का Best Tourism Village, जानिए क्यों खास है कच्छ का यह गांव!

गुजरात का धोर्दो गांव बना UNWTO का Best Tourism Village, जानिए क्यों खास है कच्छ का यह गांव!

गुजरात के द ग्रेट रन ऑफ कच्छ के बारे में किसने नहीं सुना होगा। कच्छ जिले में ही मौजूद धोर्दो गांव, जिसे रन ऑफ कच्छ के प्रवेश द्वार के तौर पर भी जाना जाता है, को बेस्ट टूरिज्म वीलेज के खिताब से नवाजा गया है। धोर्दो गांव को यह खिताब United Nations World Tourism Organisation (UNWTO) ने प्रदान किया है। क्या आपको पता है धोर्दो ही वह गांव है, जहां साल 2005 में पहली बार रन-उत्सव का आयोजन किया गया था।

best tourism village

अपने सांस्कृतिक महत्व के साथ गुजरात के कच्छ जिले का यह गांव अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है।

धोर्दो समेत दुनिया भर के करीब 40 देशों के 70 गांवों को बेस्ट टूरिज्म वीलेज का खिताब प्रदान किया जा चुका है। हाल ही में 19 अक्टूबर को उजबेकिस्तान के ऐतिहासिक शहर समरकंद में UNWTO द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान धोर्दो को बेस्ट टूरिज्म वीलेज -2023 का खिताब प्रदान किया गया।

किन गांवों को दिया जाता है यह खिताब?

dhordo village

बेस्ट टूरिज्म वीलेज का यह पुरस्कार उन सभी गांवों को दिया जाता है जो अपनी वास्तविक परिदृश्य, सांस्कृतिक विरासत और विविधता, स्थानीय मूल्य और खाद्य परंपराओं को बनाए रखते हुए ही विकास करते हैं। चयनित गांवों का मूल्यांकन सांस्कृतिक और प्राकृतिक संसाधनों, सांस्कृतिक संसाधनों के प्रचार और संरक्षण, आर्थिक स्थिरता, सामाजिक स्थिरता, पर्यावरणीय स्थिरता, पर्यटन के विकास की क्षमता आदि बिन्दुओं के आधार पर किया जाता है। गुजरात के कच्छ जिले का धोर्दो गांव भी इन सभी बिन्दुओं से गुजरकर खड़ा उतरने के बाद ही इस गौरवांवित खिताब का हकदार बना है।

gujarat kutch

क्या है रन ऑफ कच्छ?

जिन लोगों को गुजरात के द ग्रेट रन ऑफ कच्छ के बारे में जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें यह गुजरात ही नहीं बल्कि भारत का सबसे अनोखा स्थान है। करीब 27,454 वर्ग किमी का क्षेत्र सफेद नमक का रेगिस्तान है। जरा उस दृश्य के बारे में सोचिए, जब दूर-दूर तक सिर्फ सफेद नमक का रेगिस्तान ही नजर आता है। चांदनी रात में जब रन ऑफ कच्छ पर चांद की रोशनी पड़ती है तब उनकी सुन्दरता को शब्दों में बयां कर पाना बहुत मुश्किल होता है।

rann of kutch 2

अपनी इसी खासियत की वजह से रन ऑफ कच्छ कई घुमक्कड़ और बंजारा समुदायों का घर है, जो हर साल यहां सांस्कृतिक तरीके से रन उत्सव मनाते हैं। रन उत्सव के समय सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

इस साल रन उत्सव का आयोजन 10 नवंबर 2023 से 25 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। करीब 100 दिनों (4 महीना) तक चलने वाले इस उत्सव में खुले आकाश के नीचे कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होने वाला है।

More News

    Read more about: gujarat kutch india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+