Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सिर्फ पहाड़ों पर ही नहीं बल्कि कर्नाटक के जंगलों में ट्रेकिंग एडवेंचर का उठाए आनंद

सिर्फ पहाड़ों पर ही नहीं बल्कि कर्नाटक के जंगलों में ट्रेकिंग एडवेंचर का उठाए आनंद

लोग अक्सर पहाड़ों पर ट्रेकिंग के लिए जाते हैं लेकिन क्या जंगलों में ट्रेकिंग करने के बारे में आपने कभी सुना है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में स्थित शहर दांडेली/दांदेली में आपको घने और हरे-भरे जंगलों में ट्रेकिंग करने का मौका मिलेगा। इस एडवेंचर स्पोर्ट्स के बारे में काफी कम लोगों को ही पता है।

dandeli jungle trekking

दांदेली अभ्यारण्य में कई तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स होते हैं, जिनमें वॉटर स्पोर्ट्स, रिवर राफ्टिंग, जंगल साइक्लिंग, माउंट कैंपिंग और जंगल ट्रेकिंग शामिल है। दांदेली में होने वाली बाकी एडवेंचर स्पोर्ट्स के बारे में हम फिर कभी बात करेंगे। चलिए अभी आपको जंगल ट्रेकिंग की रोमांचक दुनिया के बारे में बताते हैं।

दांदेली अभ्यारण्य का सबसे एडवेंचरस स्पोर्ट

दांदेली अभ्यारण्य में होने वाले सभी एडवेंचरस स्पोर्ट्स में से जंगल ट्रेकिंग सबसे ज्यादा रोमांचक माना जाता है। ट्रेकिंग की शुरुआत अलग-अलग जगहों से होती हैं और इस दौरान जंगल के अंदर कुछ ऐसे प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं, जिनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस ट्रेकिंग को पूरा करने में 1 दिन का समय लग सकता है या फिर 1 दिन से कम समय भी लग सकता है।

jungle trekking

यह ट्रेकिंग शुरू करने की जगह पर निर्भर करता है। आपके अंदर एडवेंचर का जो कीड़ा सोया हुआ है, यह एडवेंचर स्पोर्ट उसे जगाने में आपकी पूरी मदद करता है। पश्चिमी घाटों पर कई ऐसी जगहें हैं जहां ट्रेकिंग का लुत्फ आसानी से लिया जा सकता है। इसलिए दांदेली में ट्रेकिंग करने की जगहों की कोई कमी नहीं है।

प्राकृतिक नजारों का मिलेगा भरपूर आनंद

दांदेली अभ्यारण्य में जंगल ट्रेकिंग ऐसे क्षेत्रों में होता है जो मानव-निर्मित नहीं है। इसलिए ये जगहें प्राकृतिक रुप से शांत और बेहद शीतल हैं। इसके साथ-साथ यहां इतनी ज्यादा हरियाली है कि आपका दिल इसकी सुन्दरता में ही खो जाएगा। जंगल ट्रेकिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए दांदेली बिल्कुल उपयुक्त जगह है।

dense forest

पहाड़ियों की चोटियों पर चढ़ाई के दौरान आपको प्रकृति को महसूस करने का भरपूर मौका मिलेगा। और हां इस ट्रेकिंग के दौरान अपने साथ कैमरा ले जाना बिल्कुल मत भूलिए। क्या पता अभ्यारण्य में कब कौन सा जानवर या कोई खास किस्म का पक्षी दिख जाए।

कहां से शुरु होती है ट्रेकिंग

दांदेली जंगल ट्रेकिंग 3 प्वाएंट्स के बीच होती है। कवला केव्स ट्रेक, कुल्गी-नागजरी वैली ट्रेक और पोतोली-शिरोली ट्रेक। इन तीनों ट्रेकिंग के लिए आपको जो शुल्क चुकाना होगा उसकी शुरुआत 475 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू होती है।

kali river

आमतौर पर मानसून के समय जंगल में जाना या ट्रेकिंग करना मना होता है क्योंकि उस समय कीड़े-मकौड़ों, सांप-बिच्छुओं का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए अगर आप दांदेली जंगल ट्रेकिंग एडवेंचर स्पोर्ट के लिए जाना चाहते हैं तो मानसून के बाद से लेकर जनवरी तक का समय आदर्श माना जाता है।

कैसे पहुंचे दांदेली

map

दांदेली आने के आपको सबसे नजदीकी एयरपोर्ट हुबली मिलेगी। अगर आप ट्रेन से दांदेली आना चाहते हैं तो धारवाड़ आना होगा जो दांदेली से 55 किमी की दूरी पर है। स्टेशन पर दांदेली तक के लिए गाड़ियां आसानी से मिल जाएंगी। दांदेली सड़क मार्ग से अन्य राज्यों व कर्नाटक के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है।

FAQs
दांदेली में कितने बाघ हैं?

दांदेली अभ्यारण्य कर्नाटक का दूसरा सबसे बड़ा अभ्यारण्य है। अंतिम व्याघ्रगणना के अनुसार यहां करीब 40 बाघ थे।

दांदेली कैसे पहुंचे?

दांदेली का सबसे नजदीकी स्टेशन धारवाड़ है जो दांदेली से 55 किमी की दूरी पर है। वहां से दांदेली के लिए टैक्सी या फिर किराए पर गाड़ियां आसानी से मिल जाएंगी। विमान से आने पर दांदेली का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट हुबली है।

दांदेली कहां है?

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में दांदेली शहर स्थित है। इसके पास ही दांदेली अभ्यारण्य भी स्थित है जहां कई तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स होते हैं। इनमें रिवर राफ्टिंग, माउंट कैंपिंग, जंगल साइक्लिंग जैसे स्पोर्ट्स शामिल हैं।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: karnataka dandeli
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+