Search
  • Follow NativePlanet
Share
» » जानिये खूबसूरत गोवा के वन्यजीव अभ्यारणों के बारे में

जानिये खूबसूरत गोवा के वन्यजीव अभ्यारणों के बारे में

By Belal Jafri

पिछले कुछ सालों में गोवा एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में उभरा है। यह भारत के सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले राज्यों में से एक है। यहां के समुद्री तट पर झिलमिलाता पानी, सफेद बालू और कतार में लगे ताड़ के वृक्ष पर्यटाकों को अद्भुत एहसास कराते हैं। यहां का प्रदुषण रहित वातावरण और असीमित मस्ती निश्चित रूप से पर्यटकों के लिए स्वर्ग के समान है।

समुद्र तट के साथ-साथ यहां आपका सामना छोटी-छोटी खूबसूरत झोपड़ियों, संगीत उत्सव, पिस्सू बाजार, सस्ते शराब और कुछ लजीज व्यंजनों से होगा। साथ ही गोवा विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे और जीव जंतुओं से भी भरा पड़ा है।

नदी, जंगल, झरने और दलदली इलाके साथ-साथ गोवा में ईको टूरिज्म का भी अच्छा विकल्प है। साथ ही गोवा में कई वन्यजीव अभ्यारण्य भी है, जिसमें जानवरों और पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां देखी जा सकती है।इतना ही नहीं इन अभ्यारण्य में कई लुप्तप्राय: प्रजातियों को भी रखा गया है। आइए हम आपको बताते हैं गोवा के कुछ चर्चित वन्यजीव अभ्यारण्य के बारे में।

भगवान महावीर अभ्यारण्य

भगवान महावीर अभ्यारण्य पणजी से 57 किमी दूर है। यह अभ्यारण्य पश्चिमी घाट के साथ-साथ बना हुआ है और साथ ही यह गोवा का सबसे बड़ा अभ्यारण्य भी है। यहां आप तेंदुआ, सामान्य लंगूर, पिसूरी, साही, काला चीता, जंगली सूअर और एक खास किस्म का मेंढक सहित ढेरों जानवरों को देख सकते हैं।

गोवा के प्रमुख वन्यजीव अभ्यारण

साथ ही आप यहां दरोंगा, पन्ना कबूतर, ब्लूबर्ड, गोल्डन ओरियोल, ग्रेट हॉर्नबिल और भारतीय कठफोड़वा सहित ढेरों पक्षियों को भी देख सकते हैं। यहां पाए जाने वाले अन्या आकर्षणों में दुधसागर जलप्रपात, तम्बडी सुरला मंदिर और शैतानी घाटी प्रमुख है।

बोंडला वन्यजीव अभ्यारण्य

बोंडला वन्यजीव अभ्यारण्य गोवा के उत्तर-पूर्व हिस्से में स्थित है। यहां पाए जाने वाले ढेरों वन्यजीव के कारण यह घूमने का एक बेहतरीन स्थान है। आप यहां सांबर हिरन, इंडियन बाइसन, बड़ी गिलहरी, भारतीय मोर और कई तरह के सांप देख सकते हैं। व्यवसायिक उद्देश्य के लिए शिकारी जिन तेंदुओं, भालुओं और सांपो को जख्मी कर देते हैं, उन्हें बचा कर इस अभ्यारण्य में रखा जाता है।

कोटीगाओ वन्यजीव अभ्यारण्य

दक्षिणी गोवा के कानाकोना जिले में स्थित कोटीगाओ वन्यजीव अभ्यारण्य में भी आप बड़ी संख्या में पक्षियों और जानवरों को देख सकते हैं। इस अभ्यारण्य के जानवरों में मुख्य रूप से उड़ने वाली गिलहरी, पतले लोरिस, भारतीय पेंगोलिन, पिसूरी, चार सींगो वाला चिकारा, मालाबार पिट वाइपर, बड़े नाक वाला पिट वाइपर और सफेद पेट वाला कठफोड़वा शामिल है।

इसके अलावा इस अभ्यारण्य में एक नेचुरल इंटरप्रीटेशन सेंटर, रेस्क्यू सेंटर, लाइब्रेरी, रेस्ट रूम और बच्चों के खेलने के लिए एक प्ले एरिया भी है।

महादेई वन्यजीव अभ्यारण्य

यह अभ्यारण्य पश्चिमी घाट के साथ-साथ उत्तरी गोवा में स्थित है। यह अपने समृद्ध जैव विविधता और बंगाल टाइगर के लिए जाना जाता है। इस अभ्यारण्य में आप एशियन पाल्म सिवेट, काला चीता, काले मुंह वाला लंगूर लाल-काला सनबर्ड, मालाबार ग्रे हॉर्नबिल, लाल अजगर आदि जानवरों को देख सकते हैं।

गोवा के प्रमुख वन्यजीव अभ्यारण

तो अगली बार जब आप गोवा जाएं तो इन अभ्यारण्य को घूमना न भूलें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+