Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगर आप भी बना रहे हैं पहली बार Trekking का मन तो इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप भी बना रहे हैं पहली बार Trekking का मन तो इन बातों का रखें ध्यान

यात्रा करने के मन सभी का करता है लेकिन क्या आपने कभी अपनी यात्रा के दौरान ट्रेकिंग की है? अगर नहीं तो आज हम आपको ट्रेकिंग से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातों को बताने जा रहे हैं, जो शायद आपको ट्रेकिंग करने काफी मददगार साबित हो। पहाड़ों की ऊंचाईयां, नदियों का किनारा, घने जंगलों के बीच से होता हुआ एक खूबसूरत सा डेस्टिनेशन हर पर्यटक को एकदम आनंदित कर देता है। लेकिन क्या आपको पता है कि जब इन पहाड़ों वाले रास्तों पर पैदल चलकर एक खूबसूरत से डेस्टिनेशन पर पहुंचना हो तो फिर बीच में आई हुई थकान वहां पहुंचने के बाद मिट जाए तब फील होता है कि आखिर में ट्रेक का मजा क्या है?

अगर इन दिनों की बात की जाए तो एडवेंचर और ट्रेक की ओर युवाओं का रुझान काफी बढ़ रहा है। ऐसे में हर युवा की एक ख्वाहिश बन गई है कि वो अपनी जिंदगी में एक बार तो ट्रेकिंग जरूर करें। तो ऐसे में ट्रेकिंग के दौरान सावधानियां भी बरतनी पड़ती है, काफी बातों का ख्याल भी रखा जाता है। ऐसे में अगर आप भी पहली बार ट्रेकिंग का मूड बना रहे हैं तो आपको इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए ताकि आपको आपकी ट्रेक ट्रिप के दौरान दिक्कतों का सामना ना करना पड़े और आपके इस एडवेंचर का मजा दोगुना हो जाए।

ट्रेकिंग क्या है?

ट्रेकिंग क्या है?

ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर चढ़ने का शौक तो हर कोई रखता है तो जब किसी पहाड़ी पर पैदल चढ़ाई करके उसके कठिन रास्तों को पारकर ऊंचाई पर पहुंचता है तो इस दौरान जो डेस्टिनेशन मिलने की खुशी होती है ना, वो शायद आपको आपकी किसी नॉर्मल यात्रा में ना मिले। ऐसे में उन रास्तों के बीच जो आपने परेशानियां देखी होती है या एडवेंचर किया होता है तो असली एक्सपीरियंस यही देता है। इस बीच आपको जंगलों के रास्तों से गुजरना, पक्षियों की आवाजों को सुनना और इसके साथ प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारना बेहद अद्भुत और अनोखा एहसास होता है।

ट्रेकिंग के लिए कुछ यूं करें पैकिंग

ट्रेकिंग के लिए कुछ यूं करें पैकिंग

कई बार होता है कि हम ट्रेकिंग का प्लान तो बना लेते हैं लेकिन कई जरूरी सामानों को रखना भूल जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि ट्रेकिंग ट्रिप की प्लानिंग करते समय कुछ खास सामानों में अपना बैग में रखना आप कभी ना भूलें।

  1. अच्छे जूते - जो पत्थरों पर पकड़ बनाकर चलें।
  2. पावरबैंक - ट्रेक के दौरान शायद ही आपको कोई होटल या ठहरने का स्थान मिले, इसलिए कोशिश करें कि साथ में पावरबैंक जरूर ले लें।
  3. गर्म कपड़े - पैकिंग के दौरान गर्म कपड़े जरूर रख लें, क्योंकि कई बार होता है कि ऊंचाई पर जाने से ठंड लगने लगती है।
  4. वाटरप्रूफ बैग - सबसे जरूरी बात ट्रिप पर ले जाने वाला बैग वाटरप्रूफ होना चाहिए, जिससे ट्रेक के दौरान अगर बारिश हो तो आपका सामान गिला ना हो।
  5. टॉर्च - अपने बैग में एक टॉर्च भी जरूर रख लें, कई बार होता है बीच-बीच गुफा मिल जाते हैं या घना जंगल या फिर रात भी हो जाए तो आपको कोई परेशानी ना हो।
ट्रैकिंग की परमिशन

ट्रैकिंग की परमिशन

वैसे तो ट्रेकिंग की परमिशन नहीं लेनी पड़ती लेकिन अगर आप इनर लाइन परमिट वाली जगहों पर ट्रैकिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए परमिट की जरूरत पड़ती है, जिसके बाद ही आप उन जगहों पर ट्रेकिंग कर सकते हैं। इसमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और सिक्किम के कुछ इलाके शामिल है, जहां इनर लाइन परमिट की आवश्यकता पड़ती है।

ट्रेकिंग करने का सही समय

ट्रेकिंग करने का सही समय

देखा जाए तो ट्रेकिंग करने का सही समय तो गर्मियों में ही होता है। लेकिन काफी लोगों को बारिश के मौसम में ट्रेकिंग करना बेहद पसंद होता है तो ऐसे में आप भी अपना बैग पैक करते समय जरूरी सामान जरूर रख लें। वैसे बारिश के मौसम में ट्रेकिंग की बात की जाए तो ये एक बेहद जबरदस्त अनुभव देता है। क्योंकि इस ट्रेक के दौरान आपको हरियाली भरा माहौल देखने को मिलेगा और इस दौरान नदियां, झीलें और झरने भी अपनी उफान पर रहते हैं। इसके अलावा अगर आप ठंड के मौसम में ट्रेकिंग का सोच रहे हैं तो गर्म कपड़े रखना बिल्कुल ना भूलें। और हां, एक जरूरी बात सबसे पहले उस स्थान के बारे में जरूर जान लें जहां आपको जाना है।

More News

    Read more about: trekking tips
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+