Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाभारत के पात्र महाबली भीम की याद दिलाती हैं भीमबेटका की गुफाएं

महाभारत के पात्र महाबली भीम की याद दिलाती हैं भीमबेटका की गुफाएं

By Belal Jafri

केव या गुफाओं ने हमेशा से ही लोगों को आकर्षित किया है और ये उनके कौतुहल का विषय भी रही हैं। गुफाओं में घूमना और उन्हें एक्सप्लोर करना हमेशा से ही ख़ास होता है, इनके अंदर जाने पर आपको प्रकृति की वास्तविक सुंदरता का एहसास होता है। इसी क्रम में आज हम आपको अवगत कराने जा रहे हैं एक ऐसी गुफा से जो पौराणिक पात्र भीम से जुडी है। जी हां हम बात कर रहे हैं भीमबेटका प्राचीन गुफाओं के बारे में। देखिये : भारत की कुछ चुनिंदा तस्वीरें

महाभारत के एक पौराणिक चरित्र भीम के नाम पर आधारित भीमबेटका भारत की प्राचीन गुफाओं में से एक है। इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। भीमबेटका गुफाएं एवं चट्टानों से बने आश्रय स्थल मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में स्थित हैं। ये चारों ओर से विंध्य पर्वत श्रेणी से घिरे हुए हैं। यहाँ 600 से भी अधिक गुफाएं हैं जिनमें विभिन्न चित्र हैं।

इन चित्रों में प्राचीन व्यक्तियों की दैनिक गतिविधियों को दर्शाया गया है। मनुष्यों के चित्रों के अलावा कई गुफाओं में विभिन्न प्राणियों जैसे कि चीता, कुत्ता, छिपकली, हाथी, भैंस इत्यादि के रंगीन चित्र भी देखने को मिलते हैं।

इन चित्रों को बनाने में प्रयोग किये गये सभी रंग प्राकृतिक हैं। ये सभी रंग वानस्पतिक हैं एवं गुफाओं की भीतरी दीवार पर देखने को मिलते हैं। पहले इसे एक बौद्ध स्थल के रूप में जाना जाता था। एक भारतीय पुरातत्वविद वी. एस. वाकणकर द्वारा किये गए पुरातात्विक सर्वेक्षण के बाद कई और आश्रयों (चट्टानों से बने हुए) की खोज हुई जो प्रागैतिहासिक काल के बताये जाते हैं।

चित्रों की शैली से यह पता चलता है कि ये चित्र काफी लंबी अवधि में बनाए गए हैं। यह समय पेलिओलिथिक युग से मध्यकालीन युग तक का है। भीमबेटका गुफाएं विभिन्न युगों की यात्रा पर ले जाती हैं एवं ये भारत की सांस्कृतिक विरासत की एक राष्ट्रीय संपदा है।

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका की गुफाएं

महाभारत के एक पौराणिक चरित्र भीम के नाम पर आधारित भीमबेटका भारत की प्राचीन गुफाओं में से एक है।

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका की गुफाएं

गुफा के बाहर का एक ऐसा दृश्य जो किसी को भी दीवाना बना दे।

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका की गुफाएं

आदिम काल में गुफा की दीवारों पर बनाई गयी एक पशु की आकृति।

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका की गुफाएं

गुफा की दीवारों पर बनाया गया पशुओं का समूह।

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका की गुफाएं

बाहर की तरफ ले जाता गुफा का एक रास्ता।

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका की गुफाएं

गुफा के अंदर प्रवेश करती एक महिला पर्यटक।

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका की गुफाएं

गुफा के बाहर का एक दृश्य।

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका की गुफाएं

एक मूर्ति जो ये दर्शाती है कि कैसे आदिम काल में मानव दीवारों पर लिखता था।

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका की गुफाएं

गुफा के बाहर से लिया गया एक फ़ोटो।

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका की गुफाएं

अपनी सम्पूर्ण खूबसूरती दर्शाती प्रकृति।

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका की गुफाएं

गुफा का प्रवेश और आदमी काल में वहां बनाई गयी पशुओं की आकृति।

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका की गुफाएं

गुफा में आदिम काल में बनाई गयी पशुओं की तस्वीर।

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका की गुफाएं

गुफा का एक करीब से लिया गया फ़ोटो।

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका की गुफाएं

गुफा में पशुओं और मानवों की तस्वीर।

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका की गुफाएं

गुफा की दीवार पर बनाया गया एक जीव।

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका की गुफाएं

जानवरों के समूह को दर्शाती गुफा की ये तस्वीर।

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका की गुफाएं

शिकार के दृश्य को दर्शाती ये तस्वीर।

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका की गुफाएं

युद्ध के दृश्य को दिखती ये तस्वीर।

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका की गुफाएं

आदिम काल में बनाई गयी एक अन्य तस्वीर।

भीमबेटका की गुफाएं

भीमबेटका की गुफाएं

गुफा की दीवारों पर बनाई गयी कलाकृति।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X