
यह एक प्राकृतिक बाधा है, यह एक भौगोलिक आश्चर्य है और यह एशिया का गौरव भी है! जी हाँ, यहाँ हम बात कर रहे हैं विशाल हिमालय पर्वत की जिसे पूरी दुनिया जानती है। 'हिम' मतलब बर्फ़ और 'आलय' मतलब निवास स्थल, मतलब बर्फ़ का घर, क्यूंकि हिमालय पर्वत की लगभग सारी चोटियां हमेशा बर्फ से ढकी होती हैं। दुनिया की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट(नेपाल) से लेकर अन्य ऊँची चोटियां भी हिमालय का ही भाग हैं। जैसा कि यह लगभग कई देशों में फैला हुआ है, पर ज़्यादातर भाग इसका भारत में पड़ता है। इसलिए हिमालय भारत का भी गौरव है।
बर्फ़ से ढके बड़े-बड़े पहाड़, हिमनदियां और झीलें, अद्वितीय हरियाली और जीव जंतु, तेज़ी से बदलती जलवायु परिस्थितियां, ये सारी चीजें इन पर्वतों को विस्तरित करती हैं। हालाँकि यह खतरनाक रास्तों से भरा पड़ा है, पर फिर भी कई लोगों का सपना है, अपनी ज़िन्दगी में एक ना एक बार हिमालय की चोटी पर ट्रेकिंग करना।
हिमालय की कई कहानियां हैं, जो मज़ेदार भी हैं और रोंगटे भी खड़े कर देती हैं। अच्छा, क्या आपको पता है कि हिमालय कभी 500 मिलियन साल पहले समुद्र तल से नीचे हुआ करता था? जी हाँ, और यह कोई मिथक नहीं है, बल्कि वैज्ञानिक अध्ययन है। चूना पत्थर की कुछ संरचनाएं एवरेस्ट पर्वत के आधार पर पाई गई हैं, जो समान तौर पर तटीय रेखाओं की संरचनाओं में पाई गई थीं। यही नहीं सिर्फ, हिमालय से जुड़ी और भी दिलचस्प बातें हैं जो आपको आश्चर्य से भर देंगी।

येती की कहानी
हिमालय के मार्ग पर गुम हुए और मर गए लोगों की कई कहानियां हैं, जो येती से सम्बंधित हैं। कथा इस प्रकार है कि, यह एक दैत्य हिममानव है जो बहुत सारी बाधाएं उत्पन्न करता है और लोगों को मार भी देता है। हालाँकि बिना किसी वैज्ञानिक सुबूत के येती एक भूत की तरह बन गया है।
Image Courtesy:Mohan K. Duwal

प्राकृतिक दीवार
हिमालय एक प्राकृतिक बाधा की तरह है और यह भारत और तिब्बत को विभक्त करता है। हिमालय क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्र भारत के हिस्से हैं।
Image Courtesy:Luca Galuzzi

एशिया के अन्य भागों में घिसकता हुआ
वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार हिमालय टेक्टोनिक प्लेट्स की वजह से तिब्बती क्षेत्र की ओर घिसकता जा रहा है।
Image Courtesy:Skywayman9

समुद्री तल के नीचे
वैज्ञानिक अनुसंधानों के अनुसार कहा जाता है कि, हिमालय भारत और ऑस्ट्रेलिया के टेक्टोनिक प्लेटों के अलग होने से गठित हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि माउंट एवेरेस्ट के आधार पर जो समुद्री चूना पत्थर मिलते हैं, वे इस बात का सुबूत हैं कि 500 मिलियन साल पहले हिमालय समुद्री तल से नीचे हुआ करता था।
Image Courtesy:Papa Lima Whiskey 2

कई देशों में शामिल
जैसा कि हिमालय पर्वत के ज़्यादातर हिस्से भारत में स्थित हैं,इसके अलावा ये अन्य देशों में भी फैला हुआ है, जैसे-नेपाल,भूटान,पाकिस्तान,तिब्बत के स्वायत्त क्षेत्र और चीन के गणराज्य क्षेत्रों में।
Image Courtesy:Kogo

शिव जी का निवास स्थल
हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार, हिमालय पर्वत शिव जी का वास स्थल हुआ करता था। ऐसा कहा जाता है की कैलाश पर्वत वही जगह है, जहाँ इनका महल हुआ करता था। कैलाश पर्वत से जुड़ी कई कहानियां आप शिव पुराण जैसे ग्रंथों में पढ़ सकते हैं।
Image Courtesy:Gktambe

कई धर्मों का धार्मिक स्थल
हिन्दू धर्म के अलावा हिमालय बौद्ध, इस्लाम और ईसाई धर्म में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसे हर धर्मों में दिव्य दर्जा दिया गया है।
Image Courtesy:Drukpa Publications Pvt. Ltd.

भारत के शीर्ष गंतव्यों में से एक
हिमालय पर्वत की तलहटी पर स्थित ज़्यादातर गन्तव्य भारत के सबसे अच्छे पर्यटक स्थलों में से एक हैं। मनाली,अल्मोड़ा,तवांग,शिमला,नैनीताल आदि जैसी प्रसिद्द जगह हिमालय की तलहटी पर ही बसे हुए हैं।
Image Courtesy:Ksuryawanshi

भारत की सबसे ऊँची हिमालयी चोटियां
भारतीय हिमलाय पर्वत श्रेणियों में कई सारी ऊँची पर्वत चोटियां स्थित हैं। कंचनजंगा चोटी भारत की सबसे ऊँची चोटी है और दुनिया की तीसरी सबसे ऊँची। नंदा देवी, सालतोरो कांगड़ी, रीमो,कामेट अन्य भारतीय हिमालयी चोटियां हैं।
Image Courtesy:Aaron Ostrovsky

रोमांच पसंद करने वालों की सबसे मनपसंद जगह
भारतीय हिमालय में ट्रेकिंग एक बहुत बड़ी चुनौती है। यहाँ तक कि ज़्यादातर रोमांच पसंद करने वालों का सपना है यहाँ के मार्ग में ट्रेकिंग करना। रूपकुंड ट्रेक, चादर ट्रेक, हर की दून घाटी ट्रेक, हैम्पता पास ट्रेक,केदार कंठ ट्रेक,चोपता चंद्रशिला ट्रेक, भारत में ही स्थित हिमालयी ट्रेक हैं।
Image Courtesy:Thisguyhikes

महान नदियां
हिमालय भारत की कई नदियों का जन्मस्थल है। पवित्र गंगा नदी, सिंधु नदी,ब्रह्मपुत्र,यमुना,गोमती नदी हिमालय से निकलने वाली प्रमुख नदियां हैं।
Image Courtesy:Sundeep bhardwaj

अनोखे जीव व वनस्पतियां
हिमालय में एक अलग तरह की वनस्पति पाई जाती है। यहाँ तक कि ऊपरी हिमालय और निचले हिमालय की भी वनस्पति एक दूसरे से भिन्न हैं।
Image Courtesy:Sujay25

अनोखे जीव व वनस्पतियां
ओक के जंगल, देवदार के जंगल, घास के मैदान आदि जैसी वनपतियां यहाँ पाई जाती हैं। जीव जैसे हिम तेंदुए, हिमालयी थार,हिमालयी याक आदि जैसे जीव जंतु इस क्षेत्र में पाए जाते हैं।
Image Courtesy:Sankara Subramanian



Click it and Unblock the Notifications













