Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत की सबसे बड़ी ऐतिहासिक मस्जिदें

भारत की सबसे बड़ी ऐतिहासिक मस्जिदें

By Khushnuma

अल्लाह की बंदगी हो, या ईश्वर की, वाहे गुरु में आस्था हो या फिर ईसा में सभी धर्मों का अनोखा मिश्रण देखा जाता है भारत में। क्यूंकि भारत हमेशा से ही सांस्कृतिक, परंपरागत और मिश्रित धर्मों का देश रहा है।
यहाँ के लोग सभी धर्मों का आदर करने के लिए एक मिसाल माने जाते हैं। इन्हीं विचारों को लेकर मैं आपको अपने इस आर्टिकल में भारत की 5 सबसे बड़ी मंजिदों के बारे में बता रही हूँ, जो वस्तुकला का जीता जागता उदाहरण है।

तो दोस्तों सैर कीजिये भारत की इन 5 विशाल आलीशान ऐतिहासिक मस्जिदों की। जहाँ आप एक बार जाकर भी इसे हमेशा भूल नहीं पाएंगे। यहाँ के शांत वातावरण में आप इतना डूब जाएंगे कि खुदा आपको अपने करीब महसूस होने लगेगा।

ऐसा महसूस होगा जैसे आप खुदा के बेहद करीब हों। यहाँ पहुँचते ही आप ऊपर वाले की बंदगी में सराबोर हो जाएंगे। तो देर किस बात की जानिये भारत की 5 सबसे बड़ी मस्जिदों के बारे में।

जामा मस्जिद, दिल्ली

जामा मस्जिद, दिल्ली

दिल्ली की जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक है। इस आलीशान मस्जिद को शाहजहाँ ने बनवाया था। यह मस्जिद मुगलकाल की बेहद खूबसूरत कलात्मक शैली में बनी हुई है। इस विशाल मस्जिद का निर्माण 1650 से 1656 तक हुआ।
Photo Courtesy: Sourav Das

ताज-उल-मस्जिद, भोपाल

ताज-उल-मस्जिद, भोपाल

भोपाल का प्रमुख लैंडमार्क कही जाने वाली ताज-उल-मस्जिद भारत की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक है। इसे देश की सबसे बड़ी मस्जिद होने का भी गौरव प्राप्त है। इस आलीशान मस्जिद की संरचना बेहद आकर्षक और भव्य है। यह खूबसूरत मस्जिद गुलाबी रंग की है और इसके गुम्बद सफ़ेद रंग के हैं।
Photo Courtesy: Aneela

मक्का मस्जिद, हैदराबाद

मक्का मस्जिद, हैदराबाद

न केवल मक्का मस्जिद हैदराबाद की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक है बल्कि इसे देश की सबसे बड़ी मस्जिदों में गिना जाता है। मुहम्मद कुली कुतुबशाह ने इस मस्जिद का निर्माण करवाया था। 16 वीं सदी की यह मस्जिद आज भी भारत का गौरव बढाती है।
Photo Courtesy: Cephas 405~commonswiki

जामिया मस्जिद, श्रीनगर

जामिया मस्जिद, श्रीनगर

श्रीनगर की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है जामिया मस्जिद। जो ब्रिटिश वास्तुकला में बनी हुई है जिसकी खूबसूरती देख सभी दंग रह जाते हैं। इस मस्जिद के अंदर जहाँ नमाज़ अदा की जाती है उस हॉल को देखना मत भूलियेगा क्यूंकि यह हॉल वाकई देखने योग्य है। 370 खम्बों पर खड़ी यह मस्जिद इतनी बड़ी है कि इसके अंदर तक़रीबन 30,000 लोग एक साथ नमाज़ अदा कर सकते हैं।
Photo Courtesy:Varun Shiv Kapur

जामा मस्जिद, आगरा

जामा मस्जिद, आगरा

मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी सबसे प्यारी बेटी जहांआरा बेगम की याद में इस मस्जिद को बनवाया था। जो 1648 में बनवाई गई थी। आगरा के मुख्य आकर्षणों में से एक है यह मस्जिद। इस मस्जिद को लाल बलुआ पत्थर और सफ़ेद संगमरमर से सजाया गया है। यह भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है।
Photo Courtesy: Khazaar

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+