Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई के निकट आनंद उठाएं इन शानदार पिकनिक स्पॉट्स का

मुंबई के निकट आनंद उठाएं इन शानदार पिकनिक स्पॉट्स का

मुंबई के निकट पिकनिक स्पॉट्स । famous picnic spots near mumbai maharashtra

भीड़भाड़ और व्यस्त जीवनशैली से दूर भला फुर्सत के पल भला कौन बिताना नहीं चाहेगा। अकसर कामकाजी जिंदगी इंसान को मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर बना देती है। अगर आप अपने दिमाग और शरीर को आराम नहीं देते हैं तो आगे समस्या गंभीर हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि जब भी वक्त मिले कहीं घूम लिया जाए। अगर आप बैचलर हैं तो दोस्तों के साथ अगर शादीशुदा हैं तो परिवार के साथ।

घूमने-फिरने से मन और दिमाग शांत रहता है, और शरीर भी चुस्त दुरुस्त रहता है। अगर आप मुंबई जैसे महानगर में रहते हैं तो बताए जा रहे स्थलों का चुनाव अपने अगले पिकनिक स्पॉट्स के लिए कर सकते हैं। अगर आप मुंबई घूमने के लिए आएं तो भी इन स्थानों का भ्रमण कर अपार आनंद की अनुभूति कर सकते हैं।

कोलाड

कोलाड

PC- Naishashetty17

आप अपने पिकनिक गंतव्य के लिए सहयाद्री पर्वत श्रृंखला में स्थित मुंबई से लगभग 121 किमी दूर कोलाड का प्लान बना सकते हैं। कोलाड एक शानदार पर्यटन गंतव्य है जहां आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ प्लान बना सकते हैं। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित कोलाड रोमाचंकारी अनुभव के लिए जाना जाता है। आप यहां पिकनिक के साथ-साथ विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं।

आप यहां की कुंडलिका नदी में व्हाइट वाटर राफ्टिंग और ट्रेकिंग का जी भरकर आनंद ले सकते हैं। राफ्टिंग के अलावा आप यहां पैराग्लाइडिंग, कायाकिंग, रैपलिंग, रॉक क्लाइंबिंग और रिवर क्रॉसिंग जैसी गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं।

माथेरान

माथेरान

PC-Ccmarathe

कोलाड के अलावा आप पिकनिक के लिए माथेरन का भी प्लान बना सकते हैं। माथेरान पश्चिमी घाट में बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन, जो समुद्र तल से 800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मुंबई से इस पहाड़ी गंतव्य की दूरी मात्र 90 किमी की है। यह एक पर्यावरण-संवेदनशील स्थान है जहां मोटर-वाहन प्रवेश नहीं कर सकते। यही वजह है कि इस हिल स्टेशन का वातावरण काफी शांत है, और पर्यटकों इसलिए यहां ज्यादा आना पसंद करते हैं।

परिवार और दोस्तों के साथ यहां एक शानदार वक्त गुजारा जा सकता है। आप यहां लंबी पैदल यात्रा के साथ घुड़सवारी का आनंद भी यहां ले सकते हैं। पिकनिक मनाने के लिए यह एक आदर्श गंतव्य है।

 कर्नाला

कर्नाला

PC- Anil R

मुबई के निकट कर्नाला भी पिकनिक मनाने के लिए यह शानदार गंतव्य माना जाता है। यह एक खास स्थल है जहां और भी कई रोमांचक गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है। कर्नाला अपने प्राकृतिक दृश्यों को साथ पक्षी विहार का भी एक सुनहरा मौका प्रदान करता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह स्थान किसी जन्नत से कम नहीं। आप यहां कर्नाला फोर्ट का भी भ्रमण कर सकते हैं।

पनवेल से लगभग 12 किमी दूर कर्नाला पक्षी अभयारण्य 12.11 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां आप 150 देशी और 37 प्रवासी पक्षियों की प्रजातियों को देखने का मौका प्राप्त कर सकते हैं। पिकनिक या परिवार के साथ एक सानदार वक्त गुजारने के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

लोनावला

लोनावला

PC-Arjun Singh Kulkarni

मुंबई से सिर्फ 96 किमी दूर आप प्रसिद्ध लोनावला हिलस्टेशन का प्लान बना सकते हैं, अपनी मनमोहक आबोहवा के साथ यह एक शानदार पिकनिक स्थल है। खूबसूरत पहाड़ियों और घाटियों के अद्भुत नज़ारों के बीच एक यादगार पल बिताने के लिए आप यहां का प्लान बना सकते है। अकसर यहां मुंबई और पुणे से पर्यटक वीकेंड एंजॉय करने के लिए आते हैं।

पिकनिक मनाने के अलावा आप यहां के दर्शनीय स्थलों की सैर भी कर सकते हैं। आप यहां शिवाजी के मशहूर किले राजमाची को देख सकते हैं। टाइगर्स पॉइंट की सैर का भी आनंद ले सकते हैं। आप यहां अपने दोस्तों के साथ एक शानदार ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

एलीफेंटा द्वीप

एलीफेंटा द्वीप

PC- Sahil Ahuja

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां एलीफेंटा द्वीप की सैर का भी प्लान कर सकते हैं। मुंबई से 25 किमी की दूरी पर स्थित यह एक शानदार स्थल है जो अपनी सात प्राचीन गुफाओं और भित्ति चित्रों के लिए जाना जाता है। ये गुफाएं कुछ अंजता एलोरा के समान ही हैं।

अपनी पिकनिक के सफर को रोमांचक बनाने के लिए आप इस स्थल का चुनाव कर सकते हैं। दोस्तों के साथ एक यादगार ट्रिप के लिए आप यहां आ सकते हैं। इस सफर के दौरान आप अपने ज्ञान का भी विस्तार कर सकते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+