Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तैरते हुए द्वीप देखने हैं तो बनाएं मणिपुर के इस स्थल का प्लान

तैरते हुए द्वीप देखने हैं तो बनाएं मणिपुर के इस स्थल का प्लान

बिष्णुपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल । Places to visit in bishnupur manipur

अपने हरे-भरे पहाड़ों और तैरते हुए द्वीपों के लिए प्रसिद्ध मणिपुर भारत के चुनिंदा सबसे खूबसूरत पर्यटन गंतव्यों में गिना जाता है, जहां देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी सैलानी आरामदायक समय बिताने के लिए आते हैं। प्रकृति प्रेमियों और नए गंतव्यों के खोजियों के लिए यह एक आदर्श विकल्प माना जाता है।

पूर्वोत्तर भारत का यह राज्य अपनी कुदरती संपदा और लोक संस्कृति के बल दूर-दराज के पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचता है। परिवार या दोस्तों के साथ यहां एक शानदार ट्रिप का प्लान करना गलत चुनाव नहीं होगा।

मणिपुर आकर कुछ अलग अनुभव करने के लिए आप यहां के 'बिष्णुपुर' का प्लान बना सकते हैं। 'बिष्णुपुर' का शाब्दिक अर्थ है भगवान विष्णु का घर। यह राज्य का एक खूबसूरत नगर है जो अपने शानदार स्थलों के लिए जाना जाता है। इस लेख के माध्यम से जानिए पर्यटन के लिहाज से मणिपुर का यह खास स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकता है।

केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान

केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान

PC-Hans Hillewaert

बिष्णुपुर भ्रमण की शुरूआत आप यहां के केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान से कर सकते हैं। यह राष्ट्रीय उद्यान अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है, जहां आप विभिन्न वनस्पतियों के साथ असंख्य जीव-जन्तुओं को देख सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी है कि यह भारत में अपने प्रकार का एकमात्र तैरता हुआ उद्यान है। यह राष्ट्रीय उद्यान दुर्लभ थामिन डियर का घर भी है।

इस हिरण को डांसिंग डियर भी कहा जाता है। यह पार्क राज्य की प्रसिद्ध लोकटक झील पर बना है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां का भ्रमण कर सकते हैं।

फुबाला

फुबाला

मणिपुर के प्राकृतिक आकर्षण में आप फुबाला स्थल की सैर का प्लान बना सकते हैं। बिष्णुपुर से लगभग 13 किमी की दूरी पर बसा यह स्थल यहां के सबसे लोकप्रिय पर्यटन गंतव्यों में गिना जाता है। यह एक शानदार स्थल है जहां आप वाटर एडवेंचर के साथ ट्रेकिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। यहां सैलानियों को लिए उत्सुकता को बरकरार रखने के लिए विभिन्न प्रकार की राइड्स की भी व्यवस्था है, जो काफी किफायती दरो पर आपको उपलब्ध कराई जाएगी।

इन वाटर राइड्स का मजा दुगना तब हो जाता है जब ये तैरते हुए द्वीपों के पास से गुजरती हैं। अपनी यात्रा को रोमांचक बनाने के लिए आप यहां जरूर आएं।

लोकटक झील-सेंड्रा द्वीप

लोकटक झील-सेंड्रा द्वीप

PC- rajkumar1220

बिष्णुपुर यात्रा के दौरान आप यहां का सबसे प्रमुख प्राकृतिक आकर्षण लोकटक झील को देखने न भूलें। ताजे पानी की यह झील मणिपुर के मुख्य आकर्षणों में गिना जाती है, जहां की सैर करना सैलानियों को काफी ज्यादा पसंद है। यटह एक खास लेक है जो अपने तैरते हुए द्वीपों के लिए जानी जाती है। इन तैरते हुए द्वीपों को फुमडी कहा जाता है। पर्यटक खासकर इन द्वीपों को देखने के लिए यहां आते हैं। इस झील पर केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान बना है।

पक्षी विहार के लिए यह एक शानदार स्थल है, जिसके लिए आप यहां के सेंड्रा द्वीप की सैर कर सकते हैं। यह एक शानदार आईलैंड है जो अपने अनोखे अनुभवों के लिए जाना जाता है।

विष्णु मंदिर

विष्णु मंदिर

अपनी बिष्णुपुर यात्रा को थोड़ा आध्यात्मिक रूप देने के लिए आप यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल विष्णु मंदिर के दर्शन का प्लान बना सकते हैं। यह एक प्राचीन मंदिर है जिसकी संरचना का इतिहास 15वीं से जुड़ा हुआ है। इस मंदिर के नाम पर इस शहर का नाम भगवान विष्णु के नाम पर पड़ा है।

इतिहास के कई महत्वपूर्ण तथ्यों के साथ यह आज भी अपनी मजबूत आधार के साथ खड़ा है। ऐतिहासिक महत्व के कारण यहां सैलानी ज्यादा आना पसंद करते हैं। कुछ बेहतर अनुभव के लिए आप भी यहां आ सकते हैं।

इबूढाओ थांगजिंग मंदिर

इबूढाओ थांगजिंग मंदिर

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप यहां के एक और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल इबूढाओ थांगजिंग मंदिर के दर्शन का प्लान बना सकते हैं। यह मंदिर यहां का स्थानीय देवता इबूढाओ थांगजिंग को समर्पित है। यह मणिपुर के खास धार्मिक स्थलों में गिना जाता है, जिसके राज्य की संस्कृति और परंपराओं के बार में पता चलता है। यह मंदिर बिष्णुपुर के मोईरान स्थल में स्थित है। मणिपुर की संस्कृति को समझने के लिए आप यहां आ सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+