Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »टोंक भ्रमण के दौरान इन खूबसूरत स्थलों की सैर करना न भूलें

टोंक भ्रमण के दौरान इन खूबसूरत स्थलों की सैर करना न भूलें

टोंक के आसपास पर्यटन स्थल । famous tourist places to visit around tonk, rajasthan

जयपुर से 102 कि.मी की दूरी पर स्थित टोंक राजस्थान का एक खूबसूरत नगर है। बनास नदी के तट पर स्थित यह नगर औपनिवेशिक काल के दौरान एक महत्वपूर्ण केंद्र हुआ करता था। इतिहास के पन्ने बताता हैं कि इस स्थल को नवाब मुहम्मद आमिर खान ने बसाया था। आमिर खान ने टोंक को ब्रिटिश सरकार द्वारा प्राप्त किया था। माना जाता है कि इस स्थल का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है, उस दौरान इसे संवाद लक्ष्य के नाम से संबोधित किया जाता था। यह नगर मौर्य साम्राज्य के अंतर्गत भी रह चुका है, जो बाद में मालवा का हिस्सा बन गया था। जिसके बाद यह हर्ष और फिर राजपूतों के अतर्गत आ गया। बाद में टोंक पर आमिर खान ने कब्जा कर लिया था।

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण स्थल है, जो पर्यटन के लिहाज से भी बहुत खास माना जाता है। इस लेख में आज हम आपको टोंक के आसपास चुनिंदा शानदार स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सैर आप टोंक भ्रमण के दौरान कर सकते हैं। जानिए ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

सरिस्का

सरिस्का

PC-Manu2548

टोंक से आप खूबसूरत स्थल सरिस्का की सैर का प्लान बना सकते हैं। सरिस्का, अपने वन्यजीव अभयारण्य के लिए जाना जाता है। अगर आप वाइल्ड लाइफ का रोमांच भरा अनुभव लेना चाहते हैं, तो यहां की सैर का आनंद ले सकते हैं। सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य रॉयल बंगाल टाइगर के लिए जाना जाता है, जिसे देखने के लिए विश्व भर से पर्यटकों का आगमन होता है। बाघ के अलावा आप यहां तेंदुआ, सियार, हिरण हायना जैसे जीवों को भी देख सकते हैं। यहां आने का सबसे आदर्श समय अक्टूबर से लेकर जून के मध्य का है। सरिस्का में अन्य पर्यटन स्थलों को भी देख सकते हैं।

अलवर

अलवर

PC-Ravi Kumar

सरिस्का के अलावा आप टोंक से अलवर की सैर का प्लान बना सकते हैं। अलवर राजस्थान का एक प्रसिद्ध शहर है, जो अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। अगर आप इतिहास कला, संस्कृति में दिलचस्पी रखते हैं, तो यहां आ सकते हैं। यहां के प्राचीन किले, खंडहर और मुगल वास्तुकला पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करती हैं। पर्यटन के लिहाज से यह एक शानदार विकल्प है, जहां आप प्राचीन संरचनाओं के अलावा यहां मौजूद झील की रिफ्रेशिंग सैर का आनंद भी ले सकते हैं। यहां साल भर पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। आप यहां के प्रसिद्ध स्थलों में भानगढ़ का किला, चांद बावड़ी, विजय मंदिर, बाला किला आदि को देख सकते हैं।

अजमेर

अजमेर

PC-Saswat swarup mishra

टोंक के निकटवर्ती स्थानों में आप प्रसिद्ध अजमेर की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह स्थल अपनी अजमेर शरीफ नामक दरगाह के लिए विश्व भर में जाना जाता है। एकमात्र दरगाह पर मत्था टेकने लिए साल भर श्रद्धालुओं का आगमन लगा रहता है। यह दरगाह ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की है। अजमेर शरीफ के अलावा आप यहां अना सागर झील और तारागढ़ किले की सैर का प्लान भी बना सकते हैं। इतिहास, कला और धर्म में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

पुष्कर

पुष्कर

PC-Ling Wang Marina

टोंक के आप राजस्थान के चुनिंदा खास तीर्थ स्थलों में से एक पुष्कर की सैर का प्लान बना सकते हैं। धार्मिक यात्रा हो या दोस्तों के साथ ट्रिप पुष्कर दोनों मायनों में खास माना जाता है। उत्तर भारत के विभिन्न शहरों से पर्यटक यहां वीकेंड पर ज्यादा आना पसंद करते हैं। पुष्कर का मुख्य आकर्षण यहां की पवित्र झील है, जो भारत के पांच दिव्य सरोवरों में गिनी जाती है। माना जाता है कि इस जलाशय में स्नान करने से इंसान पाप मुक्त हो जाता है।

इन सब के अलावा पुष्कर अपने कैटल फेयर के लिए भी काफी प्रसिद्ध है, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दूर से पर्यटकों का आगमन होता है। आप यहां ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर झील, सावित्री माता मंदिर, गऊ घाट, रोज गार्डन, नाग पहाड़, और सराफा बाजार को देख सकते हैं।

जयपुर

जयपुर

PC-Knowledge Seeker

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप टोंक से 90 कि.मी की दूरी पर स्थित जयपुर की सैर का प्लान बना सकते हैं। जयपुर राजधानी शहर है, जो गुलाबी नगरी के नाम से ज्यादा प्रसिद्ध है। यह शहर राजस्थान में पर्यटकों के पहले गंतव्य के रूप में जाना जाता है, जहां से पर्यटक विभिन्न स्थलों की ओर रूख करते हैं। जयपुर अपने प्राचीन किलों, कई शताब्दी पुराने मंदिरों, उद्यान और झील के लिए जाना जाता है। राजस्थानी संस्कृति और शाही ठाठ बाट देखने के लिए आप यहां आ सकते हैं। जयपुर में पर्यटकों के लिए हर तरह की सुख सुविधाएं मौजूद हैं। इतिहास और कला-संस्कृतिक के प्रेमियों को यहां जरूर आना चाहिए।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+