Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »समर वेकेशन में गोवा जाएं तो इन बातों का जरूर रखे ख्याल वर्ना भरना पड़ सकता है जुर्माना

समर वेकेशन में गोवा जाएं तो इन बातों का जरूर रखे ख्याल वर्ना भरना पड़ सकता है जुर्माना

समर वेकेशन में लोग ठंडी जगहों और पहाड़ों के साथ-साथ गोवा बीच पर जाने की योजना भी बनाते हैं। मई के महीने में गोवा में पर्यटकों की तादाद में काफी इजाफा नजर आता है। इस समय सिर्फ देसी ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों से भी गोवा के सभी बीच भरे रहते हैं।

goa beach

अगर आपने भी मई में गोवा जाने का प्लान बनाया है तो कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। वर्ना आपको बेवजह की मुश्किलें और 5 से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

ठहरने का नियम

goa beach

गोवा में आप सिर्फ उन्हीं होटलों में रुक सकते हैं जो टूरिस्ट डिपार्टमेंट के साथ रजिस्टर्ड हैं। अगर आप किसी ऐसे होटल में रुकने की योजना बना रहे हैं जो टूरिज्म विभाग के साथ रजिस्टर्ड नहीं है तो आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं।

रेंट पर लिये जाने वाले वाहन

goa

गोवा में लोग अक्सर रेंट पर वाहन जैसे स्कूटी, बाईक लेकर ट्रैवलिंग का आनंद उठाते हैं। लेकिन अब सिर्फ उन्हीं वाहनों को रेंट पर लिया जा सकेगा जिनका लीगल परमीट है। अगर बिना लीगल परमीट की गाड़ियों को आपने रेंट पर ले लिया तो आप बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना

goa beach

गोवा में लोग शराब पीने और मौज-मस्ती करने के उद्देश्य से जाते हैं। लेकिन आपको इस बात अब खास ख्याल रखना होगा कि आप गोवा में सिर्फ लाइसेंस वाले रेस्तरां या होटल में ही शराब पी सकते हैं। गोवा में पब्लिक प्लेस और खासतौर पर बीच पर शराब पीना पूरी तरह से बैन है। इसके साथ ही अगर आप गोवा में शराब के अलावा कोई और नशीले पदार्थ का सेवन करते पकड़े जाते हैं जो भारी मुसीबत में फंस सकते हैं।

गोवा में इन बातों का भी रखें ख्याल

  • गोवा में लोग बिंदास बिना किसी रोकटोक के घूमते हैं। इसलिए वहां महिलाओं के परिधान भी काफी खुले-खुले होते हैं। किसी भी महिला के कपड़े को लेकर आप वहां किसी तरह का कमेंट पास ना करें।
  • अगर आप किसी टूरिस्ट के साथ बिना उसकी अनुमति के सेल्फी लेने की कोशिश करते हैं तो यह गोवा में एक अपराध की श्रेणी में आता है।
  • गोवा के फोर्ट काफी आकर्षक होते हैं। लेकिन किसी भी खतरनाक जगह पर जाकर सेल्फी लेने की कोशिश ना करें। यह किसी हादसे को न्यौता देने के समान भी हो सकता है।
  • गोवा में नये सेफ्टी गाइडलाइंस को धारा 188 के तहत जारी किया गया है। इन नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को 50000 रुपये तक का जुर्माना भरने के साथ-साथ कई कानूनी पचड़ों का सामना भी करना पड़ सकता है।
FAQs
गोवा में रेंट पर गाड़ी मिल सकती है?

हां, गोवा में आपको रेंट पर स्कूटी या बाइक आसानी से मिल जाएगी। लेकिन गोवा में जारी नये नियमों के अनुसार आप सिर्फ उन्हीं बाइक या स्कूटर को रेंट पर ले सकते हैं जिनका लीगल परमीट है।

गोवा में मई में भीड़ होती है?

गोवा में मई के महीने में समर वेकेशन होने की वजह से काफी भीड़ होती है। इस समय गोवा में सिर्फ देसी ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी भारी संख्या में आते हैं।

क्या गोवा के बीच पर शराब पीना मना है?

हां, गोवा सरकार द्वारा जारी नये नियमानुसार गोवा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करना बैन है। कोई व्यक्ति सिर्फ उन्हीं होटल या रेस्तरां में शराब पी सकता है जिनके पास लाइसेंस है।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: goa india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+