Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद से इस शहर के लिए शुरू होगी पहली वंदे भारत मेट्रो, कब से? जानें Timing व किराया

अहमदाबाद से इस शहर के लिए शुरू होगी पहली वंदे भारत मेट्रो, कब से? जानें Timing व किराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 सितंबर 2024 को 10 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले हैं। इसे लेकर भारतीय रेलवे ने सभी वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही वह देश की पहली वंदे भारत मेट्रो को भी हरी झंडी दिखाएंगे। यह मेट्रो गुजरात में अहमदाबाद से खुलेगी। इस मेट्रो के शुरू होने से हजारों की संख्या में यात्रियों को रोजाना गुजरात के दो प्रमुख शहरों के बीच आवाजाही करने में काफी सरलता होने वाली है।

अहमदाबाद से गुजरात के किस शहर को जोड़ेगी पहली वंदे भारत मेट्रो? क्या होगी इसकी Timing और यात्रियों को चुकाना पड़ेगा कितना किराया? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए विस्तार से पढ़े।

Ahmedabad bhuj vande bharat metro

अहमदाबाद से कहां तक चलेगी वंदे भारत मेट्रो?

भारत की पहली वंदे भारत मेट्रो गुजरात के अहमदाबाद से शुरू होने वाली है। यह मेट्रो अहमदाबाद से भुज के बीच चलेगी। IndiaTV की एक रिपोर्ट के अनुसार सप्ताह में 6 दिन वंदे मेट्रो चलेगी। इस मेट्रो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिवस (17 सितंबर) से ठीक एक दिन पहले 16 सितंबर को करने वाले हैं। गुजरात के दो प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली रेलवे नेटवर्क की पहली वंदे भारत मेट्रो के शुरू होने से हजारों की संख्या में यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद जतायी गयी है।

क्या होगी Timing?

वंदे भारत मेट्रो अहमदाबाद से भुज के बीच लगभग 331 किमी की दूरी को तय करने में करीब 5 घंटा 45 मिनट का समय लेगी। यह ट्रेन भुज से सुबह 5.50 बजे खुलेगी जो अहमदाबाद सुबह 10.50 बजे पहुंचेगी। वहीं वापसी में वंदे भारत मेट्रो शाम को 5.30 बजे खुलेगी जो रात 11.10 बजे भुज पहुंचेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव 9 स्टेशनों पर होगा। हर स्टेशन पर वंदे भारत मेट्रो करीब 2 मिनट के लिए रुकेगी, ताकि यात्रियों को चढ़ने-उतरने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

india s first vande bharat metro ahmedabad to bhuj

कितना होगा किराया?

  • वंदे भारत मेट्रो का न्यूनतम किराया ₹30 के साथ GST होगा।
  • इसके साथ ही साप्ताहिक, पाक्षिक अथवा मासिक पास (सीजन टिकट) भी उपलब्ध होंगे, जिनसे यात्री क्रमशः 7, 15 और 20 बार सिंगल यात्रा कर सकेंगे।
  • यात्रियों के लिए सिंगल यात्रा का टिकट भी उपलब्ध रहेगा।
  • बच्चों के लिए सामान्य किराया लागू होगा।

कौन-कौन से स्टेशन पर रुकेगी?

अहमदाबाद से भुज के बीच चलने वाली वंदे भारत मेट्रो रास्ते में निम्न स्टेशनों पर रुकेगी :

  • अंजर
  • गांधीराम
  • भचाउ
  • समखीयाली
  • हल्वड
  • ध्रंगधरा
  • विक्रमगाम
  • चांदलोडिया
  • साबरमती

क्या होगी वंदे भारत मेट्रो की खासियतें?

  • वंदे भारत एक्सप्रेस के तर्ज पर वंदे भारत मेट्रो भी पूरी तरह से एसी ट्रेन होगी।
  • शुरुआत में इसे 12 वंदे मेट्रो कोच के साथ शुरू किया जाएगा।
  • बाद में भारतीय रेलवे वंदे भारत मेट्रो के कोच की संख्या को बढ़ाकर 16 करने की योजना बना रही है। हालांकि यह रूट पर उसकी मांग पर निर्भर करेगा।
  • इस मेट्रो की सबसे बड़ी खासियत है कि 4 कोच को एक यूनिट में बनाया गया है।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह वंदे भारत मेट्रो में भी ऑटोमेटिक (स्वचालित) दरवाजे होंगे।
  • यात्रियों के आराम का पूरा ख्याल रखते हुए सीट को आरामदायक बनाया गया है।
  • वंदे भारत मेट्रो को दो शहरों के बीच छोटी दूरी को तय करने के लिए डिजाइन किया गया है। इन्हें मूल रूप से 100 से 250 किमी की दूरी के बीच चलाने की योजना है।

More News

Read more about: ahmedabad gujarat vande bharat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+