Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली से मसूरी का बजट प्लान, बैग करें पैक और निकल पड़े लॉन्ग वीकेंड पर घूमने

दिल्ली से मसूरी का बजट प्लान, बैग करें पैक और निकल पड़े लॉन्ग वीकेंड पर घूमने

26 जनवरी से लॉन्ग वीकेंड की शुरुआत हो रही है। बिना कोई अतिरिक्त छुट्टी लिये अगर सिर्फ 3 दिनों में कोई छोटा सा ट्रिप किया जाए, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। घूमना भी हो जाएगा और वित्तिय वर्ष के आखिर में छुट्टियां कम पड़ने की समस्या भी नहीं खड़ी होगी। अगर आप दिल्ली या इसके आसपास की जगहों के रहने वाले हैं, तो मसूरी घूमने निकल सकते हैं।

mussoorie

दिल्ली से मसूरी की दूरी 283 किमी है, जहां सड़क मार्ग से पहुंचने में करीब 6 घंटा 30 मिनट का समय लग सकता है। चलिए आपको दिल्ली से मसूरी का कम बजट में 3 दिनों का प्लान बताते हैं, जो आपके पॉकेट पर भी अधिक दबाव नहीं डालेगा।

बता दें, दिल्ली से मसूरी जाने के लिए अच्छा होगा कि आप देहरादून होकर मसूरी जाएं। इससे आप 500 रूपए तक की बचत कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली से मसूरी की सीधी बस लेते हैं तो आपको करीब 2000-2200 रूपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। लेकिन दिल्ली से देहरादून और देहरादून से मसूरी होकर जाने पर करीब 1500 रूपए खर्च होंगे।

3 दिन में मसूरी में कहां-कहां घूमें :-

दिन 1

  • सुबह जल्दी दिल्ली से मसूरी के लिए निकलें।
  • देहरादून बस स्टैंड पर पहुंचें।
  • मसूरी के लिए बस या टैक्सी लें।
  • मसूरी पहुंचकर होटल में चेक-इन करें।
  • शाम को कैमल्स बैक रोड पर घूमें, यहां से हिमालय की चोटियों का शानदार नजारे दिखाई देते हैं।
  • रात को मसूरी के किसी रेस्टोरेंट में स्थानीय व्यंजनों का आनंद लें।

दिन 2

  • सुबह नंदा देवी मंदिर में दर्शन करें।
  • दोपहर में कंपनी बाग में घूमें। यह मसूरी का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।
  • शाम को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी जाएं, जो पूर्व प्रधानमंत्री को समर्पित है।
  • यह अकादमी भारत की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक अकादमी है।
  • शॉपिंग के लिए दूसरे दिन की शाम को खाली रखें। यहां माल रोड पर ही आपको अच्छे सामान मिल जाएंगे। बाकी काम आपके मोल-भाव करने का कौशल आसान बना देगा।

दिन 3

  • सुबह मसूरी के आसपास के किसी हिल स्टेशन पर घूमने निकल जाएं।
  • अगर आपके पास थोड़ा समय है तो धनोल्टी या चकराता जा सकते हैं।
  • दोपहर में मसूरी से देहरादून के लिए निकलें।
  • देहरादून से दिल्ली के लिए बस या ट्रेन मिल जाएगी। सोमवार की सुबह तक आप दिल्ली पहुंच जाएंगे।

बजट

बस या ट्रेन से दिल्ली से देहरादून जाने का खर्च : ₹1,000 प्रति व्यक्ति
देहरादून से मसूरी जाने का खर्च : ₹500 प्रति व्यक्ति
मसूरी में होटल का खर्च : ₹1,000 प्रति रात प्रति व्यक्ति
भोजन का खर्च : ₹500 प्रति दिन प्रति व्यक्ति
अन्य खर्च : ₹500 प्रति व्यक्ति
कुल खर्च : ₹3,500 प्रति व्यक्ति

विशेष सुझाव

जनवरी के महीने में मसूरी में ठंडी रातें बेहद ठंडी हैं। इसलिए गर्म कपड़े साथ ले जाएं। मसूरी ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित है, इसलिए धीरे-धीरे चले और भरपूर पानी पिएं।

मसूरी ट्रिप के लिए खास टिप्स

  • 26 जनवरी को लॉन्ग वीकेंड मिल रहा है लेकिन मसूरी जाने के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून तक या सितंबर से नवंबर तक है। इस समय मौसम सुहावना रहता है और बारिश की संभावना कम होती है। कैलेंडर पर अपनी नजरें बनाएं रखें। इस साल कई लॉन्ग वीकेंड मिलने वाले हैं।
  • मसूरी में कई पर्यटक आकर्षण हैं, इसलिए अपनी यात्रा की योजना बनाते वक्त सबसे पहले अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित कर लें।
  • मसूरी में रहने के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं, इसलिए अपने बजट और सुविधा के अनुसार ही कोई होटल चुनें।
  • खाने-पीने के लिए मसूरी में कई विकल्प उपलब्ध हैं। लेकिन स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने से न चूकें।

More News

Read more about: delhi mussoorie travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+