Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई से हैमलेट दुरशेत का सफर

मुंबई से हैमलेट दुरशेत का सफर

मुंबई से दुरशेत के अलग-अलग रूटों के बारे में पढ़ें।

By Namrata Shatsri

दूरशेत अंबा नदी के किनारे स्थित एक शांत गाँव है जो दो पवित्र अष्टविनायक मंदिरों पाली और महड के बीच स्थित है। यह 42 एकड़ से भी ज़्यादा जंगल भूमि में फैला हुआ है।

दूरशेत सहयाद्री पर्वतमाला की गोद में खोपोली गाँव के पास राजमार्ग से अलग बसा हुआ है। इस जगह प्रकृति से जुड़े कई प्रीमियर एपिसोड़ की शूटिंग हो चुकी है। नैट जियो और डिस्‍कवरी के भारतीय जगहों पर शूट करने पर दुरशेत को ही चुना जाता है।

दूरशेत राजसी सह्याद्री श्रेणी का आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करता है और यहाँ के जंगलों से चलते हुए आप यहाँ पाए जाने वाले पक्षियों को देखकर आप स्वर्ग का अनुभव करेंगे। इन दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों की चहचहाट आपके दिल को प्रसन्न कर देगी क्योंकि इन रास्तों पर आप ताज़ी, प्रदूषण रहित हवा में साँस ले सकते हैं।

ताज़ी हवा के हल्‍के स्पर्श और आकाश में चकित कर देने वाले प्रकाश के लिए दूरशेत एक आदर्श स्थान है। गीली धरती की सुगंध सूंघने और प्रकृति के निकट होने का एहसास प्राप्त करने के लिए मानसून का समय उपयुक्त है।

कैसे पहुंचे दुरशेत

कैसे पहुंचे दुरशेत

वायु मार्ग : यहां से 83 किमी दूर स्थित छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट निकटतम हवाई अड्डा है। इस एयरपोर्ट से देश के प्रमुख शहरों जैसे दिल्‍ली, चेन्‍नई, बेंगलुरू आदि जुड़े हुए हैं।

रेल मार्ग : मुख्‍य रेलवे स्‍टेशन खोपोली स्‍टेशन है जोकि देश के प्रमुख शहरों और राज्‍यों से जुड़ा हुआ है। इस स्‍टेशन से दुरशेत 19 किमी दूर है। यहां पहुंचने के लिए स्‍टेशन से टैक्‍सी मिल जाएगी।

सड़क मार्ग : दुरशेत आने का सबसे सही साधन सड़क मार्ग है। इस शहर की सड़कें पक्‍की हैं और दुरशेत के लिए प्रमुख शहरों से नियमित बसें चलती हैं।

दुरशेत आने का सही समय : सालभर में कभी भी दुरशेत घूमने आ सकते हैं।PC: Arjun Singh Kulkarni

रूट मैप

रूट मैप

मुंबई से दुरशेत लगभग 77 किमी दूर है और मुंबई से दुरशेत के तीन रूट इस प्रकार हैं :

रूट 1 : मुंबई - नवी मुम्बई - कामोथे - रसावनी - मुंबई-पुणे हाइवे के माध्यम से दुरशेत

रूट 2 : मुंबई - नवी मुंबई - कामोथे - खलापुर - मुंबई-पुणे हाइवे और एनएच 48 के माध्यम से दुरशेत

रूट 3 : मुंबई - मुलुंड पूर्व - ठाणे-मुंबरा - कामोथे - रसावनी - मुंबई से दुरशेत - पुणे एक्सप्रेसवे और एनएच 48

पहले से रूट से दुरशेत मुंबई-पुणे हाईवे से जाने पर दो घंटे का समय लगेगा। इस रूट पर लोकप्रिय शहर नवी मुंबई और कामोथे पड़ेंगें।

इस रूट पर 77 किमी का सफर आराम से कट जाएगा।

बीच में कहां रूकें

बीच में कहां रूकें

दूसरे रूट से जाने पर मुंबई से दूरशेत की दूरी 79 किमी है। मुंबई पुणे हाईवे और एनएव 48 से दुरशेत पहुंचने में लगभग 2 घंटे का समय लगेगा।

तीसरे रूट पर 98 किमी का सफर मुंबई-पुणे एक्‍सप्रेसवे और एनएच 48 से 3 घंटे का समय लगेगा।

गर्म चाय के साथ वड़ा पाव खान के लिए नवी मुंबई में रूक सकते हैं।

गंतव्‍य : दुरशेत

गंतव्‍य : दुरशेत

दुरशेत एक छोटा सा गावं है जोकि अंबा नदी के तट पर महाराष्‍ट्र के सहयाद्रि की पहाड़ियों में स्थित है। मुंबई और पुणे से काफी नज़दीक होने के कारण मुंबई और पुणे वासियों के लिए वीकेंड पर घूमने के लिए यह जगह एकदम बेस्ट है।

ये गांव दो गणेश मंदिरों पाली और महाद के बीच है और ये खोपोली गांव के पास है।

 दुरशेत

दुरशेत

एक छोटा सा ज्ञात तथ्य यह है कि उम्बरखिंद की लड़ाई में दूरशेत का उपयोग युद्धक्षेत्र की तरह किया गया जब महान शिवाजी महाराज ने करतलब खान से युद्ध किया था। ऐतिहासिक महत्‍व के अलावा ये जगह ट्रैकर्स और एडवेंचर प्रेमियों को भी बहुत पसंद है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+