Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब आसमां से जन्नत में उतरेंगे सितारे, कश्मीर होस्ट करेगा Miss World 2023

अब आसमां से जन्नत में उतरेंगे सितारे, कश्मीर होस्ट करेगा Miss World 2023

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। अब धरती के इस स्वर्ग में जल्द ही सितारे उतरने वाले हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2023 को कश्मीर होस्ट करने वाला है। कहना गलत नहीं होगा कि G20 शिखर सम्मेलन की बदौलत ही कश्मीर को 71वां मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता होस्ट करने का मौका मिल रहा है। श्रीनगर में हुए प्रेस ब्रिफिंग में इस बात घोषणा की गयी।

Miss world press brief

इस साल के अंत में आयोजित होने वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में करीब 130 देश हिस्सा लेने वाले हैं।

सोमवार (29 अगस्त) को मिस वर्ल्ड की CEO जूलिया एरिक मॉर्ली ने घोषणा करते हुए कहा, "मुझे यह घोषित करते हुए बहुत खुशी हो रही है।" मॉर्ली इन दिनों कश्मीर के दौरे पर है। उन्होंने कहा, "मैं दुनिया के सभी 130 देशों को कश्मीर घाटी में साथ लाने को लेकर काफी उत्सुक हूं। यहां के लोग बहुत दयालु और मददगार हैं। मैं सभी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।" उन्होंने बताया कि मिस वर्ल्ड क्रु नवंबर में कश्मीर पहुंच जाएगी और इवेंट 8 दिसंबर को आयोजित होगी।

Miss world 2023

संवाददाता सम्मेलन के दौरान मिस वर्ल्ड रोलिना बिलावस्की, मिस इंडिया सिनी शेट्टी और मिस वर्ल्ड कैरिबियन एमी पेना भी उपस्थित थी। इन तीनों ने ना सिर्फ कश्मीर की सुन्दरता का लुत्फ उठाया बल्कि कश्मीरी कासिदाकारी और हैंडक्राफ्ट के सामान भी देखें। बता दें, इसी साल मई में श्रीनगर में G20 देशों की सफल बैठक हुई थी। इसमें 60 डेलीगेट्स समेत लगभग 180 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। पिछले लंबे समय से कश्मीर घाटी में शांति कायम है। यहीं वजह है कि अब देश के अन्य हिस्सों के साथ ही कश्मीर में भी बड़े आयोजन किये जा रहे हैं।

More News

    Read more about: india kashmir g20
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+