Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गांधीनगर में मेट्रो रेल फेज 2 के निर्माण के लिए 3 महीने ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा लागू, जाने Details

गांधीनगर में मेट्रो रेल फेज 2 के निर्माण के लिए 3 महीने ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा लागू, जाने Details

गांधीनगर जिलाधिकारी के ऑफिस की तरफ से एक विज्ञप्ति जारी कर घोषणा की गयी है कि मेट्रो रेल के फेज 2 परियोजना का काम अभी प्रगति पर है। इस वजह से अगले 3 महीने के लिए कुछ दूरी पर वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया जा रहा है। वाहनों की आवाजाही को रोकने के साथ ही वैकल्पिक रास्तों के बारे में भी जानकारी दी गयी है।

बताया जाता है कि मेट्रो का काम चलते समय इन रास्तों से होकर आने-जाने वाले लोग किसी दुर्घटना का शिकार न हो जाएं, उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ही ट्रैफिक डायवर्जन को लागू करने का फैसला लिया गया है।

gandhinagar metro phase 2

कहां से कहां तक डायवर्जन लागू?

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार गांधीनगर में CH-5 सर्किल से GH-5 सर्किल के बीच गाड़ियों के आने जाने पर पाबंदी लगायी गयी है। मेट्रो परियोजना के फेज 2 का काम यहां चलने की वजह से दोनों तरफ से ही गाड़ियों के आने-जाने पर रोक लगायी गयी है। इस जगह पर वर्तमान में रेलिंग का काम चल रहा है, इस वजह से कोई भी गाड़ी इस जगह से होकर आवाजाही नहीं करेगी, इससे किसी भी दुर्घटना के होने का खतरा बन सकता है। बताया जा रहा है कि यह ट्रैफिक डायवर्जन 27 जनवरी से 23 अप्रैल 2025 तक लागू रहेगी।

क्या है डायवर्टेड रूट?

जो गाड़ियां GH-5 सर्किल से रोड नंबर 5 (CH-5 सर्किल) की तरफ जा रही हैं, उन्हें सेक्टर 17/22 कट से दाएं मुड़कर विपरित सड़क पर CH-5 सर्किल की तरफ जाने वाली सिंगल लेन से होकर जाना पड़ेगा। मेट्रो रेलवे के काम रोड नंबर 5 पर सेक्टर 17/22 कट से CH-5 सर्किल तक हो रहा है। इस वजह से सेक्टर सेक्टर 17/22 कट से CH-5 सर्किल तक एक तरफ की सड़क पूरी तरह से बंद रहेगी।

मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि सेक्टर 17/22 कट से CH-5 सर्किल तक मेट्रो का काम पूरा हो जाने के बाद विपरित दिशा में काम यानी CH-5 सर्किल से सेक्टर 17/22 कट तक का काम शुरू किया जाएगा। इस वजह से सेक्टर 17/22 से CH-5 सर्किल तक सड़क के एक तरफ वाहनों की आवाजाही को बंद किया जाएगा। उस समय 5-5 सर्किल पर वाहनों को विपरित सड़क पर सिंगल लेने में सड़क का उपयोग करते हुए बाएं मुड़कर सेक्टर 13/22 कट से GH-5 सर्किल तक जाना होगा।

CH-5 सर्किल से सेक्टर 17/22 कट तक मेट्रो का काम पूरा हो जाने के बाद सेक्टर 17/22 कट से GH-5 सर्किल तक का काम शुरू किया जाएगा। उस समय सेक्टर 17/22 से GH-5 सर्किल तक सड़क के एक तरफ को बंद कर दिया जाएगा। जो वाहन CH-5 सर्किल की तरफ से आ रहे हैं, उन्हें सड़क की विपरित दिशा में सिंगल लेन वाया सेक्टर 17/22 कट का इस्तेमाल कर GH-5 सर्किल पर पहुंचना पड़ेगा।

सेक्टर 17/22 कट GH-5 सर्किल का काम पूरा करने के बाद GH-5 सर्किल से सेक्टर 17/22 कट की तरफ मेट्रो रेल काम शुरू करेगी। इस तरफ शॉपिंग मॉल, अस्पताल, बैंक आदि होने की वजह से मेट्रो रेलवे ने रात के समय काम करने का फैसला लिया है। रात के समय GH-5 सर्किल से सेक्टर 17/22 कट तक सड़क का एक तरफ बंद रखा जाएगा। GH-5 सर्किल से वाहनों को विपरित दिशा के रास्ते में सिंगल लेन से CH-5 सर्किल तक पहुंचना होगा। किसी भी तरह की समस्या न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक मार्शल को नियुक्त किया जाएगा।

इन सभी जगहों पर बड़े-बड़े बोर्ड में सभी ट्रैफिक डायवर्जन के बारे में विस्तृत जानकारियां कई भाषाओं गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी में दी जाएंगी ताकि रात के समय भी ये अच्छी तरह से दिखाई दें।

More News

    Read more about: gandhinagar ahmedabad metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+