Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Ganesh Chaturthi 2024 : अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें मुंबई के ये 8 गणेशोत्सव पंडाल

Ganesh Chaturthi 2024 : अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करें मुंबई के ये 8 गणेशोत्सव पंडाल

घड़ी की सुईयां टिकटिका रही हैं और याद दिला रही हैं कि बस 3-4 दिनों का ही इंतजार और। फिर घर-घर में बाप्पा विराजेंगे। इसके साथ ही पूरी मायानगरी मुंबई डुब जाएगी गणेश चतुर्थी के उत्सव में। साल का वह समय आने वाला है जब मुंबई की हवाओं में धुल नहीं बल्कि मोदक मीठी-मीठी सुगंध तैरती है। बच्चा हो या बुढ़ा हर कोई गणेशोत्सव के उत्साह में खोया रहता है।

भले ही देश के दूसरे हिस्सों में भी गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता हो लेकिन हर कोई मानेगा कि गणेशोत्सव के दौरान मुंबई में उत्साह का स्तर ही अलग होता है। लोग अपने घरों में तो गणपति बाप्पा की मनमोहक मूर्तियां बैठाते और पूजा करते ही हैं, साथ में पूरी मुंबई में होने वाली सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों की पूजा में भी उसी उत्साह के साथ भाग लेते हैं।

mumbai cha ganaraj

अगर इस साल गणेश चतुर्थी पर आपने भी मुंबई के पंडालों में घूमने का मन बना लिया है, तो हम आपको बहुत जरूरी बात बताने वाले हैं।

हम यहां आपको मुंबई के उन 8 पंडालों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें इस साल गणेशोत्सव के दौरान जरूर देखें :

1. लालबाग चा राजा

lalbaug cha raja

दक्षिण मुंबई के लालबाग इलाके में ही 'लालबाग चा राजा' की पूजा होती है। मुंबई में 'लालबाग चा राजा' कोई पूजा पंडाल या मंडल नहीं बल्कि यह मुंबई के गणेशोत्सव की जान है। लोग पूरी रात यहां लाइन में लगकर भगवान गणेश के दर्शन करते हैं, प्रसाद लेते हैं लेकिन कोई शिकायत नहीं होती। हर साल लाखों की संख्या में आम लोगों के साथ ही 'लालबाग चा राजा' के दर्शन करने बड़ी संख्या में VIP, VVIP और फिल्मी सितारे भी पहुंचते हैं।


Read Also :


2. जीएसबी सेवा मंडल

ganesh chatirthi pandal

मुंबई के किंग्स सर्कल पर जीएसबी सेवा मंडल की गणपति पूजा आयोजित होती है। हर साल यहां महा गणपति की स्थापना होती है, जिन्हें 295 किलो से ज्यादा चांदी और 66 किलो से ज्यादा वजन के सोने के आभूषणों से सजाया जाता है। जीएसबी सेवा मंडल के गणपति पूजा पंडाल में आपको कुछ ऐसा अनुभव होगा, जो और कहीं नहीं होता है। यहां का पूरा वातावरण ही भक्तिमय रहता है।

3. खेतवाडी चा गणराज

mumbai top 8 ganeshotsav pandal

मुंबई के ग्रैंट रोड में खेतवाडी के 12वें लेन में होती है 'खेतवाडी चा गणराज' की पूजा। यहां पारंपरिक तरीके से भगवान गणेश की पूजा होती है। इस गणेशोत्सव मंडल की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां सालों-साल भगवान गणेश की एक ही प्रकार की प्रतिमा की पूजा की जाती है। यहां पंडाल को सजाने के अंदाज में भले ही बदलाव हो लेकिन भगवान गणेश के स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया जाता है। 'खेतवाडी चा गणराज' को कई अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।

4. गणेश गली मुंबई चा राजा

best ganeshotsav pandals in mumbai

लालबाग चा राजा से बस कुछ कदमों की दूरी पर ही होती है गणेश गली 'मुंबई चा राजा' की पूजा। यह मुंबई में घूमने लायक एक और शानदार गणेशोत्सव पंडाल है। हर साल यहां अलग-अलग थीम पर पंडाल को सजाया जाता है। यह गणेशोत्सव मंडल आजादी से पहले, वर्ष 1928 में, स्थापित किया गया था। कहा जा सकता है कि गणेश गली 'मुंबई चा राजा' गणेशोत्सव मंडल सिर्फ पुराना ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक भी है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान गणपति के दर्शन करने आते हैं।

5. केशवजी नायक चौल

ganeshotsav 2024

मुंबई के गिरगांव में मौजूद केशवजी नायक चौल की गणगति पूजा की शुरुआत वर्ष 1893 में हुई थी। यहां गणेश चतुर्थी की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक की प्रेरणा से शुरू हुई थी। कहा जाता है कि यह मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र का पहला सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल है। पिछले करीब 132 सालों से यहां गणेश चतुर्थी उत्सव का आयोजन होता आ रहा है।


Read Also :


6. अंधेरी चा राजा

andheri cha raja ganesh utsav mandal

लालबाग चा राजा के बाद अगर सबसे ज्यादा धूमधाम के साथ किसी गणेशोत्सव मंडल का विसर्जन जुलूस निकलता है तो वह है 'अंधेरी चा राजा' का। मुंबई के अंधेरी इलाके में वर्ष 1966 में ब्रिटिश कंपनी के लिए नील का उत्पादन करने वाले मजदूरों/किसानों ने इस गणेशोत्सव की शुरुआत की थी। इस गणेशोत्सव पंडाल में भी बड़ी संख्या में फिल्मी दुनिया से सितारे बाप्पा के दर्शन करने पहुंचते हैं।

7. गिरगांव चा राजा

girgaon cha raja ganeshotsav

कहा जाता है कि मुंबई में 'गिरगांव चा राजा' गणेशोत्सव की शुरुआत भी बाल गंगाधर तिलक ने ही की थी। यहां विशाल आकार वाले मिट्टी से बने भगवान गणेश की प्रतिमा का 10 दिनों तक पूजा किया जाता है। इस गणेशोत्सव पंडाल की खासियत है कि यहां भगवान गणेश को महाराष्ट्र का प्रतिष्ठित फेटा (पगड़ी) बांधा जाता है। जो इसे मराठी परंपरा और संस्कृति से जोड़ता है।

8. चिंचपोकली चा राजा

ganesh chaturthi 2024

मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणेशोत्सव पंडालों में से एक है 'चिंचपोकली चा राजा', जिन्हें चिंतामणी के नाम से भी जाना जाता है। चिंचपोकली में होने वाले इस गणेश चतुर्थी पंडाल में भगवान के दर्शन करने के लिए दूर-दराज के इलाकों से भी श्रद्धालु आते रहते हैं। यहां सिर्फ भगवान गणेश की पूजा ही नहीं होती है बल्कि पंडाल का अनोखा डिजाइन और समय-समय पर किया जाने वाला समाज सेवा का काम की भी लोग खूब सराहना करते हैं।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+