Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गोवा में होली पर Fun और मस्ती का ओवरडोज, होगी धमाल मचाती पार्टियां, जानिए कहां!

गोवा में होली पर Fun और मस्ती का ओवरडोज, होगी धमाल मचाती पार्टियां, जानिए कहां!

मथुरा-वृंदावन में जहां फूलों की, लट्ठमार होली या फिर रंगों की होली के जरिए लोग राधाकृष्ण की भक्ति और अध्यात्म के रंग में रंग जाते हैं। लेकिन जिन लोगों को होली पर Chill करना और ढेर सारी मस्ती पसंद उन्हें गोवा की होली में शामिल होना चाहिए। गोवा में समुद्र के किनारों पर होने वाली होली पार्टी में सिर्फ रंगों से ही धमाल नहीं मचता है बल्कि खाना-पीना, नाचना-गाना और भी बहुत कुछ होता है जो गोवा की होली वाइव्स में मिलता है।

गोवा में कहां-कहां होती है होली पर धमाकेदार पार्टी -

goa ki holi 2024

1. द बिगेस्ट बॉलीवुड होली पार्टी

कब - 25 मार्च, सुबह 11 बजे से
कहां - द सी साइड, विट्ठलदासवड़ा, द व्हाइट गोवा, मोरजिम
एंट्री फीस - 999 रुपए से शुरू (बुक माय शो)
क्या-क्या होगा - गोवा के मोरजिम बीच और द व्हाइट गोवा बीच पर पार्टी, म्यूजिक, डांस और भी बहुत कुछ।

2. लेट्स प्ले होली

कब - 25 मार्च, दोपहर 12 बजे से
कहां - हयात पैलेस गोवा कैंडोलिम
एंट्री फीस - 1300 रुपए से शुरू (बुक माय शो)
क्या-क्या होगा - अनलिमिटेड बेवरेज, अनलिमिटेड स्नैक्स, लाइव चाट काउंटर, DJ सेट, होली स्पेशल बॉलीवुड लिस्ट, अनलिमिटेड ऑर्गैनिक कलर, अनलिमिटेड बियर और ठंडई फ्यूजन (एल्कॉहलिक-नॉन एल्कॉहलिक), फ्लेवर्ड लस्सी।

holi party locations in goa

3. कलरलैंड गोवा होली पार्टी

कब - 25 मार्च, सुबह 10 बजे से
कहां - नजरी रिसॉर्ट, गोवा
एंट्री फीस - 800 रुपए (बुक माय शो)
क्या-क्या होगा - प्रिंस नरुला, फेस्टिवल स्टेज, ऑर्गैनिक कलर्स, अल फ्रेस्को लाउंज, म्यूजिक, डांस।

4. धुरवत

कब - 25 मार्च, सुबह 10 रात 10 बजे तक
कहां - रुसू बीच लाउंज, ऑरा बीच कैफे के बगल में, अंजूना बीच, गोवा
एंट्री फीस - 500 रुपए से शुरू (बुक माय शो)
क्या-क्या होगा - इंटरनेशनल DJ, रेन डांस, फूड स्टॉल, बीच बार और कॉकटेल/मॉकटेल बार, डांसर, फायर शो, अनलिमिटेड ऑर्गैनिक कलर, वीवीआईपी फ्लोर/वीआईपी फ्लोर/मेन फ्लोर।

holi party locations and entry fees in goa

5. ग्रैंड होली 2024

कब - 23 से 25 मार्च
कहां - हॉलीडे इन रिसॉर्ट, कैवेलोसीम, गोवा
एंट्री फीस - 2950 रुपए से शुरू (बुक माय शो)
क्या-क्या होगा - स्टैंड अप कॉमेडियन - गौरव कपूर, DJ, बैंड, मैजिक शो, बेवरेज, कसीनो, पार्टी और भी बहुत कुछ।

6. मोहे रंग दे

कब - 25 मार्च, सुबह 10 बजे से
कहां - ला अल्फांसो मरीना रिसॉर्ट एंड स्पा, विट्ठलदास वाडो, मोरजिम बीच के अपॉजिट
एंट्री फीस - 2000 रुपए से शुरू (बुक माय शो)
क्या-क्या होगा - अनलिमिटेड फूड, होली स्पेशल ड्रिंक, लाइव DJ-ढोल, ऑर्गैनिक कलर, रेन डांस।

7. गोवाज अल्टीमेट होली पार्टी 2024

कब - 25 मार्च, दोपहर 12.30 बजे से
कहां - कैलांगुट
एंट्री फीस - 1300 रुपए (बुक माय शो)
क्या-क्या होगा - रेन डांस, लाइव DJ, अनलिमिटेड फूड और बियर, फन गेम्स और एक्सटीविटी, ऑर्गैनिक कलर।

More News

    Read more about: goa holi party
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+