कैलेंग्यूट बीच सभी आकर्षण स्थलों का केंद्र है। उत्तरी गोवा के दो सबसे प्रसिद्ध बीच, कैंडोलिम और बागा से घिरे होने से और इसके आसपास की जगहों के कारण इस जगह को पर्यटकों का स्वर्ग कहा जाता है।
कैलेंग्यूट बीच पर पार्किंग के लिए बहुत बड़ी व्यवस्था है जहाँ आप साधारण सा किराया देकर पार्किंग की परेशानी से बच सकते हैं और दोपहर का आनंद ले सकते हैं। आप बाईक या अपनी कार से जाइए, पार्किंग क्षेत्र में आपको अनेक दुकानें मिलेंगी जहाँ किफायती दामों पर कपड़ें, सामान, फुटवीयर और गोवा के स्मारक खरीद सकते हैं। कैलेंग्यूट अपने ड्राई फ्रूट की दुकानों के लिए भी प्रसिद्ध है, इसलिए यहाँ आने पर प्रसिद्ध काजू लेना न भूलें जो कि प्लेन, रोस्टेड या सॉल्टेड होते है।
कैलेंग्यूट बीच पानी के खेलों के लिए भी प्रसिद्ध है। बीच पर पहुँचते ही न चाहते हुए भी आपको अनेक एजेंट मिल जाएंगे जो बनाना राइड्स, वॉटर बाईक राइड्स, पैरासेलिंग और बोटिंग के लिए आप पर दबाव डालेंगें। कैलेंग्यूट बीच पर पैरासेलिंग करने से पैसे की पूरी वसूली हो जाती है। एयरबोर्न में बैठकर आप दक्षिण में कैंडोलिम और उत्तर में अंजुना तक देख सकते हैं।
इस बीच पर ’सौज़ा लोबो’ नामक जगह का उल्लेख करना बहुत ज़रूरी है। दुनिसाभर से आने वाले पर्यटक इस जगह की कसमें खाते हैं और यहाँ पाए जाने वाले केकड़े और झींगा मदली से बने व्यंजन लाजवाब होते हैं। अगर आप बीच पर सैर करने का मूड बना चुके हैं तो बागा बीच पर बने विशाल शैक, ब्रिट्टोस में खाना ज़रूर खाए जो कि कैलेंग्यूट बीच से पैदल जाते हुए केवल 20 मिनट की दूरी पर है।
कैलेंग्यूट आने पर अगौड़ा किले के पास स्थित, ताज विवांता संपत्ति नामक गाँव ज़यर देखें। अगर आप यहाँ रह पाए तो इससे बेहतर कुछ नहीं है, क्योंकि इस रिसॉर्ट से कैलेंग्यूट, कैंडोलिम और बागा में स्थित सभी बीचों के सुंदर नज़ारें देखने को मिलते हैं।
कैलेंग्यूट बीच बिल्कुल केंद्र में स्थित है और साथ ही यह बस डिपो के पास है। पणजिम और अन्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों से यहाँ के लिए बस या टैक्सी लेना मुश्किल नहीं है। आप अपनी कार से जाकर भी आसानी से बीच तक पहुँच सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications