Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गोवा कार्निवल 2024 : म्यूजिक, संस्कृति और ढेर सारी मौज-मस्ती, कब से हो रहा है शुरू!

गोवा कार्निवल 2024 : म्यूजिक, संस्कृति और ढेर सारी मौज-मस्ती, कब से हो रहा है शुरू!

गोवा में हर साल फरवरी के महीने में कार्निवल का आयोजन किया जाता है। कार्निवल का पूरा माहौल ही दिल खुश कर देने वाला होता है। सड़कों पर रंगी-बिरंगे पारंपरिक आउटफिट्स में सजे लोग, फूड स्टॉल, नाचना-गाना और ढेर सारी मस्ती। हर साल कार्निवल 4 दिनों तक मनाया जाता है। गोवा कार्निवल 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी गयी है।

goa carnival

अगर फरवरी में आप गोवा जाने वाले हैं तो अपनी ट्रिप को इस तरह से बनाएं कि कम से कम एक दिन गोवा कार्निवल को जरूर एंजॉय कर सकें।

क्यों मनाया जाता है कार्निवल

गोवा में इस साल कार्निवल की तारीखें बताने से पहले आपको संक्षिप्त में समझा देते हैं कि आखिर गोवा में कार्निवल मनाया क्यों जाता है और इसका क्या इतिहास है! दरअसल, कार्निवल शब्द 'कार्नावल' से बना है जो लैटिन शब्द 'कार्नेवेले' से लिया गया है। इसका मतलब होता है 'मांस की विदाई'। कार्निवल मूल रूप से पुर्तगाली उत्सव है। 450 सालों तक जब गोवा पुर्तगाल का उपनिवेश रहा, उस समय यहां की संस्कृति और परंपराओं पर भी पुर्तगालियों का काफी अधिक प्रभाव था।

goa carnival 2024

पुर्तगाली औपनिवेशिक युग में लेंट के आगमन का जश्न मनाने के लिए इसे मनाया जाता था, क्योंकि लेंट उपवास की अवधि है। हालांकि यह मनाया पहले भी जाता था लेकिन 18वीं शताब्दी के मध्य में गोवा में कार्निवल को एक उत्सव का दर्जा मिला। उस समय इसे 'एंट्रूडो' के नाम से जाना जाता था।

वर्ष 1947 में भारत को आजादी मिलने के बावजूद वर्ष 1961 तक गोवा पुर्तगाली उपनिवेश ही बना रहा था। यहीं वह समय है जब कार्निवल का आधुनिकीकरण शुरू हुआ। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए स्थानीय संगीतकार टिमोटो फर्नांडीस ने इसे ब्राजिल के कार्निवल के तरह ही डिजाइन किया।

इस साल कब है गोवा कार्निवल

carnival in goa

हर साल गोवा में कार्निवल का आयोजन 4 दिनों तक होता है। इस साल 10 से 13 फरवरी तक गोवा में कार्निवल आयोजित होगा। लेंट की शुरुआत 14 फरवरी को होगी जो 28 मार्च को खत्म होगा। इसलिए उपवास की अवधि शुरू होने से पहले गोवावासी इस वार्षिक जश्न को मनाएंगे। गोवा कार्निवल का आयोजन 4 जगहों पर किया जाता है।

पण्जी, मरगांव, वास्को-द-गामा और मापुसा की सड़कें इस समय रंग-बिरंगे परिधानों से लोगों से पटी रहती हैं। गोवा कार्निवल का मुख्य आकर्षण निश्चित रूप से सड़कों पर होने वाली परेड ही होती है जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मास्क लगाकर नाचते-गाते चलते हैं। इसके साथ में होते हैं 'King Momo'।

कौन हैं 'King Momo'

'King Momo' गोवा के कार्निवल का मुख्य आकर्षण होते हैं। यह एक काल्पनिक चरित्र है जिसे खुशियों और जश्न का प्रतिक के रूप में कार्निवल का हिस्सा बनाया जाता है। किंग मोमो कार्निवल को झंडा दिखाकर न सिर्फ रवाना करते हैं बल्कि वह परेड का नेतृत्व भी करते हैं। किंग मोमो के किरदार को निभाने के लिए किसी स्थानीय व्यक्ति को चुना जाता है जिसे पूरी तरह से एक राजा के गेटअप में तैयार कर कार्निवल का हिस्सा बनाया जाता है।

king momo

यह किरदार निभाने की जिम्मेदारी आमतौर पर किसी खुशमिज़ाज व्यक्ति को सौंपी जाती है। परेड का नेतृत्व करने के अलावा किंग मोमो के पास कार्निवल के दौरान फरमान जारी करने का अधिकार भी होता है। अपने फरमान में किंग मोमो लोगों को खाने-पीने और ढेर सारी मौज-मस्ती करने का आदेश देते हैं जिसे कार्निवल में जोर से पढ़कर सबको सुनाया जाता है।

कौन-कौन से इवेंट्स होते हैं

carnival goa 2024

गोवा कार्निवल के दौरान कई तरह से इवेंट्स भी आयोजित होते हैं। जैसे कार्निवल फ्लोट परेड, फूड एंड कल्चरल फेस्टिवल, स्ट्रीट पार्टी, बीच पार्टी आदि में सिर्फ स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि इस दौरान गोवा में मौजूद पर्यटक और विदेशी नागरिक भी शामिल होते हैं और जमकर मस्ती करते हैं। गोवा कार्निवल की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें शामिल होने के लिए किसी तरह की फीस नहीं वसूली जाती है।

इस कार्निवल का आयोजन राज्य के पर्यटन विभाग की तरफ से किया जाता है। हां, कार्निवल के दौरान होने वाले रेड एंड ब्लैक डांस में अगर आप अपने पार्टनर के साथ शामिल होना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ शुल्क देना पड़ सकता है। लेकिन यह शुल्क भी बहुत कम होता है जिसे आप आसानी से चुका सकते हैं।

More News

Read more about: goa festival
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+