Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्रिसमस पर Must Try हैं गोवा के ये रेस्तरां : लज़ीज खाना और साथ में लाइव म्यूजिक-शानदार व्यू

क्रिसमस पर Must Try हैं गोवा के ये रेस्तरां : लज़ीज खाना और साथ में लाइव म्यूजिक-शानदार व्यू

क्रिसमस पर पहली बार गोवा जाने वाले हैं? गोवा में होने वाली क्रिसमस पार्टी का पता लगा लिया है लेकिन क्रिसमस की दोपहर का लंच और रात का डिनर कहां करना है, इस बारे में अभी तक कुछ तय नहीं कर पाए हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको क्रिसमस के दिन गोवा के कुछ मस्ट ट्राई रेस्तरां का नाम बता रहे हैं।

goan food

खास बात यह है कि इन रेस्तरां में आपको लाइव म्यूजिक और शानदार व्यू के साथ लज़ीज खाना एंजॉय करने का मौका मिलेगा।

1. इवा कैफे, अंजुना

goan food prawn

नॉर्थ गोवा का सबसे अधिक लोकप्रिय कैफे है इवा कैफे। इस कैफे की सबसे बड़ी खासियत यहां का शानदार व्यू है। अंजुना बीच के ठीक सामने मौजूद इस कैफे में दोपहर या शाम के वक्त खाना या फिर ब्रंच खाना एक अलग तरह का ही अनुभव करवाता है। हालांकि यहां का मेनू काफी सीमित है लेकिन क्रिसमस की दोपहर को समुद्र की लहरे गिनते हुए खाने का एक्सपीरियंस करना निश्चित रूप से आपको पसंद आएगा।

समय : सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक
खर्च : लगभग ₹800 दो लोगों के लिए

2. द फिशरमैन्स राफ

food goa restaurants

साउथ गोवा का एक रेस्तरां, जहां आपको लंच के लिए परफेक्ट लोकेशन और मेनू दोनों मिलेगा। इस रेस्तरां में आपको गोवन या कोंकण स्टाइल में पकी हुई मछलियों की काफी स्वादिष्ट डिश मिल जाएगी। यहां खास तौर पर आपको प्रॉन बलचाओ, तंदुरी मलाई मशरुम और थाई रेड करी ट्राई करना चाहिए। अगर खाने के बाद आपको मीठे की क्रेविंग आती है तो क्रीम कैरामेल और तिरामिशु ट्राई कर सकते हैं।

समय : दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक
खर्च : लगभग ₹1,100 दो लोगों के लिए

3. गार्डन ऑफ ड्रिम्स

surmai fry goan food

किसी सुन्दर से गार्डन में बैठकर लज़ीज व्यंजनों का स्वाद चखना चाहते हैं! अरम्बोल बीच से ठीक सटे गार्डन ऑफ ड्रिम्स में पहुंच जाइए। इस रेस्तरां में प्रवेश करते समय आपको एक बड़ा सा लकड़ी का बना गेट दिखता है। ऐसा लगता है मानो लकड़ी के इस गेट के इस पार एक दुनिया है और कदम बढ़ाकर दूसरी तरफ जाते ही आप किसी और ही खुशनुमा सी दुनिया में पहुंच जाते हैं। इस रेस्तरां में आपको वीगन भोजन के विकल्प भी आसानी से मिल जाएंगे।

समय : सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक
खर्च : लगभग ₹1,000 दो लोगों के लिए

4. द बोहो बॉक्स

authentic goan food

अंजुना में ही मौजूद द बोहो बॉक्स एक और रेस्तरां है, जहां क्रिसमस के लिए खास इंतजाम किया जाता है। क्रिसमस ब्रंच के लिए इस कैफे में कई विकल्प मिल जाएंगे, जिसमें 3-कोर्स कॉन्टिनेंटल खाना भी शामिल होता है। अगर आपके साथ बच्चे होते हैं, तो निश्चित रूप से यह कैफे बच्चों को खूब पसंद आएगा। दरअसल, सांता क्लाज की वेशभुषा में कैफे के कर्मचारी बच्चों को काफी दिलचस्प सरप्राइज देते हैं। कैफे में आपको कॉन्टिनेंटल, फास्ट फूड, पास्ता, पिज्जा और सैंडविच के विकल्प मिलेंगे।

समय : सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक
खर्च : लगभग ₹800-1,000 दो लोगों के लिए

5. मम्स किचेन

goa panjim mums kitchen

गोवा आए और गोवन क्वीजीन को नहीं चखा...। यह किसी भी ट्रिप के अधुरा रहने के बराबर माना जाता है। इसलिए अगर आप भी अपनी गोवा की ट्रिप को कम्प्लीट बनाना चाहते हैं तो पणजी का मम्स किचेन जरूर जाएं। यहां किसी भी गोवन परिवार में बनने वाले आम व्यंजनों को ही बड़े ही लज़ीज अंदाज में बनाया और परोसा जाता है। इस रेस्तरां के मस्ट ट्राई की लिस्ट में मशरुम ज़कुटी, प्रॉन करी, कैरमेल कस्टर्ड, कोरिज़ो चिल्ली का स्वाद लेना मत भुलिए।

समय : शाम से लेकर रात तक

More News

    Read more about: uttar pradesh ram mandir ayodhya
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+