Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून के खत्म होने से पहले गोवा के इन ऑफबीट वाटरफॉल्स का जरूर उठाएं लुत्फ

मानसून के खत्म होने से पहले गोवा के इन ऑफबीट वाटरफॉल्स का जरूर उठाएं लुत्फ

जिन लोगों को मानसून पसंद होता है, उनके लिए इस साल बस कुछ दिनों का ही समय रह गया है। क्योंकि हमारे देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून अब कमजोर पड़ रहा है। तो फिर मानसून के खत्म होने से पहले क्यों न गोवा के एक ट्रिप का प्लान लिया जाए, क्योंकि आपने यह जरूर सुना होगा कि मानसून के समय गोवा किसी जन्नत से कम नहीं होता है।

गोवा के वाटरफॉल का नाम लेते ही सबसे पहला नाम दूधसागर का आता है लेकिन गोवा में कई ऐसे वाटरफॉल भी होते हैं जो खासतौर पर मानसून के समय ही एक्टिव होते हैं।

goa waterfall

हम यहां 5 ऐसे ही वाटरफॉल्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें मानसून खत्म होने से पहले एक बार जरूर देख आएं :

1. कुकसेम वाटरफॉल

यह वाटरफॉल गोवा में कानाकोना तालुका में मौजूद है, जो नेशनल हाईवे 17 के पास स्थित कोटिगाव वाइल्डलाइफ सेंचुअरी से महज 20 किमी की दूरी पर मौजूद है। यह वाइल्डलाइफ सेंचुअरी के मुख्य प्रवेश द्वार हाथीपाल से लगभग 12 किमी की दूरी पर मौजूद है। अगर पर्यटक चाहे तो यहां स्थित इको कॉटेज में भी ठहर सकते हैं। इस वाटरफॉल के पास ही अंवली वाटरफॉल भी मौजूद है, जहां से घने जंगलों का दृश्य बेहद सुन्दर दिखाई देता है।

2. हिवरेम वाटरफॉल

हिवरेम में मौजूद इस वाटरफॉल तक पहुंचने के लिए ट्रैकिंग करनी पड़ती है। यह ट्रैकिंग लगभग 45 मिनट का होता है, जो घने जंगलों से होकर गुजरता है। इस वजह से इस वाटरफॉल तक पहुंचने का रास्ता बेहद रोमांचक लगता है। एक ओर सह्याद्री पहाड़ियों का शानदार नजारा और दूसरी ओर घने जंगलों का रोमांचक वातावरण इस स्थान को प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग बना देता है।

waterfall

3. नेत्रावली वाटरफॉल

मडगांव से लगभग 50 किमी की दूरी पर मौजूद नेत्रावली वाइल्डलाइफ सेंचुअरी में स्थित इस वाटरफॉल तक पहुंचने का रास्ता भी ट्रैकिंग से होकर गुजरता है। यहां तक पहुंचने के लिए घने जंगलों के बीच 20-30 मिनट की ट्रैकिंग करनी पड़ती है।

झरने का पानी नीचे बने तालाब में गिरता है, जो काफी सुन्दर दृश्य बनाता है। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, जंगलों में घूमना पसंद है या फिर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए किसी अच्छी प्राकृतिक जगह की तलाश कर रहे हैं तो नेत्रावली वाटरफॉल बिल्कुल सही जगह होगी।

waterfall goa offbeat

4. केसरवल वाटरफॉल

गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 22 किमी की दूरी पर मौजूद है केसरवल वाटरफॉल। यह वरना पठार और जौरी नदी के पास मौजूद है। वाटरफॉल तक पहुंचने के लिए छोटी सी ट्रैकिंग करनी पड़ती है। यह पूरा क्षेत्र वर्षावन जैसा आभास करवाता है। यहां सुपारी के पेड़ बड़ी संख्या में मिलते हैं। कहा जाता है कि इस झरने का पानी औषधीय गुणों वाला है, जिससे त्वचा और आंखों से संबंधित परेशानियां दूर हो जाती हैं।

waterfall goa offbeat

5. बमनबुदो वाटरफॉल

गोवा में अम्बे घाट के पास मौजूद कानाकोना में मौजूद है बमनबुदो वाटरफॉल। यहां पहुंचने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती है। इस वजह से इस जगह को परिवार के साथ पिकनिक मनाने की सबसे पसंदीदा जगह मानी जाती है।

कहा जाता है कि मानसून की बारिश के बाद इस झरने में पानी का बहाव काफी बढ़ जाता है, जो ऊंचाई से नीचे चट्टानों पर लगातार गिरती रहती है। इससे नीचे तालाब में दुधिया झाग उत्पन्न होता है जो देखने में बहुत सुन्दर दिखता है।

More News

    Read more about: monsoon travel goa travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+