Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गोवा में किराए पर गाड़ियां लेना नहीं होगा आसान, करना पड़ेगा पुलिस से वादा

गोवा में किराए पर गाड़ियां लेना नहीं होगा आसान, करना पड़ेगा पुलिस से वादा

गोवा भारत का सबसे लोकप्रिय और फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। जो युवा घूमना-फिरना पसंद करते हैं, उन सभी की बकेट लिस्ट में गोवा जरूर शामिल होता है। गोवा जाने वाले ज्यादातर युवा वहां रेंट पर स्कूटी, बाइक लेकर घूमने निकल पड़ने की सलाह भी देते हैं। लेकिन अब गोवा में किराए पर स्कूटी-बाइक लेना आसान नहीं होने वाला है।

गोवा में सड़क सुरक्षा नियमों में बदलाव किया गया है जिसके तहत पर्यटकों को अब किराए पर स्कूटी या बाइक लेने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

goa bike rent

गाड़ी किराए पर लेने से पहले करना पड़ेगा वादा

सुनने में यह जरूर थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन यह सच है। अगर आप गोवा में किराए पर स्कूटी, बाइक या कार भी लेना चाहते हैं तो आपको पुलिस से पहले वादा करना होगा। प्रेमी-प्रेमिकाओं की तरह यह साथ में जीने-मरने वाला या शादी की रस्मों में किया जाने वाला वादा नहीं है। बल्कि बाकायदा एक फॉर्म पर साइन करके आपको यह वादा पुलिस से करना होगा। अरे, भई जब बात आपकी सुरक्षा का है, तो पुलिस भी इन कसमों-वादों से पीछे कैसे हट सकती है।

क्या करना होगा वादा

गोवा में किराए पर गाड़ी, बाइक या स्कूटी लेने के लिए पुलिस की तरफ से एक फॉर्म मुहैया करवाया जाएगा, जिस पर साइन करके आपको निम्न वादा करना होगा -

  • मैं बिना हेलमेट पहने बाइक नहीं चलाऊंगा/चलाऊंगी।
  • बाइक की सवारी तीन लोग नहीं करेंगे।
  • बाइक चलाते समय मैं मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करुंगा/करुंगी।
  • एल्कोहल का सेवन करने के बाद मैं बाइक नहीं चलाऊंगा/चलाऊंगी।
  • बाइक के साथ मैं किसी तरह का स्टंट नहीं करुंगा/करुंगी।
goa bike image

क्यों लिया गया ऐसा फैसला

गाड़ी या बाइक किराए पर लेने वाले पर्यटकों से ऐसा वादा लेने का फैसला अचानक नहीं लिया गया है। गोवा सरकार के इन फैसलों के बारे में बताते हुए गोवा के पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) राहुल गुप्ता ने मीडिया को बताया कि राज्य में जब सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया तो नतीजे चौंकाने वाले रहे। उन्होंने बताया कि गोवा में जितनी भी सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, उनमें रेंट पर ली गयी बाइक या कार की संख्या सबसे अधिक रही है।

इसका मुख्य कारण है कि गोवा में जो भी किराए पर बाइक, स्कूटी या गाड़ी लेता है, उनमें अधिकांश पर्यटक ही होते हैं। ऐसे में गोवा की सड़कों, मोड़ों और वहां के परिवेश से परिचित नहीं होने की वजह से पर्यटकों का हादसों का शिकार बनने की संभावना भी काफी बढ़ जाता है।

राहुल गुप्ता का कहना है कि पर्यटकों को वाहन किराए पर लेने के लिए अब एक कागज पर साइन करना होगा। इससे उनपर एक मानसिक दबाव बनेगा और वो सड़क सुरक्षा के नियमों का अच्छी तरह से पालन करेंगे। कागज पर साइन करवाने से पहले पर्यटकों को इस साइन का कारण और उद्देश्य स्पष्ट रूप से समझा दिया जाएगा।

बता दें, गोवा पुलिस के ट्रैफिक सेल के मुताबिक साल 2023 में गोवा में 2,832 सड़क दुर्घटनाएं हुई थी, जिनमें 276 लोगों की मौत हो गयी थी। 2022 में 3,011 सड़क हादसों में 271 लोग मारे गये थे। वहीं साल 2021 में 2849 सड़क हादसों में 226 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

नहीं माना नियम तो मिलेगी सजा

गोवा में बाइक या गाड़ी रेंट पर लेने वाले पर्यटकों से जिस कागज पर हस्ताक्षर करवाया जाएगा, उसमें उनसे 10 वादे लिये जाएंगे। अगर इनमें से किसी भी वादे का उल्लंघन होता है या पर्यटक सड़क सुरक्षा कानून का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो वह दंड का भागीदार माना जाएगा। इस कागज के साथ पर्यटकों से कुछ दस्तावेज व जानकारियां भी ली जाएंगी, जैसे वाहन किराए पर लेने वाले व्यक्ति का नाम, व्यक्तिगत विवरण, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार नंबर आदि।

बताया जाता है कि इस शपथ पत्र की दो प्रति होगी, जिसमें एक गाड़ी किराए पर लेने वाले व्यक्ति और दूसरी एजेंसी के पास रखी जाएगी। राहुल गुप्ता ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस अधिकारी हर सप्ताह रिपोर्ट लेंगे, जिससे यह स्पष्ट होगा कि एजेंसियां शपथ पत्र जारी कर रहे है। साथ में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी इस बात की निगरानी भी करेंगे कि इन सभी नियमों का पालन हो रहा हो।

More News

    Read more about: goa travel india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+