Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गोवा की जेल में कैदियों का सेल बना म्यूजियम, इतिहास से होगी छोटी सी मुलाकात!

गोवा की जेल में कैदियों का सेल बना म्यूजियम, इतिहास से होगी छोटी सी मुलाकात!

गोवा घूमने जाना है लेकिन पार्टी से दूरी बनाकर रहते हैं। कोई बात नहीं...Non Party People के लिए भी गोवा की झोली में कई खजाने पड़े हुए हैं। हाल ही में गोवा की जेल में खुलने वाला नया इंटरेक्टिव म्यूजियम ऐसी ही एक जगह है जिसे खास तौर पर वैसे लोग काफी पसंद करेंगे जिन्हें इतिहास से लगाव है। गोवा के अगुवाड़ा सेंट्रल जेल में खुले इस नये म्यूजियम का नाम 'गोवा : The Land, The Struggle, The People' रखा गया है।

goa minister

इस म्यूजियम की सबसे बड़ी खासियत है कि यह सिर्फ जेल परिसर में ही नहीं बल्कि इस म्यूजियम को कैदियों को रखे जाने वाले 3 सेल में बनाया गया है। यानी अब कैदियों के सेल गोवा के इतिहास को बयां करेंगे।

गोवा को भारत का पार्टी कैपिटल कहा जाता है। यह ऐसी जगह है जहां साल भर किसी भी मौसम में पर्यटकों का आना-जाना लगा ही रहता है। इसके साथ ही गोवा के बार-रेस्तरां भी काफी अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। लेकिन इन सबसे अलग अगर प्राकृतिक नजारों, गोवा के जंगलों, पार्टी-एंटरटेंमेंट या फिर शानदार समुद्रतट के बजाए ऐतिहासिक कहानियां और इमारतें आपको अधिक आकर्षित करते हैं तो गोवा के अगुवाड़ा सेंट्रल जेल में खुला इंटरेक्टिव म्यूजियम आपके लिए ही है।

कैदियों का सेल बना म्यूजियम

museum jail

गोवा के अगुवाड़ा जेल परिसर में इस म्यूजियम को गोवा टूरिज्म विभाग की तरफ से खोला गया है। जेल में कैदियों के 3 सेल को म्यूजियम में परिवर्तित कर दिया है। कैदियों के तीनों सेल (कमरे) को अलग-अलग नाम दिया गया है जो अपनी अलग कहानी बयां करते हैं। इस म्यूजियम का पहला कमरे का नाम 'गोवा : The Land' रखा गया है। इस कमरे में गोवा की पृष्ठभूमि, पर्यावरण आदि के बारे में Geographycal जानकारी मुहैया करवायी गयी है।

इसके अलावा इस कमरे में मौजूद इंटरेक्टिव 3D मानचित्रों की मदद से पर्यटक गोवा के बारे में समझने के साथ ही खुद को कनेक्ट भी कर सकेंगे। यहां रखा हुआ द डिस्कवर गोवा कंसोल लोगों को इस राज्य के बारे में वैसी तथ्य भी देता है, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। इसके साथ ही स्टोरी वेंडिंग मशीन राज्य से जुड़ी पुरानी कहानियों को बताता है।

दूसरे कमरे का नाम 'गोवा : The Struggle' रखा गया है। इस कमरे में आजादी के लिए गोवा के संघर्षों के बारे में बताया गया है। इस कमरे में मौजूद एक Gamified टाइम मशीन है, जो अपनी आजादी के लिए इस राज्य के संघर्षों के बार में लोगों को बड़े ही मजेदार अंदाज में बताता है। इस कमरे की एक दीवार को पूरी तरह स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित किया गया है।

तीसरा कमरे का नाम 'गोवा : The People' है। यह कमरा राज्य के लोगों और उनके बारे में, उनके हर एक पहलु, जीवन विज्ञान आदि के बारे में विस्तार से अध्ययन करने का मौका देता है। यहां एक कियॉस्क है, वंस अपॉन अ टाइम। यहां दर्शक गोवा की प्रागैतिहासिक खोजों के बारे में जान सकेंगे। एक दूसरा कियॉस्क गोवा 2035 है, जो होलोग्राफिक तरीके से लोगों को गोवा की सांस्कृतिक झलक भी दिखाता है।

कितनी है एंट्री फीस

गोवा के इस अनोखे लेकिन जानकारी के भंडार म्यूजियम का उद्घाटन 24 अक्टूबर को गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खोंते ने किया। उन्होंने सोशल मीडिया साइट X (पूर्व का ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि इस म्यूजियम का उद्घाटन कैलंगुट के विधायक माइकल लोबो और IAS सुनील अंचीपका, निदेशक टूरिज्म की उपस्थिति में किया गया। यह म्यूजियम गोवा के कैंडोलिम इलाके में अगुवाड़ा फोर्ट के अंदर मौजूद है। फोर्ट की एंट्री फ्री है। म्यूजियम सुबह 10.30 बजे से शाम को 5 बजे तक खुला रहता है।

More News

    Read more about: goa travel india history
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+