Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गोवा के 8 सबसे लोकप्रिय बीच, जहां न्यू ईयर की पार्टी में मचता है फुल धमाल

गोवा के 8 सबसे लोकप्रिय बीच, जहां न्यू ईयर की पार्टी में मचता है फुल धमाल

नये साल काउंटडाउन शुरू हो चुका है। साल 2023 को खत्म और 2024 को शुरू होने में बस कुछ दिनों का ही समय रह गया है। अगर नये साल का जश्न आप गोवा में मनाना चाहते हैं तो हमारे पास आपके लिए काफी खास जानकारी है। गोवा में न्यू ईयर पर हर क्लब और पब में पार्टी रखी जाती है। लेकिन समुद्र की लहरों के बीच Beach पर नये साल के स्वागत का जश्न मनाया जाए, तो कैसा रहे!

goa beach party

हम आपको गोवा के कुछ फेमस बीच (Beach) के बारे में बता रहे हैं, जहां न्यू ईयर पर आप बीच-पार्टी कर सकते हैं।

1. मोरजिम बीच

मोरजिम बीच का शांत वातावरण आपको निश्चित रूप से पसंद आएगा। मोरजिम बीच नॉर्थ गोवा में मौजूद है। दिसंबर-जनवरी के समय में इस बीच पर कई प्रजातियों के पक्षी और कछुए भी दिखाई देते हैं। यह बीच दोस्तों के साथ नये साल की पार्टी करने के लिए परफेक्ट हो सकता है।

beach party

2. अरम्बोल बीच

शाम को ढलता हुआ सूरज, सामने विशाल समुद्र और तरह-तरह के सी फूड के साथ म्यूजिक की धुन पर थिरकना। इस बीच पर न्यू ईयर पार्टी बड़ी अच्छी होगी...है ना। सर्दियों के मौसम में ही लोग यहां आना ज्यादा पसंद करते हैं। अरम्बोल बीच गोवा के बेस्ट Beaches में से एक माना जाता है। यह उत्तर गोवा में है। किसी भी सनी डे पर आप इस बीच पर वॉलीबॉल खेल सकते हैं।

party

3. पलोलेम बीच

दक्षिण गोवा का पलोलेम बीच पर आप बेझिझक स्विमिंग कर सकते हैं। यह ऐसा बीच है जहां अंजाने लोग भी दोस्त बन जाते हैं। इसलिए अगर आप अकेले न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने गोवा गये हैं तो पालोलेम बीच पर चले आइए। यहां आपकी पार्टी में कौन आएगा या आप किसकी पार्टी में शामिल होंगे, यह सोचने की जरूरत नहीं होगी। यहां हर कोई दोस्त बन जाता है।

party at beach

4. अंजुना बीच

उत्तर गोवा का सबसे लोकप्रिय बीच है अंजुना। यह करीब 2 किमी लंबा है। अगर दोस्तों का बड़ा ग्रुप गोवा गया है तो उनके लिए अंजुना बीच बेस्ट होगा। यहां बीच पर ही कई पॉपुलर क्लब मिल जाएंगे। अगर आप सभी Water Sports के शौकिन हैं, तो अंजुना बीच पर आपको कई विकल्प भी मिल जाएंगे। यहां खाने-पीने की चीजें भी काफी सस्ती मिलती हैं।

goa party

5. बागा बीच

उत्तर गोवा का एक प्रमुख बीच है बागा बीच। फोर्ट अगुआड़ा से शुरू हुआ समुद्र तट कैलंगुट, फिर बागा बीच और आखिर में अंजुना बीच में मिल जाता है। इस क्षेत्र को मछली पकड़ने के लिए अच्छा माना जाता है। हर शनिवार की रात को इस बीच पर पिस्सू बाजार लगता है जिसमें हर तरह की चीजें बेचने वाले छोट-छोटे स्टॉल लगते हैं। यहां आपको काफी सस्ती कीमतों पर सामान भी मिल जाएंगे। बीच पर पार्टी के लिए शैक ले सकते हैं।

party goa

6. कैलंगुट बीच

उत्तर गोवा का कैलंगुट बीच गोवा का सबसे लंबा बीच है। इसे 'Queen of Beaches' भी कहा जाता है। गोवा का कैलंगुट बीच दुनिया के Top 10 बीच में भी शामिल है। जरा सोचिए... ऐसे शानदार बीच पर New Year की पार्टी मनाना कितना अच्छा अनुभव होगा। इस बीच पर आप स्वीमिंग, जेट स्कीइंग, सर्फिंग और दूसरे कई तरह से वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।

goa party

7. कैंडोलिम बीच

उत्तर गोवा में राजधानी पणजी से 15 किमी की दूरी पर मौजूद है कैंडोलिम बीच। कहा जाता है कि इस बीच पर समय के साथ-साथ समुद्र के पानी का रंग भी बदलता रहता है। अगर आपको गोवा में फोटोग्राफी करवाने की इच्छा है तो इस बीच पर जरूर जाएं। शानदार लोकेशन की वजह से यहां आपको फोटोग्राफर्स के काफी विकल्प भी मिल जाएंगे।

8. मीरामार बीच

गोवा में यूं तो लोगों की काफी भीड़ रहती ही है। अगर आपको इसी भीड़ का हिस्सा बनना है तो आप मीरामार जरूर जाएं। इस बीच पर काफी ज्यादा भीड़ होती है। सुनहरी रेत पर स्थानीय से लेकर पर्यटक तक सभी साथ में मिलकर इस बीच पर नये साल पर पार्टी करते हैं। यह बीच बड़ी संख्या में सैलानियों को आकर्षित भी करता है।

More News

    Read more about: goa new year party
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+