Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गोवा की वो जगहें जहां अपने इंस्टाग्राम के लिए खिंचवा सकेंगी Best Background में फोटो

गोवा की वो जगहें जहां अपने इंस्टाग्राम के लिए खिंचवा सकेंगी Best Background में फोटो

गोवा हो या महाबलेश्वर, घूमने जाना हो और फोटो न खिंचवाएं ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन अच्छे फोटो के लिए अच्छे बैकग्राउंड का अच्छा होना बहुत जरूरी होता है और हर जगह पर ऐसा बैकग्राउंड मिल पाता है कि फोटो अच्छी आ सकें। अगर अच्छे बैकग्राउंड में फोटो न खिंचवाई जाए तो फोटो का फोकस ही बदल जाता है और लोगों का ध्यान आपसे हटकर आपके आसपास के लोगों या चीजों पर चला जाता है।

ऐसी फोटोज को भला कैसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया जा सकता है? गोवा में सिर्फ समुद्र को बैकग्राउंड में रखकर खिंचवायी गयी फोटो से इंस्टाग्राम भरी पड़ी है। अगर आप 'थोड़ा हटकर' बैकग्राउंड की तलाश कर रही हैं, जिसे देखकर आपके कमेंट बॉक्स में हर कोई यह पूछने लगे कि यह लोकेशन कौन सा है, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

coconut grove goa

हम आपको गोवा में इंस्टाग्राम के लिए फोटो खिंचवाने की ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको अपने फोटो को ज्यादा Edit करने की जरूरत भी नहीं होगी।

1. कोकोनट ट्री रोड, पर्रा (Parra)

नॉर्थ गोवा का कोकोनट ट्री रोड एक मस्ट वीजिट जगह है। यह एक शानदार जगह है, जिसे देखते ही आपको फोटो खिंचने और खिंचवाने का मन होगा। पतली सड़क के दोनों किनारों पर एक सीध में करीने से लगे नारियल के पेड़ आपको यहां थोड़ी देर रुककर इस जगह की सुन्दरता को एंजॉय करने पर मजबूर कर देंगे। इस जगह पर फिल्म 'डियर जिन्दगी' की शूटिंग भी हो चुकी है।

कैसे पहुंचे - पर्रा रोड इसी नाम के गांव में मौजूद है। यह गांव नॉर्थ गोवा के बारदेज़ उप-जिले में मापुसा शहर के बाहरी इलाके में स्थित है। आप मापुसा शहर से किराए पर गाड़ी या बाइक लेकर यहां आ सकते हैं।

goa beach

2. केरी कैनल फूट-ब्रिज

यह गोवा का एक ऑफबीट जगह है, जहां आम गोवन गांवों की तरह ही लोग रहते हैं। लेकिन यह गांव कैनल फूट-ब्रिज की वजह से लोकप्रिय है। यह आसपास के इलाकों में वीडियो शूट करने की एक परफेक्ट जगह है। अगर आप इंस्टाग्राम पर रिल्स बनाती हैं या इंस्टाग्राम के लिए फोटो खिंचवाना चाहती हैं, तो यहां जरूर आएं। चारों तरफ नारियल के पेड़ों का जंगल, गांव और सूर्यास्त का समय। यकीन मानिए लोग आपसे इस लोकेशन का पता जरूर पूछेंगे।

कैसे पहुंचे - मापूसा बस स्टैंड से लगभग 35 किमी की दूरी पर यह ब्रिज मौजूद है। यह लोकेशन आपको गूगल मैप पर आसानी से दिख जाएगा।

sunset goa

3. स्वीट वाटर लेक, अरम्बोल

अरम्बोल बीच नॉर्थ गोवा का एक लोकप्रिय समुद्रतट है जहां हजारों पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन यहां फोटो खिंचवाने की आदर्श जगह ढूंढने के चक्कर में समय ज्यादा बर्बाद न करते हुए बीच से थोड़ा आगे बढ़कर स्वीट वाटर लेक पर पहुंच जाएं। यहां से आपको अरम्बोल बीच और समुद्र में डूबते सूर्य का नजारा भी एंजॉय कर सकेंगे। इस लेक के एक तरफ छोटी-छोटी पहाड़ियां भी हैं। लोग अक्सर यहां मड बाथ लेने आते हैं।

कैसे पहुंचे - स्वीट वाटर लेक अरम्बोल बीच से मात्र 2 किमी की दूरी पर मौजूद है। यहां तक पैदल पहुंचने में 20-30 मिनट का समय लग सकता है। अरम्बोल बीच से थोड़ा आगे बढ़कर पतली सड़क, हरियाली और पेड़ों के घने झुरमुट के बीच से गुजकर आप इस लेक तक पहुंच सकते हैं।

road goa village offbeat

4. रेवोरा गांव (Revora)

नॉर्थ गोवा के बार्डेज तालुका का एक छोटा सा गांव है, रेवोरा। स्थानीय लोग इसे ज़ुवेम भी कहते हैं, जिसका कोंकणी में मतलब द्वीप होता है। यह द्वीप 1.5 किमी लंबा जरूर है, लेकिन इसकी चौड़ाई बमुश्किल आधा किमी ही होगी। चपोरा नदी के किनारे पर मौजूद यह द्वीप मुख्य तौर पर सूर्यास्त को देखने के लिए आदर्श माना जाता है। पेड़ों के झुरमुट को बैकग्राउंड में रखकर अगर आप सूर्यास्त की सुनहरी धूप में पोज करना चाहती हैं या फोटो खिंचना अथवा खिंचवाना चाहती हैं, तो यह आदर्श जगह हो सकती है। इस गांव में फोटो खिंचवान के 3 प्रमुख स्पॉट हैं - धाशी लेक, रान्याचे ज़ूवेम ब्रिज और ज़ूवेम आईलैंड।

कैसे पहुंचे - मापूसा बस स्टैंड से धाशी लेक की दूरी करीब 10 किमी की दूरी पर मौजूद है। रान्याचे ज़ूवेम ब्रिज चपोरा नदी पर बना हुआ है, जो लेक से लगभग 2 किमी की दूरी पर मौजूद है। यहां घूमने जाने का सबसे अच्छा समय शाम के वक्त को माना जाता है।

goa beach

5. पणजी

पणजी शहर का फॉनटेनहास में आपको विभिन्न रंगों लाल, पीले, हरे और नीले के घर मिलेंगे, जिनकी बालकनियां भी उतनी ही चटकिले रंगों वाली है। पुर्तगाली भाषा में फॉनटेनहास का मतलब है छोटा फव्वारा होता है। वर्ष 1984 में यूनेस्को ने फॉनटेनहास को हेरिटेज ज़ोन के रूप में मान्यता दी थी। फॉनटेनहास को पैदल घूमकर ही अच्छी तरह से देखा जा सकता है। इन रंगीन घरों के सामने खिंचवायी अपनी फोटो को देखकर लोगों को यकीन नहीं होगा, कि यह गोवा ही है।

कैसे पहुंचे - राजधानी पणजी के कदम्बा बस स्टैंड से 2.5 किमी की दूरी पर फॉनटेनहास मौजूद है। वास्को-द-गामा रेलवे स्टेशन से 28 किमी और मापूसा से 17 किमी की दूरी पर मौजूद है फॉनटेनहास।

More News

    Read more about: goa tour goa travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+