Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पहली बार जाने वाले हैं गोवा! इन बातों का ख्याल न रखने पर बाद में कहीं पछताना ना पड़ जाए!

पहली बार जाने वाले हैं गोवा! इन बातों का ख्याल न रखने पर बाद में कहीं पछताना ना पड़ जाए!

अपनी पहली गोवा ट्रिप को लेकर मिथिलेश बहुत उत्साहित है। गोवा के बारे में उसने ना जाने कितनी बातें सुन रखी हैं। मिथिलेश के लिए गोवा का मतलब फुल ऑफ एंजॉयमेंट। लेकिन धीरे-धीरे मिथिलेश का उत्साह धीरे-धीरे घबराहट में बदल रही है। दरअसल, वह अपनी पहली गोवा ट्रिप के बारे में ना जाने कितने लोगों से बातें कर चुका है लेकिन जितने ज्यादा लोगों से वह बात कर रहा है उतनी ज्यादा ही उसकी उलझन बढ़ती जा रही है।

goa beach

पहला व्यक्ति उसे ट्रिप को लेकर एक सलाह देता है तो दूसरा पहले व्यक्ति की सलाह को काटकर कुछ और कह रहा है। इतनी देर में तीसरा व्यक्ति आकर फिर से पहले व्यक्ति की बात का समर्थन करते हुए उसमें अपनी तरफ से कुछ बातें भी जोड़ दे रहा है।

आप भी गोवा की ट्रिप पर पहली बार जाने वाले हैं? आपकी स्थिति भी मिथिलेश जैसी ही हो गयी है? जान-पहचान वालों की सलाहें आपकी उलझन को सुलझाने के बजाए आपको उसमें और भी ज्यादा उलझा दे रही हैं? यह आर्टिकल आपके काम की हो सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको गोवा की पहली ट्रिप पर जाने से पहले कुछ खास टिप्स बता रहे हैं, ताकि आपको दूसरों से इस बारे में ज्यादा बात ना करना पड़े।

glass

1. गर्मी हो सर्दी गोवा की ट्रिप पर बैग में सबसे पहली चीज सनस्क्रीन रखें। बिना सनस्क्रीन लगाए ना तो होटल से बाहर निकले और ना ही समुद्र तट पर जाने की गलती करें। सनस्क्रीन लड़कियों के साथ-साथ लड़कों के लिए भी जरूरी है। अगर किसी कारणवश आप सनस्क्रीन लाना भूल गये हैं तो वहां आपको फार्मसी की दुकानें मिल जाएंगी, जहां से आप सनस्क्रीन खरीद सकते हैं। इसके साथ ही सिर की टोपी और सनग्लास रखना भी मत भूलें। अगर आप छाता लेकर चलने में कंफर्टेबल हैं तो छाता भी लेकर जाएं।

2. गोवा के रास्ते बहुत ज्यादा स्मूथ नहीं होते हैं। कई जगहों पर आपको उबड़-खाबड़ रास्ते भी मिलेंगे। इसलिए ऐसे कपड़े और जूते/सैंडल पहनकर जाएं जिनमें उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी चलना आरामदायक हो। गोवा में धुप और गर्मी बहुत ज्यादा होती है। इसलिए पतले और मुलायम कपड़े लेकर जाना ही बेस्ट होगा।

3. सोने-चांदी या फिर महंगे ज्वेलरी पहनकर हर वक्त घुमना सेफ नहीं हो सकता है। इसलिए सफर के दौरान अपने साथ कम से कम सोना या महंगे ज्वेलरी रखें।

4. गोवा में ऑनलाइन, UPI, डेबिट और क्रेडिट कार्ड की मदद से आप हर जगह खरीदारी या बिल पे कर सकते हैं। इसलिए काफी ज्यादा कैश लेकर जाने की जरुरत नहीं है और यह सुरक्षित भी नहीं होगा।

5. गोवा के तटवर्तीय शहरों या गांवों में उमस वाली काफी ज्यादा गर्मी पड़ती है। इसलिए खुद को हाइड्रेट करते रहना, पानी, नींबु पानी या जूस पीते रहना जरूरी है।

goa sea beach

6. कच्चे काजू से बना फेनी (एक प्रकार का ड्रिंक) ट्राइ करना चाहते हैं तो जरूर करें। लेकिन इस तरह के ड्रिंक ट्राइ करते समय खुद पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी होता है।

7. समुद्र में जाते समय हमेशा लाइफ गार्ड की बातों को माने। याद रखें समुद्र या विशेष कर गोवा के समुद्र को वो आपसे बेहतर तरीके से समझते हैं। इसलिए अचानक कब किस तरह की दुर्घटना की संभावना बन सकती है, इस बारे में उन्हें आपसे कहीं ज्यादा अनुभव और ज्ञान होता है।

8. गोवा पहुंचकर अगर आप गाइड या लोकल ड्राइवर हायर नहीं करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने होटल तक का मैप या तो मोबाइल में डाउनलोड कर लें या फिर आसपास के किसी दुकान से उसे प्रिंट करवा लें। इससे अंजान जगह पर ना तो खोने का डर होगा और ना ही अंजान किसी व्यक्ति से पता पुछने पर धोखाधड़ी का खतरा रहेगा।

More News

    Read more about: goa travel tourism india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+