Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गोवा का उसगालिमल रॉक आर्ट- जहां छुपे हैं प्रागैतिहासिक काल के रहस्य, मानसून ट्रिप में है Must Visit

गोवा का उसगालिमल रॉक आर्ट- जहां छुपे हैं प्रागैतिहासिक काल के रहस्य, मानसून ट्रिप में है Must Visit

ऐसी जगह जहां लोग सिर्फ पार्टी, वाटरफॉल और बीच पर एंजॉय करने जाते हैं, क्या वहां रहस्यमयी और प्रागैतिहासिक काल में किये गये चट्टानों पर नक्काशियां भी देखने को मिल सकती हैं। जी हां, बिल्कुल मिल सकती है वो भी पार्टी People के सबसे पसंदीदा जगह गोवा में ही। हम बात कर रहे हैं गोवा के पास मौजूद प्रागैतिहासिक स्थान उसगालिमल (Usgalimal) की।

अगर इतिहास और ऐतिहासिक जगहों में आपकी रुचि है तो अपनी अगली गोवा ट्रिप पर इस जगह पर जरूर जाएं। अगर मानसून के समय गोवा जाने के बारे में सोच सकते हैं तब भी इस जगह पर जा सकते हैं क्योंकि मानसून की वजह से इनके बंद होने की संभावना भी नहीं होती है। यहां आपको प्रागैतिहासिक काल में पत्थरों को काट कर बनाये गये बने अद्भूत कलाकृतियां देखने को मिलेंगी, जिन्हें Usgalimal petroglyphs कहा जाता है।

goa rock art

चट्टानों को काट कर बनायी गयी ये कलाकृतियां गोवा में मानव बस्ती के कुछ शुरुआती प्रमाणों में से एक है। इतिहासकारों का मानना है कि चट्टानों पर उकेरी गयी ये कलाकृतियां नवपाषाण काल के हैं। गोवा के रिवोना में कुशावती नदी के तट पर आप सख्त चट्टानों को काट कर बनायी गयी आकृतियों को देख सकेंगे।

यहां आपको एक ही जगह पर चट्टानों पर इधर-उधर फैली हुई 100 से ज्यादा आकृतियां दिखाई देंगी जिसमें जानवरों, इंसानों और कई भूलभुलैयाओं की आकृतियां भी शामिल हैं। ये आकृतियां लगभग 30,000 साल पुरानी बतायी जाती हैं।

goa usgalimal

इतिहासकारों का मानना है कि हजारों साल पहले लोग लैटेराइट चट्टानों का इस्तेमाल अपने आस-पास की चीजों या जो भी वस्तुएं वे देखते थे, उनका दस्तावेजीकरण के लिए किया करते होंगे। हजारों सालों तक मौसम के प्रभाव और आसपास की वस्तुओं के क्षरण के कारण ही ये पत्थरों पर उकेरी गयी ये आकृतियां यानी शैलचित्र लोगों की नजरों से छिपे रह गये थे।

लेकिन साल 1993 में, आखिरकार कुछ स्थानीय लोगों की नजरें इन आकृतियों और शैलचित्रों पर पड़ी। बाद में जब आर्कियोलॉजिस्ट ने पूरे क्षेत्र की जांच-पड़ताल की, तब जाकर उन्हें लगभग 500 वर्गमीटर के इलाके में पत्थरों पर फैली ये आकृतियां मिली।

goa rock art usgalimal

इस जगह की देखरेख अब आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) करती है। हर साल इन उसगालिमल Petroglyphs को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते रहते हैं। गोवा में पार्टी और समुद्रतट पर बैठकर सूर्यास्त को एंजॉय तो सभी करते हैं लेकिन गोवा की भीड़भाड़ से दूर अगर आप ऑफबीट किसी स्थान पर घूमना चाहते हैं तो उसगालिमल एकदम परफेक्ट जगह है।

कहां है उसगालिमल गांव?

human like rock art in goa

उसगालिमल गांव साउथ गोवा में रिवोना में संगुवम तालुका में स्थित है। इस गांव को प्रकृति ने भी अपनी खूबसूरती से भरपूर नवाजा है। गांव के आसपास जंगल और पहाड़ी क्षेत्र हैं, जो इस जगह की सुन्दरता में चार चांद लगाते हैं। गांव तक पहुंचने के लिए आपको चौड़ी सड़क मिल जाएगी। इस गांव और पूरे इलाके की प्राकृतिक सुन्दरता को आप बस निहार ही रहे होंगे...

तभी आप पत्थरों पर उकेरी गयी इन आकृतियों के सामने खुद को खड़ा पाएंगे। यकिन मानिए, एक पल के लिए आप भी समझ नहीं पाएंगे कि किसे पहले जी-भरकर देखें? प्रकृति की इस सुन्दरता को या सदियों पहले इंसानों द्वारा बनायी गयी इन कलाकृतियों को।

More News

    Read more about: goa monsoon history travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+